एक्सप्लोरर

5G Auction: 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को चौथे दिन तक 1,49,855 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं, आज भी जारी रहेगा ऑक्शन

5G Spectrum Auction: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नीलामी पर रखे गए कुल स्पेक्ट्रम का लगभग 71 फीसदी अस्थायी रूप से बेचा जा चुका है. उन्होंने कहा कि यह एक बहुत अच्छी प्रतिक्रिया है.

5G Spectrum Auction: 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में शुक्रवार को 23 दौर के बाद 1,49,855 करोड़ रुपये की बोलियां देखी गईं. सरकार ने कहा कि बोलियां शनिवार को भी जारी रहेंगी. 5जी एयरवेव के लिए बोली लगाने वालों में रिलायंस जियो सबसे आगे है. इसके बाद भारती एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और गौतम अडानी की कंपनी हैं.

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा 
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, तीसरे दिन (गुरुवार) को कुल बोली 1,49,623 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. वैष्णव ने कहा कि चल रही 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी से संकेत मिलता है कि देश के दूरसंचार उद्योग ने 5जी प्रगति में एक लंबा सफर तय किया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नीलामी पर रखे गए कुल स्पेक्ट्रम का लगभग 71 फीसदी अस्थायी रूप से बेचा जा चुका है. उन्होंने कहा कि यह एक बहुत अच्छी प्रतिक्रिया है.

शुक्रवार को लगी 7 दौर की बोली
स्पेक्ट्रम के लिए शुक्रवार को सात दौर की बोली लगाई गई. इस दौरान 231.6 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बोलियां प्राप्त हुई. अब तक कुल 23 दौर की बोली लगाई जा चुकी है. मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो, सुनील भारती मित्तल की भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और गौतम अडाणी की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटाप्राइेज की इकाई 5जी स्पेक्ट्रम हासिल करने की दौड़ में शामिल हैं.

अब तक कैसी रही नीलामी की प्रक्रिया
बोली के पहले दिन मंगलवार को चार दौर की नीलामी में 1.45 लाख करोड़ रुपये की बोली लगायी गयी थी. जियो और एयरटेल के उत्तर प्रदेश (यूपी) पूर्वी सर्कल में 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड के लिए आक्रमक तरीके से बोली लगाने के साथ स्पेक्ट्रम के लिए बोलियां शुक्रवार को भी जारी रही. बोली के तहत कम-से-कम 4.3 लाख करोड़ रुपये मूल्य के कुल 72 गीगाहर्ट्ज रेडियो तरंगों को रखा गया है. बृहस्पतिवार के अंत तक 1,49,623 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुईं थी. देश में उच्च गति की इंटरनेट सेवा देने के लिये पांचवीं पीढ़ी (5जी) के स्पेक्ट्रम की नीलामी को शुक्रवार को चौथे दिन करीब 1,49,855 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुई. रेडियो तरंगों के लिए निरंतर रुचि के चलते बोली प्रक्रिया को शनिवार तक बढ़ा दिया गया है. 

अश्निनी वैष्णव करेंगे आज बैठक-सूत्र
नीलामी विभिन्न निम्न (600 मेगाहर्ट्ज, 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1,800 मेगाहर्ट्ज, 2,100 मेगाहर्ट्ज, 2,300 मेगाहर्ट्ज), मध्यम (3,300 मेगाहर्ट्ज) और उच्च (26 गीगाहर्ट्ज़) आवृत्ति बैंड में स्पेक्ट्रम के लिए आयोजित की जा रही है. इस बीच, सूत्रों ने कहा कि दूरसंचार मंत्री शनिवार को मुंबई में निजी इक्विटी कोष, उद्यम पूंजी, निवेशकों और बैंकों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में उनके विचारों और चिंताओं को समझने के साथ दूरसंचार क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की जायेगी. सूत्रों ने कहा कि यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब सरकार इस क्षेत्र के लिए एक नया कानूनी ढांचा तैयार करने की प्रक्रिया में है.

4जी के मुकाबले 5जी की स्पीड 10 गुना ज्यादा होगी
उल्लेखनीय है कि 5जी सेवाओं के आने से इंटरनेट की गति 4जी के मुकाबले करीब 10 गुना अधिक होगी. इसमें इंटरनेट की गति इतनी होगी कि मोबाइल पर एक सिनेमा को कुछ सेकेंड में ही डाउनलोड किया जा सकेगा. काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार, भारत जहां 5जी युग की तैयारी कर रहा है, 5जी क्षमताओं वाले स्मार्टफोन का स्थापित आधार देश में 5 करोड़ को पार कर गया है.

ये भी पढ़ें

ITR Deadline: 31 जुलाई की डेडलाइन तक नहीं फाइल किया आईटीआर? जानें आगे क्या बचेगा उपाय

Railway Update: रेलवे ने आज 140 ट्रेन को किया कैंसिल और 31 डायवर्ट! बारिश और बाढ़ के कारण लिया गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल-ईरान टकराव से गहराया तेल संकट? भारत ने कसी ली कमर, बैकअप प्लान तैयार; जानिए डिटेल
इजरायल-ईरान टकराव से गहराया तेल संकट? भारत ने कसी ली कमर, बैकअप प्लान तैयार; जानिए डिटेल
बाजार में भारी गिरावट, टॉप-9 कंपनियों को झटका; निवेशकों की 2.18 लाख करोड़ की पूंजी स्वाहा
बाजार में भारी गिरावट, टॉप-9 कंपनियों को झटका; निवेशकों की 2.18 लाख करोड़ की पूंजी स्वाहा
मिडिल ईस्ट संकट का असर, सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
मिडिल ईस्ट संकट का असर, सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
'पता नहीं घर कब लौटेंगे...', भारत में सुरक्षित लेकिन घर की आई याद, जिम्बाब्वे के कोच ने दिया इमोशनल स्टेटमेंट
'पता नहीं घर कब लौटेंगे', भारत में सुरक्षित लेकिन घर की आई याद, जिम्बाब्वे के कोच ने दिया इमोशनल स्टेटमेंट
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget