एक्सप्लोरर

RBI e-rupee: आनंद महिंद्रा ने Digital Rupee में खरीदे अनार, फल वाले को किया पेमेंट, वीडियो वायरल

आनंद महिंद्रा ने एक फल वाले का वीडियो शेयर किया है. महिंद्रा ने डिजिटल रुपया में अनार खरीदे. इसके बाद उसका वीडियो वायरल हो रहा है. जानिए क्या खास...

Anand Mahindra Twitter Video : भारत और दुनिया में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने डिजिटल करेंसी (Digital Currency) को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च कर दिया है. देश में अभी चुनिंदा जगह ही डिजिटल करेंसी का उपयोग किया जा रहा है. खास बात यह है कि आरबीआई ने डिजिटल रुपया पायलट प्रोजेक्ट में मुंबई का एक फल विक्रेता शामिल हुआ है. देश के बड़े बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने खुद इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बुधवार को एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो काफी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानिए क्या है खास....

कौन है बच्चेलाल सहनी

ट्वीटर पर वीडियो पोस्ट होने के बाद बच्चेलाल सहनी इन दिनों खूब चर्चा में है, क्योंकि आरबीआई ने इन्हें डिजिटल रुपया पायलट योजना का हिस्सा बनाया है. बच्चेलाल सहनी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 29 साल से मुंबई में रिजर्व बैंक के हेडक्वॉर्टर के सामने फल बेचकर अपना और अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं. डिजिटल रुपया CBDC- R मतलब रिटेल में कारोबार करने वाले छोटे फुटकर भुगतान से जुड़े लोगों के लिए है. 

महिंद्रा ने ई-रूपी देकर खरीदे फल

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर इस घटना की जानकारी दी. महिंद्रा ने एक फल विक्रेता बच्चेलाल सहनी का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. जिसमें उन्होंने उस विक्रेता से फल खरीदकर डिजिटल करेंसी ई-रूपी से पेमेंट किया. उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि रिजर्व बैंक की आज की बोर्ड मीटिंग में मुझे आरबीआई की डिजिटल करेंसी e-rupee के बारे में सीखने का मौका मिला है. इस मीटिंग के ठीक बाद, मैं बच्चेलाल साहनी के पास गया, जो पास में फल बेचते हैं और देश के पहले कुछ व्यापारियों में से एक हैं, जो डिजिटल रुपी (Digital Rupee) ले रहे हैं. डिजिटल इंडिया एक्शन में है.

डिजिटल करेंसी का कैसे करें उपयोग 

आरबीआई ने 2 प्रकार की डिजिटल करेंसी जारी की है. एक CBDC-W और दूसरा CBDC-R का इस्तेमाल किया गया है. पहली थोक भुगतान में प्रयोग होगी और दूसरी CBDC फुटकर भुगतान के लिए इस्तेमाल होगी. हालांकि ये अभी प्रायोगिक तौर पर है, इसलिए बहुत लोगों को जानकारी नही है. फिलहाल डिजिटल रुपये के इस्तेमाल का मौका मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु और भुवनेश्वर के लोगों को मिलने वाला है. 

ये भी पढ़ें - Tata Motors Results: घाटे से उबर रही टाटा मोटर्स, 2 साल में पहली तिमाही में बढ़ा मुनाफा, जानें कितनी हुई कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
पाकिस्तान के बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल से ले लिया संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई
बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल से ले लिया संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
प्रियदर्शन के 'कम पढ़ाई' वाले बयान पर राजपाल यादव का छलका दर्द, कहा- 'टैलेंट मायने रखता है'
प्रियदर्शन के 'कम पढ़ाई' वाले बयान पर राजपाल यादव का छलका दर्द, कहा- 'टैलेंट मायने रखता है'
Embed widget