एक्सप्लोरर

Axis म्यूच्यूअल फंड ने लॉन्च किया बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स फंड, 500 रुपये से कर सकते हैं इनवेस्टमेंट

Axis Mutual Fund: एक्सिस म्यूच्यूअल फंड का यह एनएफओ 8 फरवरी से खुलकर 22 फरवरी को बंद होगा.

Axis Mutual Fund: एक्सिस म्यूच्यूअल फंड ने मार्केट में एक नया फंड लॉन्च किया है. एक्सिस एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स फंड में मिनिमम इनवेस्टमेंट 500 रुपये से शुरू किया जा सकता है. यह एनएफओ 8 फरवरी को खुलेगा और 22 फरवरी को बंद होगा. बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स भारत में लार्ज कैप कंपनियों का रिप्रेजेंटेटिव है. यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड 30 बड़ी कंपनियों का इंडेक्स है. इस नए फंड की मदद से इनवेस्टर्स का पोर्टफोलियो डाइवर्सिफाइड होगा. साथ ही उन्हें विभिन्न सेक्टर के विकास से फायदा लेने का मौका भी मिलेगा.

आज के निवेशकों की जरूरतों का रखा गया ध्यान 

एक्सिस म्यूच्यूअल फंड के अनुसार, यह नया फंड एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स टीआरआई बेंचमार्क को ट्रैक करेगा. एक्सिस एएमसी के एमडी और सीईओ बी गोपकुमार ने कहा कि हम ऐसा इनवेस्टमेंट ऑप्शन दे रहे हैं, जिसमें आज के निवेशकों की जरूरतें पूरी हो सकती हों. दो दशक में इक्विटी निवेशकों ने लचीलापन दिखाया है. एक्सिस एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स फंड निवेशकों को लॉन्ग टर्म प्रॉफिट के अवसर पैदा करने में सक्षम है. इस फंड की मदद से शेयर मार्केट के विकास में निवेशक हिस्सा ले सकेंगे. इस फंड का मैनेजमेंट कार्तिक कुमार और आशीष नाइक (फंड मैनेजर) करेंगे. 

भारत की आर्थिक तरक्की का हिस्सा बन सकेंगे इनवेस्टर 

एक्सिस एएमसी के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर आशीष गुप्ता का कहना है कि भारत का मार्केट कैप दिसंबर, 2023 में 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर गया. भारत अब बाजार पूंजीकरण के हिसाब से चौथे स्थान पर है. भारत की जीडीपी तेजी से आगे बढ़ रही है. इसलिए हम निवेशकों के इस आर्थिक तरक्की में भाग लेने का मौका देना चाहते हैं. एक्सिस एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स फंड इसी रणनीति के तहत लॉन्च किया गया है.

इक्विटी म्यूचुअल फंड जैसा ही होगा टैक्स ट्रीटमेंट

इस नए फंड में 95 फीसदी रकम इक्विटी में निवेश की जाएगी. इसका टैक्स ट्रीटमेंट, इक्विटी म्यूचुअल फंड जैसा ही होगा. निवेशक एसआईपी, एसटीपी और एकमुश्त निवेश जैसे विभिन्न सिस्टमेटिक विकल्पों के जरिए निवेश कर सकते हैं. एसआईपी के जरिए इसमें आसानी से निवेश किया जा सकेगा. फंड कम लागत वाले इक्विटी प्रोडक्ट की तलाश पूरी करेगा. इसमें देश की 30 सबसे बड़ी कंपनियों में निवेश किया जाएगा. मार्केट लिंक्ड रिटर्न होने की वजह से निवेशकों को अच्छे रिटर्न मिले की पूरी उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

आ गया LIC का नया प्लान, एलआईसी इंडेक्स प्लस दिलाएगा जीवन बीमा और कराएगा सेविंग भी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर से LPG के बड़े संकट में फंसे भारत ने निकाला जबरदस्त तोड़, अब नहीं होगा जंग का असर?
ईरान वॉर से LPG के बड़े संकट में फंसे भारत ने निकाला जबरदस्त तोड़, अब नहीं होगा जंग का असर?
बजाज फाइनैंस से पर्सनल लोन पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
बजाज फाइनैंस से पर्सनल लोन पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच शेयर बाजार की लगी लंका, सेंसेक्स 2500 अंक लुढ़का, निफ्टी 23100 के नीचे, इन शेयरों में गिरावट
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच शेयर बाजार की लगी लंका, सेंसेक्स 2500 अंक लुढ़का, निफ्टी 23100 के नीचे, इन शेयरों में गिरावट
Dollar vs Rupee: ईरान वॉर के बीच ऑल टाइम लो पर रुपया, गोल्डमैन सैक्स ने बताया अगले साल तक और कितना गिरेगा
ईरान वॉर के बीच ऑल टाइम लो पर रुपया, गोल्डमैन सैक्स ने बताया अगले साल तक और कितना गिरेगा

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम
क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
Embed widget