एक्सप्लोरर

ATF Price Hike: महंगा हो सकता है हवाई सफर क्योंकि बढ़ गए एटीएफ के दाम, जानिए नए रेट्स

ATF Price Hike: हवाई यात्रा के टिकट आगे चलकर महंगे होने की आशंका है क्योंकि आज एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी एटीएफ के दामों में बढ़ोतरी हो चुकी है.

ATF Rate Hike: अगर आप हवाई सफर करते हैं तो आज आपके लिए चिंता की खबर है. आज एटीएफ यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल के दाम बढ़ गए हैं और हवाई ईंधन के महंगे होने से जल्द ही हवाई जहाज के टिकटों के दाम बढ़ सकते हैं. हवाई सफर करने वालों के लिए आगे चलकर महंगे एयर टिकट की आशंका बढ़ गई है. आज नवंबर की पहली तारीख को ATF के दाम बढ़ गए हैं और दिल्ली-मुंबई, चेन्नई-कोलकाता जैसे शहरों में जेट फ्यूल के नए दाम जारी हो गए हैं.

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने आज सुबह एटीएफ की नई कीमतें जारी की हैं. इनमें औसत रूप से 4842.37 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया है जिसके बाद एयरलाइंस के लिए लागत में इजाफा हो गया है. एयरलाइन्स की कुल लागत में ATF या हवाई ईंधन की करीब 40 फीसदी की हिस्सेदारी होती है तो जाहिर तौर पर एयरलाइंस की कॉस्ट बढ़ेगी और वो टिकटों के दाम बढ़ा सकती हैं.

जानें अलग-अलग शहरों में एटीएफ की नई कीमतें

देश की राजधानी दिल्ली में एटीएफ की कीमतें बढ़कर 120,362.64 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैं. 
आर्थिक राजधानी मुंबई में एटीएफ के दाम 119,266.36 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर पर आ गए हैं.
कोलकाता में एटीएफ के दाम 127,023.83 रुपये प्रति किलो लीटर पर आ गए हैं.
चेन्‍नई में एटीएफ के दाम 124,998.48 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर पर आ गए हैं.

1 अक्टूबर को घटी थीं कीमतें
इससे पहले पिछले महीने की पहली तारीख यानी 1 अक्टूबर को देश में एटीएफ के दाम में कटौती की गई थी. पहली अक्टूबर को एटीएफ के दाम में 4.5 फीसदी की कटौती की गई थी जिसके बाद राजधानी दिल्ली में हवाई ईंधन के दाम 1,15,520.27 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गए थे.

कटौती हुई कम, दाम बढ़े ज्यादा इस साल
अगर साल 2022 को देखें तो एटीएफ की कीमत में इस साल केवल चार बार कटौती की गई जबकि ज्यादातर बार इसमें इजाफा ही देखा गया है. इस बार की बढ़ोतरी को मिलाकर देखा जाए तो इस साल एटीएफ के दाम 10 बार बढ़े हैं. एटीएफ की कीमतें अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के आधार पर हर महीने की पहली और 16वीं तारीख को बदली जाती हैं और आईओसी अपनी वेबसाइट पर इनकी जानकारी भी साझा करती है. 

ये भी पढ़ें

Manufacturing PMI: अक्टूबर में मैन्‍यूफैक्‍चरिंग पीएमआई में सुधार, 55.3 पर आई, त्योहारी सीजन का असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभी से हो जाएं तैयार! अगले हफ्ते चार दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें किस-किस दिन ब्रांच में लटका मिलेगा ताला?
अभी से हो जाएं तैयार! अगले हफ्ते चार दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें किस-किस दिन ब्रांच में लटका मिलेगा ताला?
एक हफ्ते में सोना 13700 रुपये हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में भी 32700 की बड़ी गिरावट; क्या और गिरेगा भाव?
एक हफ्ते में सोना 13700 रुपये हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में भी 32700 की बड़ी गिरावट; क्या और गिरेगा भाव?
अब गैस सिलेंडर मिलने में लगेंगे सिर्फ 2-3 मिनट, इस शहर में खुला देश का पहला LPG ATM
अब गैस सिलेंडर मिलने में लगेंगे सिर्फ 2-3 मिनट, इस शहर में खुला देश का पहला LPG ATM
Bonus Share: स्मॉल कैप कंपनी मुफ्त में देने जा रही 5 बोनस शेयर, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
स्मॉल कैप कंपनी मुफ्त में देने जा रही 5 बोनस शेयर, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India Flights: ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
Ashok Kharat News: अशोक खरात पर डबल शिकंजा, 3 और महिलाओं ने की शिकायत, आयकर जांच की भी तैयारी
नासिक में अशोक खरात पर डबल शिकंजा, 3 और महिलाओं ने की शिकायत, आयकर जांच की भी तैयारी
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, बोले- दुख होता है
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
बिना सोचे-समझे अबॉर्शन पिल्स तो नहीं खाती हैं आप, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान?
बिना सोचे-समझे अबॉर्शन पिल्स तो नहीं खाती हैं आप, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान?
पहली बार गोद में आया नवजात तो कांपने लगे पिता के हाथ, भावुक कर देगा इंटरनेट पर वायरल वीडियो
पहली बार गोद में आया नवजात तो कांपने लगे पिता के हाथ, भावुक कर देगा इंटरनेट पर वायरल वीडियो
Embed widget