एक्सप्लोरर

Adani Stocks: एक खबर से इस अडानी शेयर में तूफानी तेजी, बाकी ग्रुप स्टॉक्स भी बिजली की स्पीड से दौड़े 

Adani Stocks: अडानी समूह के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी जाए तो एपीएसईजेड के शेयर में सबसे ज्यादा 5.03 फीसदी की उछाल देखी गई है. जानिए आखिर किस कारण से ये शेयर तूफानी तेजी पर रहा.

Adani Stocks: गौतम अडानी के अडानी समूह के शेयरों में आज धमाकेदार तेजी का सिलसिला जारी रहा है. इसके सभी लिस्टेड शेयरों में से सबसे ज्यादा उछाल अडानी पोर्ट एंड एसईजेड के शेयरों में देखा गया है. अडानी समूह के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी जाए तो अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) के शेयर में सबसे ज्यादा 5.03 फीसदी की उछाल देखी गई है. इसके बाद अडानी ग्रीन एनर्जी में 3.52 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है.

जानिए अडानी समूह के शेयरों में आज का कारोबार

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन- 5.22 फीसदी चढ़कर 1243.95 रुपये पर बंद
अडानी ग्रीन एनर्जी- 3.57 फीसदी चढ़कर 1067.85 रुपये पर बंद
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस- 2.49 फीसदी चढ़कर 790.50 रुपये पर बंद
अडानी पावर- 2.22 फीसदी चढ़कर 507 रुपये पर बंद
अडानी एंटरप्राइजेज- 1.36 फीसदी चढ़कर 2404.70 रुपये पर बंद
सांघी इंडस्ट्रीज- 1.51 फीसदी चढ़कर 62.70 रुपये पर बंद
अंबुजा सीमेंट- 1.01 फीसदी चढ़कर 548.60 रुपये पर बंद
एसीसी- 0.44 फीसदी चढ़कर 2089 फीसदी पर बंद
अडानी विल्मर- 0.28 फीसदी चढ़कर 319.55 रुपये पर बंद

क्यों आई अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी

दरअसल आज अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) की तरफ से संचालित होने वाले विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट लिमिटेड ने गुरुवार को 100वें कमर्शियल जहाज 'एमएससी मिशेला' का स्वागत किया. विझिंजम पोर्ट की ओर से यह उपलब्धि ऑपरेशन शुरू होने के छह महीने के भीतर ही हासिल की गई है. 

इसके साथ ही अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) मुंद्रा ने सीएमए सीजीएम फोर्ट डायमंट का स्वागत किया. ये मुंद्रा पोर्ट के कंटेनर टर्मिनल-सीटी 4 पर आने वाला पहला लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) संचालित कंटेनर पोत है. 

एपीएसईजेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, करण अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "विझिंजम पोर्ट के ऑपरेशन शुरू होने के छह महीने के अंदर ही 100वें कमर्शियल पोर्ट 'एमएससी मिशेला' का आगमन ग्लोबल ट्रांसशिपमेंट हब के रूप में भारत के तेजी से उभरने में एक और बड़ी उपलब्धि है. ऑटोमेटिक कंटेनर हैंडलिंग सुविधा के साथ केरल में यह नया पोर्ट लॉजिस्टिक्स में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का फायदा उठाने की दिशा में हमारे अभियान का अच्छा उदाहरण है." बता दें कि एपीएसईजेड, देश की सबसे बड़ी निजी पोर्ट ऑपरेटर कंपनी है. 

विझिंजम पोर्ट को एपीएसईजेड के अलावा केरल सरकार के साथ मिलकर डेवलप किया गया है. केरल के कोवलम बीच के पास यह पहला ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है. विझिंजम पोर्ट का पहला चरण इस वर्ष जुलाई में चालू हो गया था और इसमें 3000 मीटर का ब्रेकवाटर और 800 मीटर का कंटेनर बर्थ है. प्रोजेक्ट का दूसरा और तीसरा चरण 2028 में पूरा हो सकता है और यह दुनिया के सबसे ग्रीन पोर्ट में से एक होगा. यह पोर्ट रणनीतिक दृष्टि से काफी अहम है, क्योंकि यह यूरोप, फारस की खाड़ी और सुदूर पूर्व को जोड़ने वाले इंटरनेशनल शिपिंग रूट से सिर्फ 10 समुद्री मील की दूरी पर है. 

ये भी पढ़ें

GDP: भारत की जीडीपी ग्रोथ वित्त वर्ष 2025 में 6.5 फीसदी पर रहेगी, वित्त मंत्रालय ने दिया अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dividend Alert: पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
घर खरीदने का है प्लान? विभिन्न बैंकों की होम लोन ब्याज दर जरूर करें चेक, वरना हो सकता है भारी नुकसान...
घर खरीदने का है प्लान? विभिन्न बैंकों की होम लोन ब्याज दर जरूर करें चेक, वरना हो सकता है भारी नुकसान...
गोल्डमैन सैक्स की इस रियल एस्टेट कंपनी में एंट्री, 230 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील; जानिए डिटेल्स
गोल्डमैन सैक्स की इस रियल एस्टेट कंपनी में एंट्री, 230 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील; जानिए डिटेल्स
वैश्विक तेल संकट में पाकिस्तान परेशान, भारत में क्यों कंट्रोल में हैं फ्यूल प्राइस? जानें कब तक मिलती रहेगी राहत
वैश्विक तेल संकट में पाकिस्तान परेशान, भारत में क्यों कंट्रोल में हैं फ्यूल प्राइस? जानें कब तक मिलती रहेगी राहत

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
UP Politics: अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Embed widget