एक्सप्लोरर

Apple: शेयरों में जबरदस्त गिरावट से एप्पल को 200 अरब डॉलर का भारी नुकसान, ये बना बड़ी वजह

Apple Stocks Down: आईफोन मेकर एप्पल के शेयरों में केवल दो दिनो में इतनी भारी गिरावट आई है कि कंपनी को 200 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है. इसके पीछे की वजह जानकर आप चौंक जाएंगे.

Apple Stocks Down: एप्पल के शेयरों को लेकर ऐसी खबर आई है जो इसके निवेशकों के लिए बड़ी चिंता का विषय हो सकती है. एप्पल के शेयरों मे केवल 2 दिनों में इतनी गिरावट आई है कि इस कंपनी की मार्केट वैल्यू कुल 200 अरब डॉलर घट गई है. एप्पल के शेयरों में केवल 2 दिनों में 6.8 फीसदी की भारी गिरावट आई और इसमें से 5.1 फीसदी की गिरावट केवल गुरुवार यानी कल के ट्रेड में देखी गई है. 

क्यों आई एप्पल के शेयरों में गिरावट

एप्पल के शेयरों में गिरावट के पीछे चीन से आ रही एक बड़ी खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में सरकारी एजेंसियों, सरकार समर्थित एजेंसियों और स्टेट कंपनियों में आईफोन के इस्तेमाल पर बैन लगाने की योजना पर विचार हो रहा है. अगर ऐसा हो जाता है तो अमेरिका के कैलिफोर्निया बेस्ड कंपनी एप्पल को भारी नुकसान हो सकता है. इसी डर के कारण अमेरिकी बाजारों में इस दिग्गज टेक कंपनी के स्टॉक्स में भारी बिकवाली देखी गई और कंपनी के मार्केट कैप में जोरदार कटौती हुई. 

चूंकि आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल चीन को अपना दूसरा सबसे बड़ा विदेशी बाजार मानती है और चीन इसके ग्लोबल प्रोडक्शन बेस के तौर पर भी कंपनी के लिए बेहद अहम स्थान रखता है. ऐसे में अगर चीन में ये सरकारी प्रतिबंध लागू हो जाते हैं तो कंपनी को निश्चित तौर पर आर्थिक घाटा झेलना पड़ेगा.

कैसा रहा एप्पल के शेयरों का हाल

आईफोन मेकर एप्पल के शेयरों में गुरुवार को 5.1 फीसदी की गिरावट रही और इससे पिछले दिन यानी बुधवार को इसके स्टॉक्स में करीब 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. लिहाजा दोनों दिनों में एप्पल के स्टॉक्स करीब 7 फीसदी टूटे हैं जिसके चलते कंपनी को 200 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है. अमेरिकी बाजारों में कल कारोबार खत्म होने के समय तक एप्पल के शेयरों में रिकवरी लौटी थी और ये 2.92 फीसदी की गिरावट के साथ 177.56 यूएस डॉलर पर बंद हुआ था.

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में और भी है एप्पल के लिए चुनौतियां

एप्प्ल के शेयरों में ज्यादा गिरावट इस कारण से आ रही है कि कंपनी को अमेरिकी बाजारों में बॉन्ड की बिकवाली जैसे फेडरल रिजर्व के फैसलों का असर भी झेलना पड़ेगा. इसके असर से निवेशक चिप कंपनियों सहित यूएस लिस्टेड चीनी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

RR Kabel IPO: 13 सितंबर को खुलेगा आरआर काबेल का आईपीओ, 26 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर होगी लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tech Layoffs: 5 महीने में 1 लाख की छंटनी, 2026 में टेक सेक्टर का सुनहरा दौर खत्म, जानें किन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका
Tech Layoffs: 5 महीने में 1 लाख की छंटनी, 2026 में टेक सेक्टर का सुनहरा दौर खत्म, जानें किन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका
Edible Oil Rules: बाजार से गायब होगा 900 और 950 ML का तेल का पैकेट, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Edible Oil Rules: बाजार से गायब होगा 900 और 950 ML का तेल का पैकेट, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Bank KYC: केवाईसी के तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?
Bank KYC: केवाईसी के तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?
IPL स्टार होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी से क्यों पीछे हट रही हैं बड़ी कंपनियां, यह है असली वजह
IPL स्टार होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी से क्यों पीछे हट रही हैं बड़ी कंपनियां, यह है असली वजह

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget