एक्सप्लोरर

1 July Financial Changes: क्रिप्टो पर टैक्स, प्रॉपर्टी टैक्स महंगा और होम लोन EMI महंगी समेत आज से हुए ये बड़े बदलाव

1 July Financial Changes: आज 1 जुलाई से आपकी जिंदगी में बहुत कुछ बदल गया है क्योंकि कई आर्थिक बदलाव लागू हो गए हैं. इनमें क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स से लेकर पैन-आधार लिंकिंग पर दोगुनी पेनल्टी शामिल हैं.

1 July Financial Changes: साल 2022 का आधा साल बीत चुका है और आज पहली जुलाई है. देश में कई तरह के वित्तीय बदलाव आज से होने जा रहे हैं जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है. इसमें पैन-आधार लिंकिंग पर दोगुनी पेनल्टी से लेकर नॉन केवाईसी अकाउंट का निष्क्रिय होना जैसे बदलाव शामिल हैं. एक बड़ा बदलाव क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स के रूप में आज से होने वाला है और दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट खत्म होने जैसे बदलावों के लिए भी आपको तैयार रहना होगा. यहां आपको उन सभी बदलाव के बारे में जानकारी दी जा रही है.

पैन-आधार को लिंक कराने पर आज से देनी होगी दोगुनी पेनल्टी
आज से पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक करने पर दोगुनी पेनल्टी का भुगतान करना पड़ेगा. कल 30 जून 2022 तक इसको लिंक कराने के लिए 500 रुपये जुर्माना देना होता था जो पेनल्टी आज से बढ़कर 1000 रुपये हो चुकी है. इसे आयकर विभाग के वेबसाइट पर जाकर लिंक कराया जा सकता है. 

क्रिप्टोकरेंसी के सभी ट्रांजैक्शन पर Tax देना होगा
आज एक जुलाई 2022 से सभी क्रिप्टो के ट्रांजैक्शन पर टीडीएस का भुगतान करना होगा चाहे वो मुनाफे में बेचा गया हो या नुकसान में. 10,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी टीडीएस (TDS) का भुगतान करना होगा. क्रिप्टोकरेंसी के ट्रांसफर के समय अगर खरीदार के पास पैन नहीं है तो 20 फीसदी की दर से टैक्स का भुगतान करना होगा. और अगर खरीदार ने आयकर रिटर्न नहीं भरा है तो 5 फीसदी की दर से टीडीएस का भुगतान करना होगा. जो निवेशक क्रिप्टोकरेंसी को मुनाफे में नहीं भी बेचते हैं उन्हें भी टैक्स चुकाना होगा. ऐसे क्रिप्टो में निवेश करने वाले निवेशकों को एक फीसदी टीडीएस का भुगतान करना होगा.

टू-व्हीलर और AC खरीदना होगा महंगा
टू-व्हीलर्स व्हीकल की कीमतें एक जुलाई से बढ़ रही हैं जिसके तहत हीरो मोटोकॉर्प 3000 रुपये तक दाम बढ़ा चुकी है. इसके अलावा आज से 5 स्टार एसी खरीदना 10 फीसदी तक महंगा हो रहा है और ये फैसला आपकी जेब पर बोझ बढ़ा सकता है. 

होम लोन ईएमआई महंगी
आज से उन होमलोन ग्राहकों की ईएमआई महंगी हो जाएगी जिनके होमलोन के रीसेट डेट 1 जुलाई, 2022 है. जिनके होमलोन का रीसेट तारीख 1 जुलाई है उन्हें इस महीने से ज्यादा ईएमआई का भुगतान करना होगा. 

दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स महंगा
1 जुलाई, 2022 या उसके बाद आप दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करते हैं तो आप 15 फीसदी डिस्काउंट के हकदार नहीं होंगे. 30 जून, 2022 तक ही आपको प्रॉपर्टी टैक्स पर 15 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा था.

डीमैट अकाउंट केवाईसी
अगर आपने अपने डीमैट ट्रेडिंग अकाउंट का केवाईसी नहीं कराया है तो आज से आपका डीमैट खाता निष्क्रिय हो जाएगा. सेबी ने निवेशकों को 30 जून 2022 तक मौजूदा डीमैट खातों और ट्रेडिंग अकाउंट के KYC कराने के लिए समय दिया था. अगर आपने डीमैट खातों का KYC पूरा नहीं है तो आज यानी 1 जुलाई से आपके ये खाते डीएक्टिवेट हो जाएंगे.

डॉक्टर्स और सोशल मीडिया Influencers को 10 फीसदी टीडीएस देना होगा
आज से डॉक्टर्स और सोशल मीडिया Influencers को 10 फीसदी टीडीएस का भुगतान करना होगा. जो भी डॉक्टर्स और सोशल मीडिया Influencers सेल्स प्रोमोशन करने के लिए कंपनी से बेनेफिट हासिल करते हैं उन्हें 10 फीसदी टीडीएस का भुगतान करना होगा. सीबीडीटी के मुताबिक 20,000 रुपये से ज्यादा का कोई वस्तु के रूप में लाभ या बेनेफिट हासिल करने पर जो ये बेनेफिट प्रदान कर रहा उसे 10 टीडीएस काटकर भुगतान करना होगा. अगर बेनेफिट का वैल्यू 20,000 रुपये से कम है तो कोई टीडीएस नहीं चुकाना होगा. 

डेबिट कार्ड के लिए RBI की मंजूरी नहीं लगेगी
आज से बैंक अपने बोर्ड की मंजूरी से भी किसी ग्राहक को डेबिट कार्ड इश्यू कर सकते हैं और उन्हें इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी. बैंक डेबिट कार्ड सिर्फ बचत और चालू खाता वाले ग्राहकों को ही दिया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: जुलाई के पहले दिन किन भाव पर मिल रहा पेट्रोल डीजल, जानें लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Middle East Tensions: एक तरफ लड़ते रहे इजरायल-ईरान, दूसरी तरफ भारत के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी
एक तरफ लड़ते रहे इजरायल-ईरान, दूसरी तरफ भारत के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी
Middle East Tensions: यूएस-ईरान वॉर के भारत के ऊपर हो रहे ये 5 बड़े साइड इफैक्ट्स, अब आगे क्या होगा?
यूएस-ईरान वॉर के भारत के ऊपर हो रहे ये 5 बड़े साइड इफैक्ट्स, अब आगे क्या होगा?
Iran War: वेस्ट एशिया में तनाव लाया भारत के लिए बुरी खबर, अब कैसे साकार होगा 'विकसित भारत' का सपना?
वेस्ट एशिया में तनाव लाया भारत के लिए बुरी खबर, अब कैसे साकार होगा 'विकसित भारत' का सपना?
Stock Market News: ईरान वॉर से उछले क्रूड ऑयल के दाम के बीच गिरकर बंद सेंसेक्स-निफ्टी, एक साल में सबसे खराब परफॉर्मेंस
ईरान वॉर से उछले क्रूड ऑयल के दाम के बीच गिरकर बंद सेंसेक्स-निफ्टी, एक साल में सबसे खराब परफॉर्मेंस

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget