एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: आधार हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को सेबी की मंजूरी, 5000 करोड़ रुपये का होगा इश्यू

Aadhar Housing Finance IPO: अफोर्डेबल हाउसिंग सेक्टर में काम करने वाली आधार हाउसिंग फाइनेंस के 5000 करोड़ रुपये के आईपीओ को सेबी से मंजूरी मिल गई है. इस आईपीओ में ब्लैकस्टोन अपनी हिस्सेदारी बेचेगी.

Aadhar Housing Finance IPO: आधार हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को सेबी की मंजूरी मिल गई है. इसके साथ ही अफोर्डेबल हाउसिंग सेक्टर में काम करने वाली होम फाइनेंस कंपनी के 5000 करोड़ रुपये के आईपीओ का रास्ता साफ हो गया है. आधार हाउसिंग फाइनेंस (Aadhar Housing Finance) ने 2 फरवरी को बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास अपने आईपीओ दस्तावेज दोबारा से जमा किए थे. इस कंपनी को ब्लैकस्टोन (Blackstone) जैसी दिग्गज कंपनी का समर्थन प्राप्त है. 

आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेगी ब्लैकस्टोन

मनीकंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से दाखिल रिपोर्ट में दावा किया है कि सेबी से इस बड़े आईपीओ को मंजूरी मिल गई है. आधार हाउसिंग फाइनेंस इसी वित्त वर्ष में आईपीओ लेकर आएगी. रिपोर्ट के अनुसार, होम फाइनेंस कंपनी के इस आईपीओ में लगभग 1000 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर के साथ ही लगभग 4000 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल भी होगा. इसके जरिए ब्लैकस्टोन अपनी हिस्सेदारी बेचेगी. आईपीओ के जरिए आधार हाउसिंग फाइनेंस कंपनी अपनी भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करना चाहती है. इस आईपीओ के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, कोटक महिंद्रा कैपिटल, नोमुरा, सिटी और एसबीआई कैपिटल को सलाहकार नियुक्त किया गया है.

मई, 2022 में भी आईपीओ लाने की मिली थी मंजूरी

इससे पहले आधार हाउसिंग फाइनेंस ने आईपीओ पेपर्स जनवरी, 2021 में दाखिल किए थे. कंपनी को मई, 2022 में आईपीओ लाने की मंजूरी भी मिल गई थी. हालांकि, कंपनी एक साल तक आईपीओ नहीं लाई. इसके चलते मंजूरी की वैधता खत्म हो गई थी. इसके बाद कंपनी को दोबारा से आईपीओ दस्तावेज सेबी के पास जमा करने पड़े थे. हाल ही में भारत आए ब्लैकस्टोन के प्रेसिडेंट और सीओओ जोनाथन ग्रे ने कहा था कि अभी हम शुरुआती चरणों में हैं. भविष्य में कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर, इक्विटी और प्राइवेट क्रेडिट के सेक्टर में भी कदम रख सकती है.

बजाज हाउसिंग फाइनेंस भी बड़े आईपीओ की तैयारियों में 

हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर में एक और बड़ी कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) भी अपने आईपीओ की तैयारियों में जुटी हुई है. बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) की सहयोगी कंपनी लगभग 8000 करोड़ रुपये का आईपीओ मार्केट में ला सकती है. यह आईपीओ उसे आरबीआई के ने नियमों की वजह से लाना पड़ रहा है. इससे पहले दिसंबर, 2023 में इंडिया शेल्टर फाइनेंस (India Shelter Finance) ने 1200 करोड़ रुपये के आईपीओ के साथ मार्केट में एंट्री की थी.

ये भी पढ़ें 

Salary Hike: अच्छी सैलरी हाइक देने को तैयार इंडिया इंक, जूनियर्स को मिलेगी तवज्जो  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG गैस सिलेंडर की कमी पर क्या है आज स्थिति? NRAI ने जारी की एडवाइजरी, होटलों से लेकर हॉस्टल पर असर
LPG गैस सिलेंडर की कमी पर क्या है आज स्थिति? NRAI ने जारी की एडवाइजरी, होटलों से लेकर हॉस्टल पर असर
IndiGo के CEO ने उठाया बड़ा कदम, फ्लाइट संकट के 3 महीने बाद दिया इस्तीफा; फोकस में रहेंगे शेयर
IndiGo के CEO ने उठाया बड़ा कदम, फ्लाइट संकट के 3 महीने बाद दिया इस्तीफा; फोकस में रहेंगे शेयर
अच्छा! तो ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी ऑयल एंड गैस कंपनी, क्या भारत भी है इनमें शामिल? देखें लिस्ट
अच्छा! तो ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी ऑयल एंड गैस कंपनी, क्या भारत भी है इनमें शामिल? देखें लिस्ट
ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन
ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'ईरान के दुश्मन... अपना अंजाम सोच लें', तेहरान की अमेरिका को दो टूक, सेंट्रल इजरायल में गूंजे सायरन
Live: 'ईरान के दुश्मन... अंजाम सोच लें', तेहरान की अमेरिका को दो टूक, इजरायल में गूंजे सायरन
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
Dacoit New Release Date: अदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अदिवी-मृणाल की 'डकैत' की नई रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
Causes Of Body Pain: बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण
बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण
Embed widget