एक्सप्लोरर

Amazon Layoff: अमेज़न इंडिया में छंटनी के आसार, 1000 कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज, नौकरी से होंगे बाहर

अमेज़न कंपनी दुनिया भर में 18,000 से अधिक पदों को समाप्त करने जा रही है. वहीं अमेज़न इंडिया में कुल 1 लाख लोगों में से 1 फीसदी यानि 1000 लोगों को कंपनी नौकरी से निकालने जा रही है.

Amazon India Layoffs 2023 : देश की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत (Amazon India) में करीब 1,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई है. बताया जा रहा है कि, कंपनी दुनिया भर में अपने कर्मचारियों की छंटनी (Amazon Layoff) कर रही है. जिसके बाद अब भारत में काम कर रहे कर्मचारियों का नंबर आने वाला है. कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. कंपनी अपनी आर्थिक परिस्थितियों के कारण दुनिया भर में 18,000 से अधिक पदों को समाप्त करने जा रही है.

विश्व में 18,000 नौकरी ख़त्म करेगी कंपनी 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेजन कंपनी के वैश्विक स्तर पर 18,000 पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों को खत्म करने का फैसला लिया गया है. इसके तहत भारत के लगभग 1,000 कर्मचारी इससे प्रभावित होने वाले हैं. अमेजन कंपनी में भारत से 1 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं. इस फैसले से यहां 1 प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित होंगे.

अमेजन इंडिया ने नहीं दिया जवाब 

इस बारे में अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने किसी भी तरह की टिप्पणी से इंकार कर दिया है. अमेजन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एंडी जेस्सी के एक लेख लिंक साझा किया है. लेख में उन्होंने वैश्विक स्तर पर 18,000 पदों को खत्म करने के फैसले की जानकारी दी है. जेस्सी ने लिखा है, ''हम करीब 18,000 पदों को समाप्त करने की योजना बना रहे हैं. इस फैसले से कई समूह प्रभावित होंगे. हालांकि, ज्यादातर पद अमेजन स्टोर और PXT (People, Experience and Technology) संगठन से संबंधित हैं. 

जानिए क्या है मामला 

इससे पहले अमेजन ने 10 हजार से ज्‍यादा कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था. कंपनी की मानें तो, कई पदों पर अब कर्मचारियों की जरूरत नहीं है, इसलिए कुछ पदों को खत्‍म किया जा रहा है. ऐसे में प्रभावित कर्मचारियों का कार्यकाल 17 जनवरी, 2023 तक रहेगा और उसके बाद सेवा समाप्‍त मानी जाएगी.

मंत्रालय ले चुका है एक्शन 

केंद्रीय श्रम मंत्रालय (Ministry of Labour) ने अमेजन कंपनी को सम्मन भेजकर बैंगलुरू में डिप्टी लेबर कमिश्नर (Deputy Labour Commissioner) के सामने पेश होने के लिए कहा था. मंत्रालय ने अपने नोटिस में कंपनी को लिखा, सभी साक्ष्यों के साथ निजी तौर पर या किसी प्रतिनिधि के माध्यम से इस तारीख और समय पर इस दफ्तर में अवश्य हाजिर हों. अमेजन के प्रतिनिधि ने बेंगलुरु में श्रम मंत्रालय के उप श्रम आयुक्त के समक्ष अपना बयान दिया है.

हालांकि इस सुनवाई के दौरान अमेजन इंडिया का कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ था. अमेज़न इंडिया ने कहा था कि वह हर साल कंपनी के हर वर्टिकल में कर्मचारियों की संख्या की समीक्षा करता है. जिससे पता चलता है कि, क्या उसे बदलते परिवेश को लेकर कर्मचारियों की संख्या समायोजित करने की आवश्यकता है या नहीं.

ये भी पढ़ें- Oil Deal: अफगानिस्तान की मदद के लिए तालिबान से मिलाया चीन ने हाथ, दोनों मिलकर करेंगे तेल का उत्पादन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहत: रेटिंग एजेंसी S&P ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए भारत का ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 7.1 प्रतिशत
राहत: रेटिंग एजेंसी S&P ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 7.1 प्रतिशत
महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा...
महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा...
एटीएम निकासी से आधार तक... 1 अप्रैल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा इसका असर
एटीएम निकासी से आधार तक... 1 अप्रैल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा इसका असर
पहले मजबूरी अब संकल्प…, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा देश अब ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर है सवार
पहले मजबूरी अब संकल्प…, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा देश अब ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर है सवार

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget