By: एजेंसी | Updated at : 02 Jun 2018 07:31 PM (IST)
नई दिल्लीः लगातार 3 दिनों से सोने के दाम में गिरावट आ रही है. जहां कल सोने के दाम में 100 रुपये की कमजोरी देखी जा रही थी वहीं आज सोने के दाम में 300 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की जा चुकी है. लोकल ज्वैलर्स की मांग घटने और कमजोर वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 300 रुपये टूटकर 31,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. पिछले दो दिन में सोना 190 रुपये टूटा था.
क्यों आई सोने में गिरावट कारोबारियों ने कहा कि कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच लोकल ज्वैलरी मैन्यूफैकचर्रस और रिटेल कारोबारियों की मांग कमजोर रहने से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी गई है.
दिल्ली और ग्लोबल बाजार में सोने के दाम वैश्विक स्तर पर कल न्यूयॉर्क में सोना 0.37 फीसदी टूटकर 1293.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. दिल्ली में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 300-300 रुपये के नुकसान से क्रमश: 31,600 और 31,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. हालांकि सोने की गिन्नी के भाव 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे.
कैसी रही चांदी की चाल चांदी में भी यही कमजोरी का रुख रहा. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से यह 100 रुपये के नुकसान के साथ 40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही. वहीं वैश्विक स्तर पर कल न्यूयॉर्क में चांदी 0.06 फीसदी के नुकसान से 16.38 डॉलर प्रति औंस रह गई.
सोने की तरह चांदी हाजिर भी 100 रुपये टूटकर 40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 145 रुपये के नुकसान के साथ 39,535 रुपये प्रति किलोग्राम रह गए. वहीं चांदी सिक्का लिवाल 76,000 रुपये और बिकवाल 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहे.
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
Middle East Tensions: ईरान वॉर के बीच क्यों इतना महत्वपूर्ण है स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज? रोजाना डेढ़ करोड़ बैरल तेल का होता है oil एक्सपोर्ट
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल