एक्सप्लोरर

Air India Vistara Merger: एयर इंडिया और विस्तारा का मर्जर होगा इसी साल, 7000 कर्मचारियों के लिए बना ये प्लान 

Air India Vistara Employees: एयर इंडिया के सीईओ एवं एमडी कैंपबेल विल्सन और विस्तारा एयरलाइन के सीईओ विनोद कन्नन ने सोमवार को कर्मचारियों के साथ टाउनहॉल मीटिंग करके उन्हें अपना प्लान बताया है.

Air India Vistara Employees: एयर इंडिया (Air India) और विस्तारा एयरलाइन (Vistara Airline) का मर्जर इसी साल पूरा हो जाएगा. टाटा ग्रुप (Tata Group) की इन दोनों एयरलाइन के सीईओ ने सोमवार को मिलकर इस संबंध में प्लान फाइनल किया है. इसके अलावा दोनों सीईओ ने कर्मचारियों के साथ लंबी टाउनहॉल मीटिंग भी की है. इसमें इस मर्जर को लेकर कर्मचारियों को भरोसे में लेने का प्रयास किया गया. साथ ही लगभग 7000 कर्मचारियों के भविष्य को लेकर भी प्लान फाइनल किया गया है. इनके रोल के बारे में भी जानकारी दी गई. एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइन में कुल मिलाकर 23,500 कर्मचारी हैं. 

7000 कर्मचारियों को फिटमेंट के तहत काम सौंपे जाएंगे

एयर इंडिया के सीईओ एवं एमडी कैंपबेल विल्सन (Campbell Wilson) और विस्तारा एयरलाइन के सीईओ विनोद कन्नन (Vinod Kannan) ने बताया कि मर्जर के बाद हमारे पास संसाधन बढ़ेंगे. साथ ही दुनिया के कई रूट पर हम अपनी सेवाएं दे सकेंगे. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बताया कि लगभग 7000 कर्मचारियों को फिटमेंट के तहत विभिन्न काम सौंपे जाएंगे. इनका फिटमेंट जून के अंत तक पूरा हो जाएगा. इनके रोल भी साथ ही साथ तय किए जाएंगे. इस काम में पारदर्शिता रखने के लिए एक ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म की मदद भी ली जाएगी. इसमें इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा. 

नए स्ट्रक्चर में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा

आर्गेनाईजेशन स्ट्रक्चर को आगामी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा. दोनों सीईओ ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि नए स्ट्रक्चर में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा. रोल तय करते समय योग्यता और दक्षता ही पैमाना होगा. संयुक्त एयरलाइन की वजह से स्टाफ को भी स्थिरता मिलेगी.

सिंगापुर एयरलाइन्स की एयर इंडिया में 25.1 फीसदी हिस्सेदारी होगी

इस मर्जर के बाद एक विशाल एयरलाइन बनकर तैयार होगी. डील पूरी होने के बाद सिंगापुर एयरलाइन्स (Singapore Airlines) की एयर इंडिया में 25.1 फीसदी हिस्सेदारी होगी. सिंगापुर एयरलाइन्स और टाटा ग्रुप ने मिलकर विस्तारा एयरलाइन को जन्म दिया था. आने वाले दिनों में ऐसी कई टाउनहॉल मीटिंग आयोजित की जाएंगी ताकि किसी भी कर्मचारी के मन में मर्जर को लेकर कोई शंका नहीं रहे. इस मर्जर को फिलहाल नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की अनुमति का इंतजार है. टाटा ग्रुप ने कर्ज में डूबी एयर इंडिया का अधिग्रहण साल 2022 में किया था.

ये भी पढ़ें 

Zomato Payment: जोमाटो पेमेंट पर लगेगा 'ताला', कंपनी ने आरबीआई को सरेंडर कर दिए लाइसेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहत: रेटिंग एजेंसी S&P ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए भारत का ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 7.1 प्रतिशत
राहत: रेटिंग एजेंसी S&P ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 7.1 प्रतिशत
महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा...
महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा...
एटीएम निकासी से आधार तक... 1 अप्रैल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा इसका असर
एटीएम निकासी से आधार तक... 1 अप्रैल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा इसका असर
पहले मजबूरी अब संकल्प…, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा देश अब ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर है सवार
पहले मजबूरी अब संकल्प…, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा देश अब ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर है सवार

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
Viral Video: मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
Dark Circles on Neck: गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
Embed widget