एक्सप्लोरर

5G Spectrum Auction: 7 दिनों बाद खत्म हुई 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी, 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की लगी बोली

5G Spectrum Auction Update: नीलामी प्रक्रिया में चार टेलीकॉम कंपनियों ने 1,50,173 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई है जो सरकार के अनुमान से कहीं ज्यादा है.

5G Spectrum Auctioning: 5जी स्पेक्ट्रम की निलामी की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई. इस नीलामी प्रक्रिया में चार टेलीकॉम कंपनियों ने 1,50,173 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई है जो सरकार के अनुमान से कहीं ज्यादा है. 26 जुलाई, 2022 को 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू हुई थी जो 7 दिनों तक चली है.

आपको बता दें रिलायंस जियो, भारतीय एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और पहली बार टेलीकॉम सेक्टर में कदम रख रही अडानी डाटा नेटवर्क्स ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में हिस्सा लिया है. माना जा रहा है कि अलग अलग बैंड में स्पेक्ट्रम के लिये रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने आक्रमक तरीके से बोली लगायी हैं. टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नीलामी में बोली में रखे गये सभी बैंड के लिये अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है. इस बैंड के लिये 2016 और 2021 में हुई नीलामी में कोई खरीदार नहीं आया था. बहरहाल 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में  1,50,173  करोड़ रुपये की बोली सरकार के अपने अनुमान से कहीं अधिक रही है. साथ ही यह 2015 में नीलामी से प्राप्त 1.09 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड राजस्व से कहीं अधिक है.

नीलामी प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश(पूर्वी) मार्केट के लिए 1800 मेगाहर्ट्ज के लिए जबरदस्त नीलामी देखने को मिली है. यूपी-ईस्ट सर्किल के लिए यूनिट प्राइस बेस प्राइस से 91 करोड़ रुपये से 76.5 फीसदी से बढ़कर 160.57 करोड़ रुपये पर जा पहुंची. 

5जी से इंटरनेट स्पीड होगी 10 गुनी तेज
माना जा रहा है कि एक बार टेलीकॉम कंपनियों को 5जी स्पेक्ट्रम आवंटन के बाद अक्टूबर, 2022 में देश के कई बड़े शहरों में 5जी मोबाइल सेवा की शुरूआत हो जाएगी. बहरहाल 5जी मोबाइल सर्विस के शुरू होने के बाद मोबाइल टेलीफोनी और इंटरनेट की दुनिया ही बदल जाएगी. एक अनुमान के मुताबिक 5जी की स्पीड 4जी से 10 गुना ज्यादा है. 5जी सर्विस शुरू होने के बाद ऑटोमेशन का नया दौर शुरू होगा. अभी तक जो चीजें बड़े शहरों तक सीमित है उनकी पहुंच गांवों तक होगी जिसमें ई-मेडिसीन शामिल है, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को जबरदस्त फायदा होगा. 5जी सेवा के लॉन्च होने के बाद देश में डिजिटल क्रांति को नया आयाम मिलेगा. रोबोटिक्स तकनीक का विकास होगा. देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी साथ ही ई-गवर्नेंस का विस्तार होगा. 

ये भी पढ़ें 

M&M Share Price: 30 मिनट में 1 लाख नई स्कार्पियो की बुकिंग के बाद, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में ऐतिहासिक उछाल

RBI Repo Rate: महंगी हो सकती है EMI, 5 अगस्त को RBI 0.50% तक बढ़ा सकता है रेपो रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में तनाव और विदेशी निवेशकों की दूरी लुढ़का रुपया, डॉलर के सामने निकल रहा दम
मिडिल ईस्ट में तनाव और विदेशी निवेशकों की दूरी लुढ़का रुपया, डॉलर के सामने निकल रहा दम
छुट्टे पैसे को लेकर अब दुकानदार से नहीं होगी झिकझिक, जल्द ATM से निकलेंगे 10-20 और 50 रुपये के नोट
छुट्टे पैसे को लेकर अब दुकानदार से नहीं होगी झिकझिक, जल्द ATM से निकलेंगे 10-20 और 50 रुपये के नोट
Gold-Silver Price: 1000 रुपये के करीब महंगा हुआ 24 कैरेट सोना, 22 और 18 कैरेट में भी तेजी; जानें लेटेस्ट कीमत
1000 रुपये के करीब महंगा हुआ 24 कैरेट सोना, 22 और 18 कैरेट में भी तेजी; जानें लेटेस्ट कीमत
Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा सेंसेक्स; निफ्टी भी 110 अंक नीचे
शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा सेंसेक्स; निफ्टी भी 110 अंक नीचे

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
भारत में उड़ान भरना अब इतना आसान नहीं! विदेशी एयरलाइंस के लिए DGCA के नए सख्त नियम, जानें
भारत में उड़ान भरना अब इतना आसान नहीं! विदेशी एयरलाइंस के लिए DGCA के नए सख्त नियम, जानें
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्टलेस फोटो
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्टलेस फोटो
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
Embed widget