एक्सप्लोरर

Aadhaar Card Types: 4 अलग तरह के होते हैं आधार कार्ड, जानें सभी के स्पेशल फीचर्स

Aadhaar Card: नागरिकों की सहूलियत के लिए कई तरह के आधार कार्ड जारी किए जाते हैं. इन सभी आधार कार्ड में यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर एक ही होता है.

Different Types of Aadhaar Card: आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट (Important Documents) बन चुका है. बिना आधार कार्ड के किसी काम को करने में परेशानी होती है. आधार कार्ड बाकी आईडी प्रूफ (Aadhaar Card as ID Proof) से अलग होता है क्योंकि इसमें हर नागरिक की बायोमेट्रिक जानकारी दर्ज होती है. इसे बनाने के लिए हर नागरिक के उंगलियों के निशान और आंखों के रेटिना को स्कैन किया जाता है. ऐसे में बाकी आईडी प्रूफ जैसे राशन कार्ड (Ration Card), पैन कार्ड (PAN Card) , ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) आदि से बहुत अलग होता है.

आधार कार्ड का इस्तेमाल बच्चों के स्कूल कॉलेज के एडमिशन, बैंक अकाउंट खुलवाने, यात्रा के दौरान, होटल बुकिंग (Hotel Booking), प्रॉपर्टी खरीदने के लिए, मार्केट में निवेश करने के लिए किया जाता है. आधार कार्ड में हर नागरिक की जरूरी जानकारी जैसे उसका नाम, फोटो, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस आदि सभी जानकारी दर्ज होती है. आधार कार्ड को UIDAI द्वारा जारी किया जाता है.

आपको बता दें कि नागरिकों की सहूलियत के लिए कई तरह के आधार कार्ड जारी किए जाते हैं. ध्यान रखें कि यह सभी आधार कार्ड में यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर एक ही होता है. तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड के प्रकार और उनके खास फीचर्स-

1. आधार लेटर
आधार लेटर UIDAI द्वारा सभी नागरिकों के घर पर भेजा जाता है. यह एक मोटा आधार कार्ड होता है जिसमें हमारी सभी जानकारी दर्ज होती है. इस आधार कार्ड को UIDAI बिना किसी शुल्क के आधार कार्ड बनवाने के बाद घर के पते पर भेजती है. इस कार्ड के आधार कार्ड धारक की सभी जानकारियां मेंशन होती है.

2. एम आधार कार्ड (mAadhaar Card)
एम आधार कार्ड (mAadhaar Mobile App) एक मोबाइल ऐप है जिसके जरिए आधार कार्ड को soft copy के रूप में सुरक्षित रखा जाता है. इस ऐप को आप फ्री में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप में आप आधार डिटेल्स को फिल करके आधार को सेव किया जा सकता है. आधार कार्ड में किसी तरह का अपडेट कराने पर MAadhaar Card खुद ब खुद अपडेट हो जाता है. इसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है.

3. पीवीसी आधार कार्ड (PVC Aadhaar Card)
पीवीसी आधार कार्ड क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की तरह दिखता है. इस आधार कार्ड को स्पेशल ऑर्डर करके बनाया जाता है. इस आधार कार्ड में डिजिटल क्यूआर कोड (Digital QR Code) भी होता है जिसमें आपकी सभी जानकारियां मेंशन होती है. इस कार्ड को आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 50 रुपये शुल्क देकर आर्डर कर सकते हैं. यह कार्ड बारिश के पानी में भी नहीं भीगता है और यह फटता भी नहीं हैं.

4. ई-आधार (E-Aadhaar Card)
ई-आधार एक इलेक्ट्रॉनिक वर्जन का आधार कार्ड है. इस कार्ड में भी सिक्योर्ड क्यूआर कोड होता है जिसे स्कैन करके आप सारी जानकारी मेंशन होती है. इस कार्ड को ओपन करने के लिए पासवर्ड की जरूरत होती है क्योंकि यह पासवर्ड से सिक्योर किया जाता है. UIDAI आधार कार्ड को सिक्योर रखने के लिए मास्क्ड ई-आधार कार्ड (Masked E-Aadhaar) भी जारी करता है. इस कार्ड में केवल आखिर के चार नंबर ही मेंशन होते हैं. इससे आपके आधार कार्ड का डेटा चोरी नहीं होता है.

ये भी पढ़ें-

LIC IPO News: LIC IPO में आवेदन करने की सोच रहे लोगों के खुशखबरी, इस हफ्ते शनिवार रविवार को भी कर सकेंगे आवेदन

Edible Oil: महंगे हो रहे खाने के तेल के दामों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार घटा सकती है टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Canada Relations: लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Pakistan Stock Market: ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रोकना पड़ा कारोबार
ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रुक गई ट्रेडिंग
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget