एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर से इन कंपनियों को हो रहा फायदा, उद्घाटन के बाद शेयर पकड़ सकते हैं तेजी 

Business in Ayodhya: अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर उद्घाटन के चलते कई कंपनियां जमकर मुनाफा कमा रही हैं. इनके शेयर पिछले एक महीने से तेजी पकड़े हुए हैं. इनके और आगे बढ़ने की उम्मीद है.

Business in Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख 22 जनवरी अब और ज्यादा नजदीक आ चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए पर्याप्त निवेश करने का फैसला किया है. इस वजह से विभिन्न कंपनियों को फायदा हो रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर की वजह से विभिन्न कंपनियों के स्टॉक तेजी पकड़ सकते हैं. आइए एक नजर उन कंपनियों पर डाल लेते हैं.

रोजाना आएंगे लगभग 5 लाख पर्यटक 

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के लिए देश-विदेश के लगभग 7000 गणमान्य व्यक्ति आने वाले हैं. अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी (Ayodhya Development Authority) को उम्मीद है कि उद्घाटन के बाद रोजाना लगभग 3 से 5 लाख लोग राम मंदिर के दर्शन करने के लिए आएंगे. बीक्यू प्राइम की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धालुओं की यह संख्या विभिन्न कंपनियों के लिए शानदार अवसर पैसा करेगी. इससे इन कंपनियों के शेयर भी उछाल मारेंगे.

राम मंदिर के चलते हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में उछाल  

अयोध्या के आसपास हॉस्पिटेलिटी सेक्टर राम मंदिर के निर्माण से ही विकास कर रहा है. अयोध्या में धार्मिक पर्यटन में तेजी से इजाफा हुआ है. प्रवेज लिमिटेड का स्टॉक पिछले कुछ महीनों में लगभग 70 फीसदी उछाल चुका है. कंपनी ने हाल ही में अयोध्या में एक रिसॉर्ट बनाया है. यह 15 जनवरी से शुरू होने वाला है. इसकी लगभग 75 फीसदी बुकिंग हो चुकी है. इसके अलावा लग्जरी होटल चेन आईटीसी (ITC), इंडियन होटल्स (IHCL) और ईआईएच (EIH) भी अयोध्या के आसपास होटल खोलने जा रहे हैं. इंडियन होटल्स यहां पर विवांता (Vivanta) और जिंजर (Ginger) ब्रांड के होटल खोलने वाली है. आईटीसी के शेयर लगभग 2.81 फीसदी और आइएचसीएल के शेयर 3.78 फीसदी ऊपर जा चुके हैं.

होटलों का किराया आसमान छू रहा

होटल के कमरों का किराया 19 दिसंबर की रात का 17 से 73 हजार रुपये प्रतिदिन तक चल रहा है. अयोध्या टेंट सिटी में बने 30 टेंट 22 जनवरी के लिए 30 हजार रुपये के किराए पर पूरी तरह से बुक हैं. प्रशासन के अनुसार, अयोध्या में 73 होटल खुलने जा रहे हैं. इनमें से 40 का निर्माण शुरू भी हो चुका है.

एयरलाइन्स को मिल रही जबरदस्त बुकिंग 

अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 दिसंबर, 2023 को पीएम मोदी द्वारा किया जा चुका है. इस एयरपोर्ट से 10 जनवरी से उड़ानें भी शुरू हो जाएंगी. इंडिगो ने अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू कर दी हैं. एयरलाइन टिकट भी बढ़ी हुई मांग के चलते काफी उछाल पर हैं. पिछले महीने इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटर ग्लोब एविएशन और स्पाइस जेट के शेयर क्रमशः 3.17 फीसदी और 2.05 फीसदी बढ़ गए हैं.   

रेलवे की कंपनियों के स्टॉक भी उछाल पर 

आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के लिए लगभग 1000 ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इससे श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या जाना आसान हो जाएगा. पिछले 5 दिनों में कंपनी के स्टॉक 2.83 फीसदी बढ़ चुके हैं. पिछले महीने आईआरसीटीसी के स्टॉक में 20.44 फीसदी का उछाल आया था. रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam) के शेयर पिछले महीने से 3.73 फीसदी बढ़ चुके हैं.  

फल फूल रहा ट्रेवल एजेंसियों का कारोबार 

थॉमस कुक, ईज माय ट्रिप और रेट गेन ट्रेवल जैसी एजेंसियों को अयोध्या के लिए बुकिंग के रोजाना कॉल आ रहे हैं. इन कंपनियों को एयर टिकट, होटल, कैब, बस और रेलवे टिकट बुकिंग से फायदा होने वाला है. ईज माय ट्रिप (EaseMyTrip) के शेयर पिछले 5 दिन में 13 फीसदी बढ़ चुके हैं. साथ ही पिछले महीने कंपनी के शेयर 18.6 फीसदी उछले हैं. रेट गेन (RateGain) को मिलने वाली बुकिंग में भी जबरदस्त उछाल आया है. अपोलो सिंदूरी होटल्स के शेयर भी 27.08 फीसदी उछले हैं. 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

Housing Demand: भारत को 6.4 करोड़ नए घरों की जरूरत, छोटे शहरों में होगा रियल एस्टेट का बड़ा खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' बना रही कंपनी ने शेयर बाजार में उड़ाया गर्दा! 1 साल में दिया 3 गुना रिटर्न; निवेशक मालामाल
'रामायण' बना रही कंपनी ने शेयर बाजार में उड़ाया गर्दा! 1 साल में दिया 3 गुना रिटर्न; निवेशक मालामाल
Share Market Today: चंद मिनट में हरे से लाल निशान पर आया शेयर बाजार, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा की गिरावट; निफ्टी 66 अंक नीचे
चंद मिनट में हरे से लाल निशान पर आया शेयर बाजार, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा की गिरावट; निफ्टी 66 अंक नीचे
अब बेकार नहीं जाएंगी बची हुई छुट्टियां, हर साल इसके बदले मिलेंगे पैसे; नए लेबर कोर्ड से कर्मचारियों की मौज!
अब बेकार नहीं जाएंगी बची हुई छुट्टियां, हर साल इसके बदले मिलेंगे पैसे; नए लेबर कोर्ड से कर्मचारियों की मौज!
HDFC Bank या Dabur India किस पर दांव करा जाएगा मुनाफा? देखें आज फोकस में रहने वाले शेयरों की लिस्ट
HDFC Bank या Dabur India किस पर दांव करा जाएगा मुनाफा? देखें आज फोकस में रहने वाले शेयरों की लिस्ट

वीडियोज

Sansani: महाजंग में ‘शब्दों का प्रहार’ ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Delhi News: दिल्ली में 1.20 लाख नकली गोलियों का जखीरा बरामद! | Fake Madicine | Operation Health
Iran US Israel War: ईरान पर अमेरिका के बड़े ऑर्डर, अब होगा महायुद्ध शुरू | Mojtaba Khamenei | Hormuz
Janhit: अंतिम चेतावनी, 24 घंटे में तय होगा जंग का भविष्य | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: जंग से Bharat का बाजार बेहाल, क्या संभलेगी इकोनॉमी? | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने भारत और रूस घुमाया फोन, अराघची की जयशंकर-लावरोव से क्या हुई बात, आ गया एक्शन का टाइम?
ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने भारत-रूस घुमाया फोन, अराघची की जयशंकर-लावरोव से हुई बात, आ गया एक्शन का टाइम?
BJP के 47वें स्थापना दिवस पर CM योगी का खास संदेश, यूपी चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं से क्या कहा?
BJP के 47वें स्थापना दिवस पर CM योगी का खास संदेश, यूपी चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं से क्या कहा?
आज की रात आएगी 'आफत', दिल्ली, यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत के लिए चेतावनी, IMD का ताजा अपडेट जानें
आज की रात आएगी 'आफत', दिल्ली, यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत के लिए चेतावनी, IMD का ताजा अपडेट जानें
RCB Vs CSK: सरफराज खान ने आईपीएल में रचा इतिहास, तूफानी पारी खेलकर बनाया ये रिकॉर्ड
RCB Vs CSK: सरफराज खान ने आईपीएल में रचा इतिहास, तूफानी पारी खेलकर बनाया ये रिकॉर्ड
'धड़क' की रिलीज के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं जाह्नवी कपूर, खुद किया खुलासा, बोलीं- ‘लगा कि लोग नफरत करते हैं’
'धड़क' की रिलीज के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं जाह्नवी कपूर, खुद किया खुलासा
सुनेत्रा पवार के सामने उम्मीदवार उतारे जाने से उद्धव गुट नाराज, कांग्रेस को बताया 'मतलबी' और दे दी बड़ी सलाह
सुनेत्रा पवार के सामने उम्मीदवार उतारे जाने से उद्धव गुट नाराज, कांग्रेस को बताया 'मतलबी', दी यह सलाह
क्या‌ GPG की तरह‌ PNG का भी किया जा सकता है इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, जानें क्या है प्रकिया?
क्या‌ GPG की तरह‌ PNG का भी किया जा सकता है इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, जानें क्या है प्रकिया?
इसे जिला घोषित कर दो, दुनिया का सबसे बड़ा होटल देख चौंक जाएंगे, इतने कमरे कि बस जाएगा पूरा शहर, वीडियो वायरल
इसे जिला घोषित कर दो, दुनिया का सबसे बड़ा होटल देख चौंक जाएंगे, इतने कमरे कि बस जाएगा पूरा शहर
Embed widget