एक्सप्लोरर

Air India के लिए ‘उत्सव’ बन सकता है Go First का ‘शोक’, यहां समझें कैसे

India Aviation Crisis: कर्ज संकट में फंसी विमानन कंपनी गो फर्स्ट अंतिम राहत पाने के लिए एनसीएलटी के पास गई थी, लेकिन उसके हाथ वहां भी सिर्फ निराशा ही लगी है...

कहावत है कि किसी एक शोक दूसरे का उत्सव हो जाता है. यह कहावत भारतीय विमानन क्षेत्र (Indian Aviation Sector) में चरितार्थ होती दिख रही है. बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाने वाला भारतीय विमानन क्षेत्र फिर से एक एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट (Go First Crisis) की मौत का गवाह बन रहा है. कंपनी का राहत पाने का अंतिम उपाय भी व्यर्थ जाता दिख रहा है. ऐसे में इस संकट से टाटा समूह की एयरलाइन एअर इंडिया (Air India) को खासा लाभ मिल सकता है.

एनसीएलटी ने रखा फैसला सुरक्षित

किफायती विमानन सेवा देने वाली कंपनी गो फर्स्ट राहत पाने के अंतिम उपाय के तहत एनसीएलटी (NCLT) के पास गई थी. कंपनी ने एनसीएलटी के पास खुद ही इन्सोल्वेंसी की अपील दायर करते हुए कर्जदाताओं, विमान लीज पर देने वालों और ईंधन आपूर्ति करने वालों आदि से फौरी राहत की मांग की थी. एनसीएलटी ने कंपनी की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया. हालांकि सुनवाई के दौरान एनसीएलटी की पीठ के संकेत गो फर्स्ट के लिए निराशाजनक रहे. पीठ ने साफ कहा कि आईबीसी के तहत अंतरिम तौर पर मोरेटोरियम का कोई प्रावधान नहीं है. अगर ट्रिब्यूनल याचिका को स्वीकार करती है तो सिर्फ एब्सॉल्यूट मोरेटोरियम का प्रावधान है.

इतने हजार लोगों की नौकरी पर संकट

गो फर्स्ट के कोलैप्स होने से उसके कर्मचारियों के सामने भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है. गो फर्स्ट के साथ अभी करीब 5000 लोग काम कर रहे थे. इसमें पायलट व कैप्टन समेत चालक दल के अन्य तमाम सदस्य शामिल हैं. अब ये लोग एअर इंडिया और इंडिगो जैसी प्रतिस्पर्धी कंपनियों में नौकरी की तलाश कर रहे हैं. इस संकट से टाटा समूह की विमानन कंपनी एअर इंडिया को खासा फायदा हो सकता है, क्योंकि यह कंपनी अपने पायलटों के साथ जारी विवाद के बीच बेड़े में हो रहे विस्तार के लिए नई भर्तियां कर रही है.

एअर इंडिया को बड़े स्तर पर जरूरत

एअर इंडिया ने हाल ही में विमानों का भारी-भरकम ऑर्डर दिया है. टाटा समूह की कंपनी अपने बेड़े में करीब 500 विमानों को शामिल करने वाली है. इससे कंपनी को बड़े पैमाने पर पायलटों, कैप्टनों समेत केबिन व क्रू के मेंबर्स की जरूरत होगी. कंपनी पहले ही इन पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी कर चुकी है. एअर इंडिया के विज्ञापन के अनुसार, उसे अभी अपने बेड़े के संचालन के लिए 1000 से ज्यादा पायलटों की जरूरत है.

इन पदों के लिए हो रहा इंटरव्यू

एअर इंडिया मौजूदा बेड़े के परिचालन में ही दिक्कतों का सामना कर रही है. कंपनी को क्रू मेंबर्स की कमी के चलते पिछले महीने पश्चिम एशिया की उड़ानों की संख्या में कटौती करने पर मजबूर होना पड़ा था. बताया जा रहा है कि विमानन कंपनी ए320 विमानों के कमांडर और फर्स्ट ऑफिसर पदों के लिए स्पॉट इंटरव्यू कर रही है. ऐसे में एअर इंडिया को गो फर्स्ट के पूर्व कर्मचारियों के रूप में आसानी से अनुभवी उम्मीदवार मिल सकते हैं, जबकि गो फर्स्ट के ठप होने के बाद उसके कर्मचारियों को नई नौकरी का मौका मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: मुश्किल है भारतीय आसमान, बंद हो चुकी है इनकी उड़ान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Canada Relations: लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Pakistan Stock Market: ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रोकना पड़ा कारोबार
ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रुक गई ट्रेडिंग
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget