एक्सप्लोरर

Loan Costly: एक्सिस बैंक के कस्टमर्स को लोन पर देना होगा ज्यादा ब्याज! बैंक ने अपनी MCLR में किया 0.25% का इजाफा, चेक करें नई दरें

Axis Bank: एक्सिस बैंक द्वारा बढ़ाई गई एमसीएलआर 18 अक्टूबर 2022 से लागू  हो चुका है. इस बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों को होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन जैसे लोन के लिए ज्यादा ब्याज दर का भुगतान करना पड़ेगा.

Axis Bank Loan Costly: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक यानी एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने अपने कस्टमर्स को झटका देते हुए अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (Marginal Cost on Lending Rates) में इजाफा करने का फैसला किया है. रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India)  ने 30 सितंबर को लगातार चौथी बार अपने रेपो रेट में बढ़ोतरी का फैसला किया है. इस साल रेपो रेट 4.00% से बढ़कर 5.90% तक पहुंच गया हैं. रेपो रेट में लगातार बढ़ोतरी के कारण लोन लेने वाले कस्टमर्स पर ब्याज दर का बोझ बढ़ रहा हैं.

ऐसे में अगर आप इस फेस्टिव सीजन एक्सिस बैंक से  होम लोन (Home Loan), कार लोन (Car Loan), पर्सनल लोन (Personal Loan)  लेने का सोच रहे हैं तो आपको झटका लग सकता है. एक्सिस बैंक ने अपने अलग-अलग अवधि पर MCLR में 0.25% की बढ़ोतरी की है. इस बढ़ोतरी के बाद बैंक का MCLR 8.15% से लेकर 8.50% के के बीच में है. आइए जानते हैं अलग-अलग अवधि पर बैंक के MCLR के बारे में-

एक्सिस बैंक अलग-अलग अवधि का MCLR 

  • ओवर नाइट MCLR-8.15%
  • 1 महीना MCLR-8.15%
  • 3 महीने का MCLR-8.25%
  • 6 महीने का MCLR-8.30%
  • 1 साल का MCLR-8.35%
  • 2 साल का MCLR-8.45%
  • 3 साल का MCLR-8.50%

क्या है MCLR?
आपको बता दें कि एक्सिस बैंक द्वारा बढ़ाई गई एमसीएलआर 18 अक्टूबर 2022 से लागू  हो चुका है. इस बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों को होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन जैसे लोन के लिए ज्यादा ब्याज दर का भुगतान करना पड़ेगा.MCLR यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (Marginal Cost of Lending Rates) में इजाफा होने के बाद इसका सीधा असर कस्टमर को ऑफर किए जाने वाले ब्याज दरों पर पड़ा है.MCLR के अनुसार ही लोन की ब्याज दरें बैंक द्वारा तय की जाती है. रेपो रेट में बढ़ोतरी के कारण बैंक ने एफडी रेट्स और सेविंग अकाउंट रेट्स में भी लगातार इजाफा कर रहे हैं. एक्सिस बैंक से पहले कोटक महिंद्रा बैंक और फेडरल बैंक ने भी अपने MCLR में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. कोटक महिंद्रा बैंक और फेडरल बैंक की ने नई दरें 16 अक्टूबर 2022 से लागू हो चुकी है.

एक्सिस बैंक ने FD रेट्स में भी किया इजाफा-
एक्सिस बैंक (Axis Bank FD Rates) ने MCLR से पहले अपने 2 करोड़ से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Fixed Deposit Rates) पर ब्याज दरों को बढ़ाने का निर्णय लिया था. बैंक ने इसमें 75 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. इस इजाफे के बाद से  2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि पर बैंक सामान्य नागरिकों को  3.50% से लेकर 6.10% तक ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं. नई दरें 14 अक्टूबर 2022 से लागू हो चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें-

Diwali Sale 2022: ऑनलाइन शॉपिंग पर चाहिए जबरदस्त डिस्काउंट तो फ्लिपकार्ट और अमेजन पर करें खरीदारी! 23 अक्टूबर तक है मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ते में बिक रहा सोना, ईरान में जंग के बीच यहां गोल्ड पर भारी डिस्काउंट; जानें आखिर क्यों?
सस्ते में बिक रहा सोना, ईरान में जंग के बीच यहां गोल्ड पर भारी डिस्काउंट; जानें आखिर क्यों?
काम की खबर! PF में जमा रकम पर इस साल कितना मिलेगा ब्याज? EPFO की बैठक में कई और भी जरूरी ऐलान
काम की खबर! PF में जमा रकम पर इस साल कितना मिलेगा ब्याज? EPFO की बैठक में कई और भी जरूरी ऐलान
Middle East Tensions: एक तरफ लड़ते रहे इजरायल-ईरान, दूसरी तरफ भारत के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी
एक तरफ लड़ते रहे इजरायल-ईरान, दूसरी तरफ भारत के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी
Middle East Tensions: यूएस-ईरान वॉर के भारत के ऊपर हो रहे ये 5 बड़े साइड इफैक्ट्स, अब आगे क्या होगा?
यूएस-ईरान वॉर के भारत के ऊपर हो रहे ये 5 बड़े साइड इफैक्ट्स, अब आगे क्या होगा?

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे
क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे
Embed widget