एक्सप्लोरर

BLOG:....और इस तरह विलेन बनते बनते बच गए बेन स्टोक्स

इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड का मैच दरअसल पचासवें ओवर में ही शुरु और खत्म होता है. इंग्लैंड की टीम के सामने जीत के लिए 242 रनों का लक्ष्य था. भारतीय फैंस को लग रहा था जैसे वो सेमीफाइनल का ऐक्शन रीप्ले देख रहे हों.

इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड का मैच दरअसल पचासवें ओवर में ही शुरु और खत्म होता है. इंग्लैंड की टीम के सामने जीत के लिए 242 रनों का लक्ष्य था. भारतीय फैंस को लग रहा था जैसे वो सेमीफाइनल का ऐक्शन रीप्ले देख रहे हों. सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 240 रन के लक्ष्य पर फंसाया था और फाइनल में उसने इंग्लैंड को 242 रनों का लक्ष्य दिया था. इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर के लड़खड़ाने के बाद बेन स्टोक्स ने एक छोर संभाला. वो मैच को आखिरी ओवर तक लेकर गए. आखिरी ओवर में इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे. विकेट के एक छोर पर बेन स्टोक्स खुद थे और दूसरी तरफ थे-आदिल रशीद. बेन स्टोक्स जानते थे कि मैच जीतने के लिए उन्हें बड़े शॉट्स खेलने होंगे. इसी इरादे से उन्होंने आखिरी ओवर की पहली दोनों गेंदों पर रन नहीं लिया. पहली दोनों गेंदों पर वो एक –एक रन आराम से ले सकते थे. रन ना लेने की वजह से नया लक्ष्य था 4 गेंद पर 15 रन. बेन स्टोक्स पर जबरदस्त दबाव था. अगर वो नाकाम रहते तो बाद में पहली दो गेंदों पर रन ना लेने का मुद्दा बड़ा बनता. खैर, तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने छक्का लगाया. अब 3 गेंद पर 9 रन चाहिए था. अगली गेंद पर ओवरथ्रो के चलते इंग्लैंड को 6 रन और मिल गए. इसके बाद 2 गेंद पर 3 रन का लक्ष्य मिला. अगली दोनों गेंदों पर दूसरा रन लेने की कोशिश में इंग्लैंड के बल्लेबाज आउट हुए लेकिन बेन स्टोक्स ने मैच को उस जगह पर ला दिया जहां से मुकाबला सुपरओवर में पहुंच गया. इसके बाद भी ऐसा लगा कि कहीं बेन स्टोक्स एक बार फिर विलेन तो नहीं बन जाएंगे. 2016 टी-20 फाइनल के बाद विलेन बने थे बेन स्टोक्स इंग्लिश फैंस के साथ साथ बेन स्टोक्स के जेहन में 2016 का टी-20 विश्व कप फाइनल जरूर रहा होगा. 2016 टी-20 विश्व कप का फाइनल कोलकाता में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया. इंग्लैंड ने 155 रन बनाए. इसमें जो रूट का अर्धशतक शामिल था. वेस्टइंडीज की टीम को जीत के लिए 156 रन चाहिए था. वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 11 रन पर तीन विकेट गिर चुके थे. क्रिस गेल जैसा धाकड़ बल्लेबाज पवेलियन लौट चुका था. इसके बाद एक छोर मार्लन सैमुअल्स ने संभाला. ड्वेन ब्रावो ने कुछ देर उनका साथ दिया. लेकिन ब्रावो भी 25 रन बनाकर आउट हो गए. जैसे तैसे करके सैमुअल्स ने मैच को वहां तक पहुंचाया जहां आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 19 रन चाहिए थे. 6 गेंद पर 19 रन आसान नहीं थे. इंग्लैड के कप्तान ऑएन मार्गन ने आखिरी ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी बेन स्टोक्स को दी. बेन स्टोक्स के सामने स्ट्राइक पर कार्लोस ब्रेथवेट थे. कार्लोस ब्रेथवेट का अनुभव ऐसा नहीं था कि इंग्लैंड की टीम कहीं से भी ज्यादा फिक्रमंद होती. डर बस इस बात का था कि मार्लन सैमुअल्स को स्ट्राइक ना मिल जाए. लेकिन असली खेल तो कार्लोस ब्रेथवेट ने ही किया. उन्होंने बेन स्टोक्स की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया. अब 5 गेंद पर 14 रन चहिए थे. इसके बाद भी मामला आसान नहीं था. फिर ब्रेथवेट ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया. अब इंग्लैंड की टीम दबाव में आई क्योंकि अब 4 गेंद पर 7 रनों की जरूरत थी. ब्रेथवेट ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा. ये करिश्मा हजारों फैंस ने देखा. अब वेस्टइंडीज की टीम को जीत के लिए 3 गेंद पर सिर्फ 1 रन चाहिए थे. ब्रेथवेट ने चौथी गेंद पर भी छक्का लगाया. इस तरह उन्होंने लगातार चार गेंद पर चार छक्के लगाकर अपनी टीम को खिताबी जीत दिला दी. इसके बाद बेन स्टोक्स ग्राउंड में सर पकड़कर बैठ गए थे. उन्हें टीम की हार में अपनी जिम्मेदारी दिख रही थी. करीब तीन साल तकदीर उन्हें वापस उसी मोड़ पर लाई जहां जीरो या हीरो बनने का मौका उनके सामने था. इस बार वो हीरो बने. इस विश्वकप में बेन स्टोक्स का प्रदर्शन इस विश्व कप में बेन स्टोक्स ने 11 मैचों में 66.43 की औसत से कुल 465 रन बनाए. इसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं. इसके साथ साथ उन्होंने 7 विकेट भी लिए.
View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
ABP Premium

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
Embed widget