एक्सप्लोरर

Apple iPhone In India: ज्यादा मेड इन इंडिया होंगे एप्पल के आईफोन, ये भारतीय कंपनी भी करेगी मैनुफैक्चरिंग!

Apple Bharat Forge Bond: अब भारतीय कंपनी भारत में एप्पल के आईफोन बनाएगी. इसके लिए एप्पल मैनेजमेंट की बातचीत कल्याणी ग्रुप की भारत फोर्ज कंपनी से चल रही है.

Made In India iPhone:  चीन की हरकतों से एप्पल कंपनी तंग आ गई है. इसलिए यह कंपनी एशिया में चीन से बाहर बड़ा ठिकाना तलाश रही है. चीन छोड़ रहे एप्पल के लिए भारत में बड़ी संभावना नजर आ रही है. इसलिए एप्पल भारत में मैनुफैक्चरिंग का विस्तार करेगी. अब भारतीय कंपनी भारत में एप्पल के आईफोन बनाएगी. इसके लिए एप्पल मैनेजमेंट की बातचीत कल्याणी ग्रुप की भारत फोर्ज कंपनी से चल रही है. यानी भारत में अधिक से अधिक मेड इन इंडिया ही एप्पल के आईफोन होंगे. ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन भारत के तमिलनाडु और कर्नाटक स्थित कारखानों में एप्पल के आईफोन पहले से ही बना रही है.

टाटा और मदर्सन के साथ भी चल रही बातचीत

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल की बातचीत टाटा और मदर्सन समूहों से भी चल रही है. इन कंपनियों के जरिए भी एप्पल भारत में अपने आईफोन की मैनुफैक्चरिंग बढ़ाना चाह रही है. टाटा कंपनी पहले से ही एप्पल के आईफोन के लिए कंपोनेंट का प्रॉडक्शन करती आ रही है. अब एप्पल टाटा कंपनी से आईफोन के मैकेनिक्स के प्रॉडक्शन के साथ ही सप्लायर के रूप में भी उसका साथ चाह रहा है. ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन की मदद से पहले से हो रही आईफोन की मैनुफैक्चरिंग का विस्तार भारत में करने की भी एप्पल की तैयारी है. एक अनुमान के मुताबिक, एप्पल की मैनुफैक्चरिंग और उसके वैल्यू चेन और सप्लाई चेन में भारत में छह लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है. एप्पल के भारत में नए विस्तार से जॉब की यह संख्या दोगुनी हो सकती है.

पिछले साल 12.8 अरब डॉलर के आईफोन का हुआ निर्यात 

2024 में भारत में 17.5 अरब डॉलर के एप्पल के आईफोन की मैनुफैक्चरिंग हुई है. इनमें से 12.8 अरब डॉलर के आईफोन का तो केवल निर्यात हुआ है. चीन से मैनुफैक्चरिंग भारत की ओर शिफ्ट करने के क्रम में मैनुफैक्चरिंग और निर्यात के इस डाटा में काफी इजाफा हो सकता है. इसके जानकारों का कहना है कि भारत फोर्ज कंपनी जल्दी ही भारत में एप्पल की मैनुफैक्चरिंग साझीदार बन सकती है.

ये भी पढ़ें: 

अमेरिका को भारत से किए जाने वाले एक्सपोर्ट्स में जोरदार उछाल, इस मामले में पीछे रह जाएगा अब चीन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल तनाव से एशियाई बाजार का निकला दम, 900 अंक गिरा निक्केई, एक्सपर्ट की वॉर्निंग
ईरान-इजरायल तनाव से एशियाई बाजार का निकला दम, 900 अंक गिरा निक्केई, एक्सपर्ट की वॉर्निंग
उधर अमेरिका ने ईरानी पर दागी मिसाइलें, इधर हांफ रहे तेल कंपनियों के शेयर; 6% तक लुढ़का OMC स्टॉक
उधर अमेरिका ने ईरानी पर दागी मिसाइलें, इधर हांफ रहे तेल कंपनियों के शेयर; 6% तक लुढ़का OMC स्टॉक
मिडिल ईस्ट तनाव का असर, बाजार में जारी गिरावट से कुछ ही मिनटों में निवेशकों के 17 लाख करोड़ रुपये साफ; लग गई लंका
मिडिल ईस्ट तनाव का असर, बाजार में जारी गिरावट से कुछ ही मिनटों में निवेशकों के 17 लाख करोड़ रुपये साफ; लग गई लंका
Iran-Israel War: तेल की बढ़ती कीमतों से भारत को कितना नुकसान? क्या रुक सकती है क्रूड की सप्लाई?
तेल की बढ़ती कीमतों से भारत को कितना नुकसान? क्या रुक सकती है क्रूड की सप्लाई?

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर; जानें अब क्या बोले
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
Embed widget