एक्सप्लोरर

FD Rates Hike: इन दो बैंकों ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर बढ़ाया ब्याज! मिल रहा 8.20% तक का तगड़ा रिटर्न

FD Rates: निजी सेक्टर के एक्सिस बैंक (Axis Bank FD Rates) की नई दरें शनिवार यानी 5 नवंबर 2022 से लागू हो चुकी है. बैंक ने इस बार इंटरेस्ट रेट में 115 बेसिस प्वाइंट्स का बड़ा इजाफा किया है.

Fixed Deposit Rates Hike: रूस-यूक्रेन युद्ध और कोरोना महामारी के कारण पूरी दुनिया में पिछले कुछ समय में तेजी से महंगाई (Inflation in World) बढ़ी है. ऐसे में इसका असर भारत पर भी दिख रहा है. देश में रिटेल महंगाई (Retail Inflation in India) दर 7.00 फीसदी के ऊपर है. बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है. ऐसे में केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक लगातार कड़े कदम उठा रही है जिससे वह मुद्रास्फीति दर को कंट्रोल कर सके. पिछले कुछ महीनों में रिजर्व बैंक ने लगातार अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है. आरबीआई का रेपो रेट के 4 फीसदी से बढ़कर 5.90 फीसदी तक पहुंच गया है. 30 सितंबर 2022 को आखिरी बार आरबीआई ने रेपो रेट में इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के बाद से लगातार देश के बैंक अपने लोन और डिपॉजिट रेट्स (Deposit Rates) की ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं.

हाल ही देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance) ने अपनी 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दर बढ़ाने का फैसला किया है. इस बढ़ोतरी के बाद बैंक के ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर ज्यादा ब्याज दर मिलेगा. अगर आप भी दोनों बैंक की एफडी स्कीम निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको इसकी ब्याज दर के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

एक्सिस बैंक ने 2 करोड़ से कम की FD पर किया इतना इजाफा-
बता दें कि एक्सिस बैंक (Axis Bank FD Rates) की नई दरें शनिवार यानी 5 नवंबर 2022 से लागू हो चुकी है. बैंक ने इस बार इंटरेस्ट रेट में 115 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है. बैंक 7 से 45 दिन की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.50 फीसदी का ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं 46 दिन से 6 महीने की एफडी पर 4.50 फीसदी ब्याज दर, 6 महीने से 9 महीने की एफडी पर 5.25 फीसदी, 9 महीनों से 1 साल तक की एफडी पर 5.50 फीसदी, 1 साल से 18 महीने की एफडी पर 6.25 फीसदी, 18 महीने से 2 साल से 3 साल तक की एफडी पर 6.30 फीसदी और 3 से 10 साल तक की एफडी पर ग्राहकों को 6.50 फीसदी का रिटर्न मिल रहा है.

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 2 करोड़ से कम की FD पर किया इतना इजाफा-
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance FD Rates) ने भी अपने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी स्कीम पर ग्राहकों को ज्यादा ब्याज देने का फैसला किया है. यह नई दरें 5 नवंबर 2022 से लागू हो चुकी हैं. बैंक ने एक स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की है. इस स्कीम का नाम है 'उज्जीवन प्लैटिना फिक्स्ड डिपॉजिट' स्कीम जिसमें आप 15 लाख से लेकर 2 करोड़ रुपये तक का डिपॉजिट कर सकते हैं. इस स्कीम में सीनियर सिटीजन को कोई एक्स्ट्रा लाभ नहीं मिलेगा.

'उज्जीवन प्लैटिना फिक्स्ड डिपॉजिट' स्कीम के तहत ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 6.70 फीसदी, 12 महीने से लेकर 599 दिन की एफडी पर 7.70 फीसदी, 80 हफ्ते की एफडी पर 8.20 फीसदी, 561 दिन से लेकर 989 दिन की एफडी में 7.70 फीसदी, 990 दिन की एफडी में 7.95 फीसदी और 991 दिन से लेकर 60 महीने की एफडी पर बैंक ग्राहकों को दे रहा है 7.40 फीसदी का ब्याज दर. ऐसे में ग्राहकों को अधिकतम ब्याज दर 80 हफ्ते की एफडी पर मिल रहा है.

कई बैंकों ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट रेट्स में किया इजाफा-
रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने 30 सितंबर 2022 अपनी समीक्षा बैठक में लगातार चौथी बार अपनी रेपो रेट में इजाफा किया है. इसके बाद देश के कई बैंक जैसे स्टेट बैंक (State Bank of India), केनरा बैंक (Canara Bank), पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank), यूनियन बैंक (Union Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) समेत कई बैंकों ने अपने एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया है.

ये भी पढ़ें-

Weekly Gold Price: शादी-ब्याह के सीजन में सोने-चांदी के प्राइस में दर्ज की गई बढ़त! यहां जानें पूरे हफ्ते के सर्राफा बाजार का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cheap Fuel: इस राज्य में मिलेगा पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता ईंधन! सरकार लेकर आई कम खर्च में गाड़ी चलाने का मास्टर प्लान
इस राज्य में मिलेगा पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता ईंधन! सरकार लेकर आई कम खर्च में गाड़ी चलाने का मास्टर प्लान
Gas Discovery: ईरान वॉर के बीच अंडमान में मिला गैस का महाभंडार, ऑयल इंडिया को मिली बड़ी कामयाबी
ईरान वॉर के बीच अंडमान में मिला गैस का महाभंडार, ऑयल इंडिया को मिली बड़ी कामयाबी
RBI News: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई मजबूती, 682 अरब डॉलर के पार पहुंचा खजाना
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई मजबूती, 682 अरब डॉलर के पार पहुंचा खजाना
Oil- Gas Discovery: भारत के पड़ोसी देश में मिला खजाना, बंद कुएं से निकला तेल, गैस का भी पता चला
भारत के पड़ोसी देश में मिला खजाना, बंद कुएं से निकला तेल, गैस का भी पता चला

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget