एक्सप्लोरर

GOOD NEWS: सभी बैंक बचत खातों के लिए नेट बैंकिंग की सुविधा 31 मार्च तक

नई दिल्लीः डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के मकसद से सभी बैंक बचत खातों को 31 मार्च तक नेट बैंकिंग से जोड़ दिया जाएगा. इस बारे में तमाम सरकारी और निजी बैंकों को निर्देश जारी कर दिया गया है.

सामन्यत: बैंक खाते दो किस्म के होते हैं, बचत खाता और चालू खाता. वेतनभोगी या नियमित आय वाले लोग बचत खाता खोलते हैं. इन खातों में नगद निकालने और जमा कराने की कुछ शर्तें जरुर होती है, लेकिन इन खातों पर कम से कम 4 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. वहीं व्यापार-काराबोर के लिए चालू खाता खोला जाता है जिसमें नगद निकालने और जमा कराने पर कोई पाबंदी नहीं होती है और इन खातों पर कोई ब्याज भी नहीं दिया जाता है.

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने जानकारी दी कि बैंकों के साथ बैठक में सभी बचत खातों को नेट बैंकिंग से जोड़ने का फैसला किया गया. अभी जब आप बैंक में खाता खोलने जाते हैं तो फॉर्म में मोबाइल नंबर बताने का कहा जाता है. साथ ही फॉर्म में दो विकल्प दिए जाते हैं कि क्या इस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल केवल लेन-देन की जानकारी देने के लिए होगा, या फिर इसका इस्तेमाल नेट बैकिंग के लिए भी होगा. ज्यादातर लोग केवल जानकारी देने का ही विकल्प अपनाते हैं. उक्त अधिकारी का कहना था कि सुरक्षा को लेकर चिंता की वजह से नेट बैंकिंग का विकल्प नहीं अपनाते हैं.

अब सरकार की योजना है कि सभी बैंक खातों के जरिए भीम एप का इस्तेमाल किया जाए. इस एप का इस्तेमाल करने के लिए खातों का नेट बैंकिंग से जुड़ा होना जरुरी है. भीम यानी Bharat Interface for Money एप का इस्तेमाल न केवल पैसा भेजने बल्कि पैसा हासिल करने के लिए भी हो सकता है. ये कोई मोबाइल बटुआ नहीं है, बल्कि आपके बैंक खाते से सीधे-सीधे जुड़ा है. यहां शर्त इतनी है कि आपका बैंक खाता लेन-देन करने वाले का खाता यूपीआई यानी Unified Payment Interface आधारित हो. मोबाइल बटुए में जहां एक सीमित राशि का ही भुगतान किया जा सकता है और वो भी उसे जो उस खास बटुए से जुड़े एप को डाउनलोड कर रखा हो. लेकिन भीम में ऐसी कोई पाबंदी नहीं. यहां आपका मोबाइल नंबर ही आपका आभासी भुगतान पता यानी वर्चुअल पेमेंट एड्रेस यानी वीपीए है और उसके जरिए भुगतान किया जा सकता है या भुगतान हासिल किया जा सकता है.

अभी यदि बैंक खाते में नेट बैंकिंग की सुविधा नहीं है तो भीम एप के जरिए भुगतान नही हो पाता है. लेकिन कोशिश यही है कि दो या तीन बार लेन-देन पूरा नहीं हो पाता है तो बैंक खाते में अपने-आप नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी. इसी को ध्यान में रखते हुए सभी बैंक खातों में खाता धारक का मोबाइल नंबर शामिल किया जा रहा है और उसी के आधार पर नेट बैंकिंग की सुविधा. अधिकारी का ये भी कहना था कि बैंक उन ग्राहकों से संपर्क कर स्वीकृति लेंगे जिन्होंने अभी नेट बैंकिंग की सुविधा नहीं ले रखी है.

आंकड़े बताते हैं कि तमाम बैंकों (सरकारी व निजी) के कुल मिलाकर 109.04 करोड़ बचत खाते हैं. इसमें से करीब 71 करोड़ यानी 65 फीसदी बैंक खातों को मोबाइल नंबर से जोड़ा जा चुका है, यानी उनमें नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध हो सकती है. अब लक्ष्य ये है कि बाकी बचे 35 फीसदी खातों को नेट बैंकिंग के लायक बनाया जाए, यानी उन्हे मोबाइल नंबर से पहले जोड़ा जाए. इन सब काम के लिए 31 मार्च का लक्ष्य रखा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Canada Relations: लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Pakistan Stock Market: ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रोकना पड़ा कारोबार
ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रुक गई ट्रेडिंग
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget