एक्सप्लोरर

अडानी समूह इस राज्य में लगाएगा 28,000 करोड़ रुपये; सीमेंट, बिजली, लॉजिस्टिक्स में मिलेंगे हजारों नौकरियों के मौके

Adani Group: अडानी ग्रुप एक तरफ अपने मुख्य कारोबार का विस्तार कर रहा है जबकि दूसरी तरफ उसे नये मौकों की तलाश भी है.

Adani Group: गौतम अडानी की अगुवाई वाला अडानी समूह बिहार में अत्याधुनिक बिजलीघर स्थापित करने के साथ सीमेंट उत्पादन क्षमता बढ़ाने, खाद्य प्रसंस्करण और लॉजिस्टिक क्षेत्र में करीब 28,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के डायरेक्टर प्रणव अडानी ने पटना में वैश्विक निवेशक सम्मेलन 'बिहार बिजनेस कनेक्ट' को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया.

बिहार में तेजी से डेवलप करेगा काम

अडानी ग्रुप आक्रामक रूप से बिहार में कारोबार को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है. अडानी ग्रुप एक तरफ अपने मुख्य कारोबार का विस्तार कर रहा है जबकि दूसरी तरफ उसे नये मौकों की तलाश भी है. इसी मौके पर प्रणव अडानी ने कहा,"हम बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के रास्ते भी तलाश रहे हैं. हमारी योजना अत्याधुनिक बिजलीघर स्थापित करने की है. इसके लिए हम लगभग 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे."हालांकि उन्होंने प्रस्तावित बिजलीघर की क्षमता और उसकी जगह के बारे में जानकारी नहीं दी. लेकिन ‘अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल प्लांट’ यानी अत्याधुनिक बिजलीघर 1,980 मेगावाट क्षमता के हो सकते हैं. ये संयंत्र बिजली उत्पादन करने के लिए कोयले का इस्तेमाल करते हैं.

अडानी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि इस परियोजना के क्रियान्वयन-पूर्व चरण में करीब 12,000 नौकरियों के मौके बनेंगे जबकि प्रोजेक्ट ऑपरेशनल होने पर लगभग 1500 कुशल रोजगार पैदा होंगे."

बिहार में बिजली उत्पादन की कमी को पूरा किया जाएगा

बिहार में वर्तमान में बिजली उत्पादन क्षमता की कमी है. इसकी क्षमता 6400 मेगावाट है जबकि मांग 8000 मेगावाट से अधिक है. ऐसे में प्रस्तावित प्लांट न केवल राज्य में बिजली की मांग और आपूर्ति के अंतर को पाटने में मदद करेगा बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी बिजली की आपूर्ति करेगा.

प्रणव अडानी ने कहा, "बिहार में हमने तीन क्षेत्रों- लॉजिस्टिक, गैस डिस्ट्रीब्यूशन और कृषि लॉजिस्टिक क्षेत्रों में पहले ही करीब 850 करोड़ रुपये का निवेश किया हुआ है. हम अब इन क्षेत्रों में 2,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने जा रहे हैं. यह निवेश हमारी वेयरहाउसिंग और रखरखाव क्षमता को बढ़ाएगा और इलेक्ट्रिक वाहन, शहरों में गैस वितरण और कम्प्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र में हमारी उपस्थिति बढ़ाएगा. इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 27,000 अतिरिक्त रोजगार अवसर पैदा होंगे."

इसके अलावा अडानी समूह बिहार में गति शक्ति रेलवे टर्मिनल, आईसीडी और इंडस्ट्रियल वेयरहाउसिंग पार्क जैसे रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास में भी लगभग 1000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है.

बिहार के पांच शहरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर

उन्होंने कहा, "हम स्मार्ट मीटर मैन्यूफैक्चरिंग में भी निवेश कर रहे हैं. बिहार पारंपरिक बिजली मीटर से स्मार्ट मीटर की ओर बढ़ रहा है. इसलिए हम पांच शहरों... सीवान, गोपालगंज, वैशाली, सारण और समस्तीपुर में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 28 लाख से ज्यादा यूनिट्स की मैन्यूफैक्चरिंग और उसे लगाने को लेकर 2100 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे. इससे इस क्षेत्र में कम-से-कम 4000 स्थानीय नौकरियों के मौके बनेंगे."

सीमेंट के क्षेत्र में क्या होगा बदलाव

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में मौजूद सीमेंट कारखानों को विभिन्न चरणों में 2500 करोड़ रुपये के निवेश से एक करोड़ टन सालाना क्षमता तक बढ़ाया जाएगा.

ये भी पढ़ें

वॉलमार्ट अमेरिका स्टोर्स और ऑनलाइन पोर्टल पर दिखेंगे इंडियन सेलर्स के कपड़े, गहने, खिलौने और सजावट के सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूबे; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूबे; जानें डिटेल
सरकार का बड़ा फैसला: IPO के नियम बदले, बड़ी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग आसान; NSE और Jio का रास्ता साफ
सरकार का बड़ा फैसला: IPO के नियम बदले, बड़ी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग आसान; NSE और Jio का रास्ता साफ

वीडियोज

Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rahul Gandhi Martial Arts: नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
Embed widget