एक्सप्लोरर

Apple Share: एआई ने की एप्पल की मदद, एनविडिया छूटी पीछे, दुनिया में नंबर-1 बनने से अब एक कदम दूर

Apple Vs nVIDIA: एनविडिया के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में जबरदस्त तेजी आई है. उसके दम पर चिप बनाने वाली कंपनी ने हाल ही में एप्पल को पीछे छोड़ दिया था...

आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल फिर से दुनिया में नंबर-1 बनने की दहलीज पर है. एक दिन पहले शेयरों के भाव में आई जबरदस्त तेजी के दम पर एप्पल ने न सिर्फ एनविडिया को मार्केट कैप के मामले में पीछे छोड़ दिया है, बल्कि माइक्रोसॉफ्ट से दूरी बस एक कदम की बच गई है.

एप्पल के शेयरों में आई ऐसी तेजी

मंगलवार को एप्पल के शेयरों में 7.26 फीसदी की तेजी आई, जिसके दम पर कंपनी की मार्केट वैल्यू बढ़कर 3.176 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई. एक सप्ताह पहले कंपनी का एमकैप 3 ट्रिलियन डॉलर से नीचे आने की कगार पर चला गया था. एप्पल को इसी सप्ताह आयोजित एनुअल डेवलपर इवेंट में एआई को लेकर अनाउंसमेंट से मदद मिली है. कंपनी ने इवेंट में कहा कि एआई फीचर्स के चलते उसके आईफोन की बिक्री में फिर से तेजी आ रही है.

अब इतनी है एनविडिया की वैल्यू

शेयरों में इस तेजी के साथ ही एप्पल ने मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में एनविडिया को पछाड़ कर फिर से नंबर-2 का पोजिशन हासिल कर लिया है. मंगलवार को एनविडिया के शेयरों के भाव में 0.71 फीसदी की गिरावट आई और उसका एमकैप कम होकर अब 2.974 ट्रिलियन डॉलर रह गया.

एनविडिया ने किया था ये कारनामा

इससे पहले पिछले सप्ताह के दौरान एनविडिया ने एप्पल को पीछे छोड़ दिया था और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई थी. पिछले सप्ताह में बुधवार को एनविडिया का शेयर 5.2 फीसदी उछलकर 1,224.40 डॉलर के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था. उसके साथ ही एनविडिया 3.01 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई थी. एनविडिया ने उसके साथ ही 3 ट्रिलियन डॉलर क्लब के प्रतिष्ठित क्लब में भी एंट्री कर ली थी, जिसमें अब तक पूरी दुनिया में सिर्फ एप्पल और माइकोसॉफ्ट का नाम शामिल हुआ है.

माइक्रोसॉफ्ट से बस इतनी दूर

एप्पल के शेयरों में हालिया तेजी ने उसे फिर से नंबर-1 बनने की दहलीज पर भी पहुंचा दिया है. माइक्रोसॉफ्ट की मौजूदा बाजार वैल्यू 3.215 ट्रिलियन डॉलर है. इस तरह एप्पल अभी माइक्रोसॉफ्ट से एमकैप के मामले में सिर्फ 39 बिलियन डॉलर पीछे है. एप्पल लंबे समय तक दुनिया की सबसे बढ़ी कंपनी रही है. माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ समय पहले ही एप्पल को पछाड़ा और पहला स्थान हासिल किया है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: एफएंडओ सेगमेंट में बढ़ी भागीदारी से सेबी चिंतित, रिस्क कम करने के लिए दिया ये प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Middle East Tensions: ईरान वॉर के बीच क्यों इतना महत्वपूर्ण है स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज? रोजाना डेढ़ करोड़ बैरल तेल का होता है oil एक्सपोर्ट
ईरान वॉर के बीच क्यों इतना महत्वपूर्ण है स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज? रोजाना डेढ़ करोड़ बैरल तेल का होता है oil एक्सपोर्ट
घरेलू मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मिला सपोर्ट, PMI पहुंचा 56.9 पर; अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेत
घरेलू मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मिला सपोर्ट, PMI पहुंचा 56.9 पर; अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेत
Crude Oil Crisis: मिडिल ईस्ट में तनाव से तेल पर संकट, क्राइसिस से बचने के लिए भारत चल सकता है ’तुरूप का पत्ता’
मिडिल ईस्ट में तनाव से तेल पर संकट, क्राइसिस से बचने के लिए भारत चल सकता है ’तुरूप का पत्ता’
Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया में पैदा हुई अनिश्चितता से सोना-चांदी को मिल रहा है सपोर्ट, जानिए आज आपके शहर में कीमतें घटीं या बढ़ीं?
पश्चिम एशिया में पैदा हुई अनिश्चितता से सोना-चांदी को मिल रहा है सपोर्ट, जानिए आज आपके शहर में कीमतें घटीं या बढ़ीं?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
सियासत में आते ही सीधे राज्यसभा जाएंगे निशांत? JDU ने कर दिया साफ, 'नीतीश कुमार…'
सियासत में आते ही सीधे राज्यसभा जाएंगे निशांत? JDU ने कर दिया साफ, 'नीतीश कुमार…'
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न कहां से आते हैं? जानिए प्रश्न पत्र कैसे तैयार किया जाता है
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न कहां से आते हैं? जानिए प्रश्न पत्र कैसे तैयार किया जाता है
गैस सिलेंडर में कितनी बची है गैस, ऐसे कर सकते हैं पता
गैस सिलेंडर में कितनी बची है गैस, ऐसे कर सकते हैं पता
Embed widget