एक्सप्लोरर

IPO खुलने से पहले Ather Energy ने पकड़ी रफ्तार, एंकर निवेशकों से जुटाए 1 हजार करोड़ से ज्यादा

Ather Energy, ओला इलेक्ट्रिक के बाद IPO लाने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन जाएगी. पिछले साल अगस्त में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने 6,145 करोड़ रुपये का IPO लॉन्च किया था.

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी एथर एनर्जी लिमिटेड (Ather Energy) अपना आईपीओ (IPO) लेकर आ रही है. यह इश्यू 28 अप्रैल 2025 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 2 मई 2025 को बंद होगा. इससे पहले कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स से 1,340 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, एथर ने 36 एंकर निवेशकों को 321 रुपये प्रति शेयर की दर से 4.17 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं, जो IPO के प्राइस बैंड की अपर लिमिट पर है. कंपनी का प्राइस बैंड 304-321 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

कई बड़े निवेशकों ने हिस्सा लिया

एंकर बुक में कई बड़े घरेलू और वैश्विक निवेशकों ने हिस्सा लिया है. इनमें कस्टडी बैंक ऑफ जापान, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, ईस्टस्प्रिंग इन्वेस्टमेंट्स, मॉर्गन स्टेनली इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट और सोसाइटी जनरल जैसे नाम शामिल हैं. घरेलू स्तर पर पीएसबीआई म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ और इन्वेस्को एमएफ जैसी कंपनियों ने भी निवेश किया है.

2,981.06 करोड़ रुपये IPO का इश्यू साइज

Ather Energy का कुल इश्यू साइज 2,981.06 करोड़ रुपये का है. इसमें से 8.18 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे जिनकी कीमत 2,626.30 करोड़ रुपये होगी, वहीं 1.11 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत जारी किए जाएंगे, जिसकी वैल्यू 354.76 करोड़ रुपये है. खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 46 शेयरों का तय किया गया है, जिसके लिए लगभग 13,984 रुपये का निवेश करना होगा. अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है तो 2 मई को शेयरों का अलॉटमेंट होगा और 6 मई 2025 को एथर एनर्जी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे.

निवेशकों के लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है

Ather Energy, ओला इलेक्ट्रिक के बाद IPO लाने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन जाएगी. पिछले साल अगस्त में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने 6,145 करोड़ रुपये का IPO लॉन्च किया था. प्राइस बैंड की अपर लिमिट पर एथर एनर्जी का कुल वैल्यूएशन करीब 11,956 करोड़ रुपये आंका जा रहा है. Ather का IPO निवेशकों के लिए एक बड़ा मौका माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: World Bank Poverty Report: भारत के खेमे में आई एक और बड़ी कामयाबी, एक्सट्रीम गरीबी से बाहर निकले 17 करोड़ लोग, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget