एक्सप्लोरर

Adani Bonds: अडानी पोर्ट्स के बॉन्ड भुगतान पर इस रेटिंग एजेंसी की राय, बहाल होगा निवेशकों का भरोसा

S&P Ratings on Adani Ports: अडानी पोर्ट्स बॉन्ड के परिपक्व होने से पहले ही उनका भुगतान करने की योजना पर काम कर रही है. रेटिंग एजेंसी एसएंडपी रग्लोबल रेटिंग्स ने इसी योजना पर प्रतिक्रिया दी है...

APSEZ Bonds Buyback: अडानी समूह (Adani Group) की प्रमुख कंपनियों में से एक अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (Adani Ports & Special Economic Zone) ने अपने बॉन्ड को परिपक्व होने से पहले ही खरीदने की योजना तैयार की है. इसके तहत कंपनी हर तिमाही में 13 करोड़ डॉलर मूल्य के बॉन्ड की पुनर्खरीद करने वाली है. एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) का मानना है कि कंपनी के इस कदम से निवेशकों का भरोसा बहाल करने में मदद मिल सकती है.

मजबूत होगी कंपनी की ये रणनीति

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी ने अडानी पोर्ट्स (APSEZ) की बॉन्ड पुनर्खरीद योजना पर मंगलवार को प्रतिक्रिया दी. उसने कहा, अडानी पोर्ट्स का यह फैसला बताता है कि कंपनी परिस्थिति को देखते हुए परिपक्व हो रहे कर्ज का समय से पहले ही भुगतान करने में लगी है. बंदरगाह एवं लॉजिस्टिक कंपनी की योजना हर तिमाही में 13 करोड़ डॉलर मूल्य के बॉन्ड की पुनर्खरीद करने की है. निवेशक अगर इस सौदे को स्वीकार करते हैं, तो इससे रिफाइनेंसिंग के जोखिम से बचने की अडानी पोर्ट्स की रणनीति मजबूत होगी.

कंपनी ने दी थी ये जानकारी

आपको बता दें कि अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन ने सोमवार को बॉन्ड पुनर्खरीद कार्यक्रम की शुरुआत की. यह अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के द्वारा इस साल जनवरी में अडानी समूह पर लगाये गये धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों के बाद पहला बॉन्ड पुनर्खरीद कार्यक्रम है. कंपनी ने शेयर बाजार को सोमवार को बताया था कि उसने जुलाई, 2024 में परिपक्व होने वाले बॉन्ड की पुनर्खरीद को लेकर निविदा जारी की है. इसके तहत वह 13 करोड़ डॉलर मूल्य के बॉन्ड की पुनर्खरीद करेगी. कंपनी ने कहा है कि वह इतनी ही राशि के बॉन्ड की पुनर्खरीद अगली चार तिमाहियों में भी करेगी.

समय से पहले कर्ज चुकाने की सक्रियता

रेटिंग एजेंसी ने इस बारे में कहा कि वास्तव में कंपनी निवेशकों के बीच इस बात पर फिर से भरोसा बहाल करना चाहती है कि उसकी नकदी की स्थिति संतोषजनक है. एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कहा, हमारा मानना है कि यह परिस्थिति के अनुसार उठाया गया कदम है. यह बताता है कि कंपनी सक्रियता के साथ आने वाले समय में परिपक्व हो रहे कर्ज का पहले से ही प्रबंधन करने में लगी है.

इतना रह सकता है कैश फ्लो

रेटिंग एजेंसी ने साथ ही इस बात की उम्मीद जताई है कि अडानी पोर्ट्स के पास पर्याप्त नकदी है और वह 13 करोड़ डॉलर मूल्य के बॉन्ड पुनर्खरीद के लिये भुगतान कर पाने की स्थिति में है. एजेंसी ने कहा, कंपनी का परिचालन नकदी प्रवाह अच्छा रहने का अनुमान है और वह उसका उपयोग करेगी. हमारा अनुमान है कि 2023-24 में यह 89 अरब रुपये रहेगा.

ये भी पढ़ें: ये है दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की कंपनी, 500 बिलियन डॉलर के पार हुई वैल्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3.5 में बिक रहा 7-8 रुपये में बिकने वाला अंडा, आखिर क्यों यहां पोल्ट्री किसान कर रहे घाटे का सौदा?
3.5 में बिक रहा 7-8 रुपये में बिकने वाला अंडा, आखिर क्यों यहां पोल्ट्री किसान कर रहे घाटे का सौदा?
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी, सिल्वर 8,750 रुपये उछला; जानें आज आपके शहर में कितना है लेटेस्ट रेट...
सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी, सिल्वर 8,750 रुपये उछला; जानें आज आपके शहर में कितना है लेटेस्ट रेट...
फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में Adani Power, Vishal Mega Mart समेत 6 स्टॉक्स शामिल, देखें फुल लिस्ट
फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में Adani Power, Vishal Mega Mart समेत 6 स्टॉक्स शामिल, देखें फुल लिस्ट
Stock Market 10 March: शेयर बाजार की खोई रौनक लौटी, सेंसेक्स 489 अंक उछला; निफ्टी 24,191 के पार
शेयर बाजार की खोई रौनक लौटी, सेंसेक्स 489 अंक उछला; निफ्टी 24,191 के पार

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
क्रिकेटर कुलदीप यादव लेंगे सात फेरे, लखनऊ में रिशेप्शन में CM योगी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
क्रिकेटर कुलदीप यादव लेंगे सात फेरे, लखनऊ में रिशेप्शन में CM योगी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
Israel-Iran War: 'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
कपड़ों पर लग गए हैं जिद्दी दाग, दो मिनट में हो जाएंगे गायब; ट्राई करें ये दमदार हैक्स
कपड़ों पर लग गए हैं जिद्दी दाग, दो मिनट में हो जाएंगे गायब; ट्राई करें ये दमदार हैक्स
फाइन आर्ट्स में करियर के शानदार मौके, जानें फैशन डिजाइनर से ग्राफिक डिजाइनर तक के विकल्प
फाइन आर्ट्स में करियर के शानदार मौके, जानें फैशन डिजाइनर से ग्राफिक डिजाइनर तक के विकल्प
Embed widget