एक्सप्लोरर

अडानी ग्रुप ने Q3FY25 में मारी बाजी, EBITDA में 10.1 फीसदी की बढ़ोतरी, इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस ने दिया तगड़ा सपोर्ट

Adani Group Financial Report: अडानी ग्रुप का बैलेंस शीट और लिक्विडिटी पोजिशन काफी मजबूत है. 30 सितंबर 2024 तक, कंपनी के पास 53,024 करोड़ रुपये का कैश बैलेंस था.

Adani Group Financial Report: अडानी ग्रुप ने Q3FY25 की अपनी फाइनेंशियल रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रुप ने पिछले 12 महीनों (TTM) में रिकॉर्ड 86,789 करोड़ रुपये का EBITDA हासिल किया है, जो पिछले साल की तुलना में 10.1 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाता है.

अडानी ग्रुप ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि वह एक बड़े कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capex) की तैयारी कर रहा है, जो FY20 से FY22 के बीच हुई उसकी तेज ग्रोथ जैसा होगा. यह कदम ग्रुप के इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार को और मजबूत करेगा.

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर ने दिखाई ताकत

अडानी ग्रुप की आर्थिक सफलता का मुख्य कारण उसके कोर इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस हैं, जिसमें यूटिलिटीज, ट्रांसपोर्ट और अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) के तहत नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. इन सेगमेंट्स ने कुल EBITDA का 84 फीसदी योगदान दिया है.

Q3FY25 में पोर्टफोलियो EBITDA 17.2 फीसदी बढ़कर 22,823 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर ने अकेले 72,795 करोड़ रुपये का EBITDA जनरेट किया, जो पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी अधिक है.

आर्थिक रूप से मजबूत है अडानी ग्रुप

अडानी ग्रुप का बैलेंस शीट और लिक्विडिटी पोजिशन काफी मजबूत है. 30 सितंबर 2024 तक, कंपनी के पास 53,024 करोड़ रुपये का कैश बैलेंस था, जो अगले 12 महीनों के लिए उसके डेट सर्विसिंग ऑब्लिगेशन्स को कवर करने के लिए पर्याप्त है. ग्रुप की एसेट बेस 5.53 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो FY24 से 75,277 करोड़ रुपये अधिक है. इसके साथ ही, नेट डेट-टू-EBITDA रेश्यो 2.46x पर हेल्दी बना हुआ है.

अडानी एंटरप्राइजेज (AEL) का शानदार प्रदर्शन

AEL, जो ग्रुप की ग्रोथ का बड़ा कारण है, ने Q3FY25 में EBITDA में 15.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की, जो 4,243 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. कंपनी ने अपने आगामी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को फंड करने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 4,200 करोड़ रुपये (500 मिलियन डॉलर) जुटाए हैं.

अडानी न्यू इंडस्ट्रीज (ANIL) में सौर ऊर्जा की बढ़त

अडानी की रिन्यूएबल एनर्जी यूनिट, ANIL ने सोलर मॉड्यूल की बिक्री में 74 फीसदी की उछाल देखी, जो 3,273 MW तक पहुंच गई.

एयरपोर्ट्स और डेटा सेंटर्स में भी ग्रोथ

ग्रुप का एयरपोर्ट्स बिजनेस 7 फीसदी बढ़कर 69.7 मिलियन हो गया. वहीं, डेटा सेंटर ऑपरेशन्स में हैदराबाद फेज 1 (9.6 MW क्षमता) ऑपरेशनल हो गया है, जबकि नोएडा (50 MW) और हैदराबाद (48 MW) के प्रोजेक्ट्स पूरा होने के करीब हैं.

अडानी ग्रीन एनर्जी (AGEL) का विस्तार

AGEL ने अपनी ऑपरेशनल क्षमता को 37 फीसदी बढ़ाकर 11.6 GW कर दिया. कंपनी ने हाल ही में महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के साथ 25 साल के लिए 5 GW सोलर पावर सप्लाई करने का पावर पर्चेज एग्रीमेंट (PPA) साइन किया है.

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (AESL) का बड़ा कदम

AESL ने QIP के जरिए 1 बिलियन डॉलर जुटाए और 5 नए ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स हासिल किए. इससे कंपनी का इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन 54,700 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो FY24 के अंत के स्तर से तीन गुना अधिक है.

अडानी पावर और अडानी टोटल गैस का शानदार प्रदर्शन

अडानी पावर ने Q3FY25 में EBITDA में 21.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की, जो 6,078 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं, अडानी टोटल गैस ने 58 नए CNG स्टेशन जोड़कर कुल संख्या 605 कर दी. CNG वॉल्यूम में 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि PNG हाउसहोल्ड कनेक्शन 9.22 लाख तक पहुंच गए.

अडानी पोर्ट्स & SEZ का डोमिनेंस

अडानी पोर्ट्स & SEZ (APSEZ) ने भारत के सबसे बड़े कमर्शियल पोर्ट ऑपरेटर का दर्जा बरकरार रखा. 9MFY25 में कंपनी ने 332 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) कार्गो हैंडल किया, जो पिछले साल की तुलना में 7 फीसदी अधिक है.

अडानी सीमेंट का विस्तार

अडानी सीमेंट, जिसमें ACC और अंबुजा सीमेंट्स शामिल हैं, ने क्लिंकर और सीमेंट की बिक्री में 9.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की, जो 46.6 MMT तक पहुंच गई. कंपनी अपनी क्षमता को 104 MTPA तक ले जाने की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें: रुपया मजबूत हुआ लेकिन गिर गया शेयर बाजार, लगातार पैसा निकाल रहे हैं विदेशी निवेशक

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग पर अपडेट! कर्मचारियों के लिए आई राहत की खबर, जानिए पूरी डिटेल
8वें वेतन आयोग पर अपडेट! कर्मचारियों के लिए आई राहत की खबर, जानिए पूरी डिटेल
निवेश का गोल्डन मौका! ब्रोकरेज फर्म ने बताए ऐसे शेयर, जहां 55% तक दिख रहा है दमदार अपसाइड
निवेश का गोल्डन मौका! ब्रोकरेज फर्म ने बताए ऐसे शेयर, जहां 55% तक दिख रहा है दमदार अपसाइड
Income Tax Return Filing AY 2026-27: सरकार ने आईटीआर फॉर्म्स किए नोटिफाई, जानें कब से रिटर्न फाइल कर सकेंगे आप?
सरकार ने आईटीआर फॉर्म्स किए नोटिफाई, जानें कब से रिटर्न फाइल कर सकेंगे आप?
सरकार लेकर आ रही है 2 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी स्कीम! जानें किन्हें मिलेगा इसका फायदा?
सरकार लेकर आ रही है 2 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी स्कीम! जानें किन्हें मिलेगा इसका फायदा?

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget