एक्सप्लोरर

40,50,60,70 जितने हजार भी हो आपकी मंथली सैलरी, यहां जानिए 8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ जाएगी

8th Pay Commission Salary Hike: 8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तय होता है. फिलहाल यह 2.57 है, लेकिन इसे बढ़ाकर 2.86 किया जा सकता है.

8th Pay Commission Salary Calculator: हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई. इस घोषणा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बदलाव के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से ना सिर्फ 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा, बल्कि करीब 65 लाख पेंशनर्स को भी लाभ मिलेगा.

सबसे बड़ी बात कि यह घोषणा वित्त वर्ष 2025-26 के बजट से पहले की गई है. हालांकि, घोषणा के बाद अलग-अलग सैलरी वाले केंद्रीय कर्मचारियों के मन में ये सवाल है कि आखिर 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद उनकी सैलरी कितनी बढ़ जाएगी. चलिए, आज हम आपको इस खबर में वह तरीका बताते हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से यह पता कर पाएंगे कि 8वें पे कमीशन के लागू होने के बाद आपकी मौजूदा सेलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी.

पहला वेतन आयोग कब बना था

वेतन आयोग का गठन सरकारी कर्मचारियों के वेतन संरचना की समीक्षा और सुधार के लिए किया जाता है. भारत में पहला वेतन आयोग 1946 में स्थापित किया गया था और इसके बाद हर दस साल में नए आयोग का गठन किया जाता रहा है. पिछली बार जो सातवां वेतन आयोग गठित हुआ था, उसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से लागू हुई थीं. अब आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 2026 से लागू होने की उम्मीद है.

कैसे पता करें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है. लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 2.86 करने की संभावना जताई जा रही है. आपको बता दें, फिटमेंट फैक्टर एक महत्वपूर्ण संख्या है जिसका इस्तेमाल मौजूदा वेतन को नए वेतनमान में बदलने के लिए किया जाता है. चलिए, अब समझते हैं कि आप कैसे फिटमेंट फैक्टर से ये जान पाएंगे कि आपकी मौजूदा सैलरी 8वें वेतन आयोग के तहत कितनी ज्यादा बढ़ेगी.

इसे ऐसे समझिए कि अगर किसी कर्मचारी का मौजूदा बेसिक पे 40,000 रुपये है और फिटमेंट फैक्टर 2.86 हो जाता है, तो उसका नया बेसिक पे होगा- 40,000 × 2.86 = 114,400 रुपये. अगर फिटमेंट फैक्टर नहीं बदलता और 2.57 ही रहता है तो ये होगा- 40,000 × 2.57 = 102,800 रुपये. अब आपकी बेसिक सैलरी 40,50,60,70 हजार कितनी भी हो आप इस फॉर्मूले का इस्तेमाल कर के ये पता कर सकते हैं कि 8वें वेतन आयोग के बाद आपकी सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी.

औसतन कितनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी

एक्सपर्ट्स का मानना है कि 8वें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों को औसतन 25 फीसदी से 30 फीसदी तक की सैलरी हाइक मिल सकती है. 6वें और सातवें वेतन आयोगों की बात करें तो इसमें 40 फीसदी और लगभग 23-25 फीसदी की औसतन वृद्धि हुई थी. वहीं बेसिक सैलरी की बात करें तो इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि न्यूनतम बेसिक सैलरी में लगभग 186 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

महंगाई भत्ते में भी बदलाव

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का एक महत्वपूर्ण पहलू महंगाई भत्ते (DA) में बदलाव होगा. मौजूदा समय में, केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ाकर 53 फीसदी कर दिया गया था और जनवरी में फिर से इसके बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. इससे कर्मचारियों की कुल आय पर पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: 1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
Ghaziabad News: यूट्यूबर सलीम पर हमले के दोनों आरोपी सगे भाई ढेर, दूसरे का भी पुलिस ने किया एनकाउंटर
गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम पर हमले के दोनों आरोपी सगे भाई ढेर, दूसरे का भी पुलिस ने किया एनकाउंटर
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
Viral Video: गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
Holi 2026 Warning: सिंथेटिक रंगों से स्किन-आंखों और फेफड़ों को कैसे हो सकता है नुकसान? जानें इनसे बचने का तरीका
सिंथेटिक रंगों से स्किन-आंखों और फेफड़ों को कैसे हो सकता है नुकसान? जानें इनसे बचने का तरीका
Embed widget