एक्सप्लोरर

Adani Group Stocks: अडानी ग्रीन एनर्जी के स्टॉक में जोरदार उछाल, श्रीलंका में विंड पावर प्रोजेक्ट से है तेजी का कनेक्शन!

Adani Green Energy Share: श्रीलंका के विंड पावर प्रोजेक्ट से बाहर निकलने के कंपनी के फैसले के बाद अडानी ग्रीन एनर्जी का स्टॉक शानदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है.

Adani Green Energy Share Price: देश के दूसरे सबसे अमीर गौतम अडानी (Gautam Adani) की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy Ltd’s ) के स्टॉक में शानदार तेजी देखी जा रही है. वजह है कंपनी ने श्रीलंका में प्रस्तावित दो विंड एनर्जी परियोजनाओं से हटने का फैसला लिया है. कंपनी ने श्रीलंका (Sri Lanka) की सरकारी एजेंसी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है. पिछले महीने ही श्रीलंकाई सरकार ने कहा था कि उसने 1 बिलियन डॉलर वाले प्रोजेक्ट्स से बिजली की लागत कम करने के लिए अडानी समूह के साथ बातचीत शुरू कर दी है. 

अडानी ग्रीन एनर्जी ने श्रीलंका के निवेश बोर्ड के अध्यक्ष को लिखे पत्र में लिखा है कि, " हमें ऐसा पता लगा है कि कैबिनेट की ओर नियुक्त की गई वार्ता समिति और प्रोजेक्ट कमिटी का पुनर्गठन किया जाएगा जिससे परियोजना को लेकर फिर से बातचीत शुरू की जा सके. 12 फरवरी को लिखे गए पत्र में कहा गया है, इस पर हमारी कंपनी के बोर्ड में विचार-विमर्श किया गया है और यह निर्णय लिया गया कि कंपनी श्रीलंका के संप्रभु अधिकारों का सम्मान करते हुए इस प्रोजेक्ट से सम्मानपूर्वक हट जाएगी.

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रीन एनर्जी ने श्रीलंका में दो विंड पावर प्रोजेक्ट्स को डेवलप करने से अपना हाथ खींचने का फैसला किया है. श्रीलंका की नई सरकार ने कंपनी से पावर टैरिफ घटाने को कहा था. श्रीलंका के निवेश बोर्ड ने 2023 में 484 मेगावाट की विंड पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी जिसमें 442 मिलियन डॉलर की लागत से मन्नार और पूनेरिन में ये प्रोजेक्ट लगाना था. प्रोजेक्ट में अडानी ग्रीन एनर्जी को 20 वर्षों के लिए 8.26 सेंट प्रति किलोवाट घंटे की दर से बिजली आपूर्ति करना था जिसका लिए कंपनी ने करार किया था.  लेकिन श्रीलंका की नई सरकार ने बिजली खरीद समझौते पर फिर से बातचीत करने की मांग की थी और सरकार का लक्ष्य पावर टैरिफ को घटाकर 6 सेंट प्रति यूनिट से कम करना था. जनवरी 2025 में, जब ऐसी खबरें सामने आई कि श्रीलंका ने अडानी ग्रीन एनर्जी के प्रोजेक्ट्स को रद्द कर दिया है, तब अडानी समूह ने दावों को झूठा और भ्रामक करार दिया था. 

श्रीलंका के विंड पावर प्रोजेक्ट से बाहर निकलने के कंपनी के फैसले के बाद अडानी ग्रीन एनर्जी का स्टॉक शानदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. आज के सेशन में स्टॉक 1.66 फीसदी के उछाल के साथ 932 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 

ये भी पढ़ें 

ICICI Prudential AMC IPO: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का आएगा आईपीओ, जानें डिटेल्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलत विमान वैंकूवर भेजने के चलते एयर इंडिया को DGCA की फटकार, एक अधिकारी पर गिरी गाज
गलत विमान वैंकूवर भेजने के चलते एयर इंडिया को DGCA की फटकार, एक अधिकारी पर गिरी गाज
मिडिल ईस्ट विवाद कहीं बिगाड़ न दे घर का बजट, रिपोर्ट में महंगाई बढ़ने का जताया गया डर; जानिए डिटेल
मिडिल ईस्ट विवाद कहीं बिगाड़ न दे घर का बजट, रिपोर्ट में महंगाई बढ़ने का जताया गया डर; जानिए डिटेल
ईरान वॉर के बीच नायरा ने पेट्रोल पर 5 रु. और डीजल पर बढ़ाए 3 रुपये, जानें शहरवार क्या है नए रेट्स
ईरान वॉर के बीच नायरा ने पेट्रोल पर 5 रु. और डीजल पर बढ़ाए 3 रुपये, जानें शहरवार क्या है नए रेट्स
रिटायरमेंट के बाद नहीं चाहिए टेंशन तो अपनाएं ये आसान टिप्स, ऐसे करेंगे प्लानिंग तो नहीं होगी कोई परेशानी; जानिए डिटेल
रिटायरमेंट के बाद नहीं चाहिए टेंशन तो अपनाएं ये आसान टिप्स, ऐसे करेंगे प्लानिंग तो नहीं होगी कोई परेशानी; जानिए डिटेल

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान का दावा- 700 मिसाइलें और 3600 ड्रोन हमले किए, ट्रंप बोले- 'मैंने सुप्रीम लीडर का ऑफर ठुकराया'
Live: ईरान का दावा- 700 मिसाइलें और 3600 ड्रोन हमले किए, ट्रंप बोले- 'सुप्रीम लीडर का ऑफर ठुकराया'
UP Politics: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बढ़ाई बागी विधायक पूजा पाल की मुश्किल! कहा- टिकट मिला तो...
UP Politics: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बढ़ाई बागी विधायक पूजा पाल की मुश्किल! कहा- टिकट मिला तो...
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
IIT Kanpur: IIT कानपुर के हॉस्टलों में लगेगा नया सेफ्टी सिस्टम, छात्रों को आत्मघाती कदम से रोकने की पहल
IIT कानपुर के हॉस्टलों में लगेगा नया सेफ्टी सिस्टम, छात्रों को आत्मघाती कदम से रोकने की पहल को आत्मघाती कदम से रोकने की पहल
72 घंटे, 24 घंटे और 8 घंटे... टिकट कब कैंसिल कराने पर कितना रिफंड, एक क्लिक में समझें कैसे कटी आपकी जेब?
72 घंटे, 24 घंटे और 8 घंटे... टिकट कब कैंसिल कराने पर कितना रिफंड, एक क्लिक में समझें कैसे कटी आपकी जेब?
Embed widget