एक्सप्लोरर

अनंत अंबानी बने रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर, 1 मई से संभालेंगे नई जिम्मेदारी

Reliance Industries Limited: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कंपनी के पूर्ण-कालिक निदेशक के रूप में अनंत अंबानी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जो अब शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है.  

Reliance Industries Limited: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड  (RIL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अनंत अंबानी को कंपनी का पूर्ण-कालिक निदेशक नियुक्त किया है. रिलायंस ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी ने कहा कि बोर्ड ने ह्यूमन रिर्सोसेज, नॉमिनेशन और रिमेन्युरेशन कमेटी की सिफारिश पर 1 मई, 2025 से पांच साल के लिए मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की नियुक्ति को अप्रूवल दे दिया है, जो अब शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है.  

रिलायंस ग्रुप की कई कंपनियों से जुड़े अनंत

अनंत फिलहाल कंपनी के नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं. अब वह रिलायंस के कार्यकारी नेतृत्व का हिस्सा बनेंगे. अनंत रिलायंस ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड से जुड़े हुए हैं. इनमें मार्च 2020 से जियो प्लेटफॉर्म्स, मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स और जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी शामिल हैं. सितंबर 2022 से वह  रिलायंस फाउंडेशन के भी बोर्ड मेंबर हैं. 

ईशा और आकाश संभाल रहे ये जिम्मेदारी

बोर्ड ने अगस्त 2023 में अनंत के साथ-साथ ईशा और आकाश अंबानी को कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशकों के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी थी और शेयरधारकों ने अक्टूबर 2023 में इनकी नियुक्ति को मंजूरी दी थी.

जहां आकाश अंबानी 2022 से रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन हैं, वहीं, ईशा अंबानी एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड कामकाज संभाल रही हैं. अपने दोनों भाई-बहनों में से आकाश ही पहले हैं, जिन्हें रिलायंस इंडस्ट्री में कार्यकारी निदेशक की भूमिका मिली है. अनंत ने अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी से  ग्रैजुएशन की पढ़ाई की है. 

पशु कल्याण में भी सक्रिय अनंत

अनंत को जानवरों से भी प्रेम है. वह पशु कल्याण के काम में सक्रिय रूप से शामिल हैं. वह दुनिया में सबसे बड़े पशुओं के पुनर्वास और संरक्षण केंद्र वनतारा के फाउंडर भी हैं. यह गुजरात के जामनगर में हैं. यह 2,000 से अधिक प्रजातियों के 1.5 लाख से अधिक बचाए गए जानवरों का घर है, जहां ये सुकून से रहते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

नवरत्न कंपनी रेलटेल को मिला 90.08 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर, शेयरों में आ सकता है उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डाबर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के बैन पर लगी रोक
डाबर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के बैन पर लगी रोक
अमीरों से 25 साल पुराना Tax मांग रहा भारत का ये पड़ोसी देश, खाते सीज, मची खलबली
अमीरों से 25 साल पुराना Tax मांग रहा भारत का ये पड़ोसी देश, खाते सीज, मची खलबली
इस राज्य में ऑनलाइन बुक कर सकेंगे शराब की बोतल, ग्राहक को मिलेया ये फायदा
इस राज्य में ऑनलाइन बुक कर सकेंगे शराब की बोतल, ग्राहक को मिलेया ये फायदा
'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर खरीदा फ्लैट, एक महीने में की इतने करोड़ की दो डील
'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर खरीदा फ्लैट, एक महीने में की इतने करोड़ की दो डील

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget