एक्सप्लोरर

Adani Green Energy: दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क से बिजली उत्पादन शुरू, 1.6 करोड़ से ज्यादा घर होंगे रोशन

Renewable Energy Park: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा स्थित प्लांट का संचालन शुरू कर दिया है. इस प्लांट से लगभग 15 हजार नौकरियां पैदा होंगी और 5.8 करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन भी कम किया जा सकेगा.

Renewable Energy Park: दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क से बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया गया है. देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy) ने गुजरात के खावड़ा में स्थित 551 मेगावाट के सोलर प्लांट को चालू कर दिया है. इससे नेशनल ग्रिड को बिजली सप्लाई की जाएगी. कंपनी का दावा है कि इस प्लांट से 1.6 करोड़ से ज्यादा घर रोशन किए जा सकेंगे. साथ ही सालाना 5.8 करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन कम किया जा सकेगा. इस प्लांट से 81 अरब यूनिट बिजली पैदा की जा सकेगी. 

इस प्लांट को 30 गीगावाट क्षमता तक ले जाएगी कंपनी 

अडानी ग्रीन एनर्जी के मुताबिक, इस प्लांट का काम मात्र 12 महीने में पूरा कर लिया गया है. कच्छ के रण में स्थित इस विशालकाय प्लांट को तैयार करने के लिए सड़क से लेकर सभी जरूरी सुविधाएं विकसित की गई हैं. कंपनी के इस प्लांट में करीब 8000 कर्मचारी काम करते हैं. कंपनी ने दावा किया है कि यह प्लांट लगभग 15200 नौकरियां पैदा करेगा. इससे जो कार्बन उत्सर्जन कम किया जाएगा, वह लगभग 1.26 करोड़ कारों को रोड से हटाने के बराबर है. कंपनी की योजना इस प्लांट को 30 गीगावाट क्षमता तक ले जाने की है. इसके लिए 5 साल का लक्ष्य बनाया गया है. यह लक्ष्य हासिल करने के साथ ही खावड़ा प्लांट दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट बन जाएगा. 

दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम तैयार कर रही कंपनी 

अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने कहा कि अडानी ग्रीन एनर्जी दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम तैयार कर रही है. खावड़ा प्रोजेक्ट इसकी प्रयास का हिस्सा है. भारत ने 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी पैदा करने का लक्ष्य रखा है. अडानी ग्रुप इस लक्ष्य को हासिल करने में पूरी मदद करेगा. अडानी ग्रीन एनर्जी के पास फिलहाल 9029 मेगावाट के संचालित प्लांट हैं, जो कि 12 राज्यों में फैले हुए हैं. कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता 20,844 मेगावाट है. 

जैसलमेर में 2140 मेगावाट का विंड सोलर हाइब्रिड प्लांट बनाया 

कच्छ का रण रिन्यूएबल एनर्जी के लिए एकदम उपयुक्त वातावरण देते है. यहां विंड एवं सोलर एनर्जी को आसानी से पैदा किया जा सकता है. इस प्लांट के लिए अडानी ग्रीन एनर्जी ने व्यापक रिसर्च की है. कंपनी ग्रिड कनेक्टेड सोलर, विंड और हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पावर प्लांट चलाती है. इसने हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में 2140 मेगावाट का विंड सोलर हाइब्रिड प्लांट बनाया था. कंपनी का लक्ष्य अपनी क्षमता को 2030 तक 45 गीगावाट तक ले जाने का है.

ये भी पढ़ें 

Adani Enterprises: अडानी एंटरप्राइजेज में 20 फीसदी तेजी का अनुमान, सबसे ज्यादा फायदा इस बिजनेस से- जेफरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Home Loan Interest Rates: सबसे सस्ता होम लोन दे रहे हैं ये बैंक, नए घर के लिए फटाफट चेक करें इंटरेस्ट रेट
सबसे सस्ता होम लोन दे रहे हैं ये बैंक, नए घर के लिए फटाफट चेक करें इंटरेस्ट रेट
SpaceX IPO: 83 साल के अरबपति का दावा- 30 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनेगी स्पेसएक्स, खुद खरीदेंगे 1 अरब डॉलर के शेयर
83 साल के अरबपति का दावा- 30 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनेगी स्पेसएक्स, खुद खरीदेंगे 1 अरब डॉलर के शेयर
ATM Cash Crisis: छोटे शहरों में बंद हो सकते हैं ATM! कैश की किल्लत को लेकर इंडस्ट्री ने RBI को दी चेतावनी
ATM Cash Crisis: छोटे शहरों में बंद हो सकते हैं ATM! कैश की किल्लत को लेकर इंडस्ट्री ने RBI को दी चेतावनी
Share Market: हफ्ते के पहले दिन क्रैश हुआ शेयर मार्केट, 800 से ज्यादा अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी 286 अंक नीचे
हफ्ते के पहले दिन क्रैश हुआ शेयर मार्केट, 800 से ज्यादा अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी 286 अंक नीचे

वीडियोज

Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War Live Updates: मिडिल ईस्ट में भड़की जंग! इजरायल ने ईरान पर दागी मिसाइलें, ट्रंप बोले - समझौता होकर रहेगा
Live: मिडिल ईस्ट में भड़की जंग! इजरायल ने ईरान पर दागी मिसाइलें, ट्रंप बोले - समझौता होकर रहेगा
UP में INDIA अलायंस को मैनेज कर लेंगे अखिलेश यादव? सपा के इस कदम से नाराज हो सकती है कांग्रेस!
UP में INDIA अलायंस को मैनेज कर लेंगे अखिलेश यादव? सपा के इस कदम से नाराज हो सकती है कांग्रेस!
ममता बनर्जी को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा बड़ा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
TMC को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Philippines Earthquake: ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
Embed widget