एक्सप्लोरर

आधुनिक कर्ण हैं अजीम प्रेमजी, सामाजिक कामों में दान किए 1.45 लाख करोड़ रुपए

आईटी कंपनी विप्रो के कार्यकारी चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने अपने पद से रिटायर होने की घोषणा की है. अजीम प्रेमजी देश के सबसे बड़े दानवीर कारोबारी हैं. इन्होंने अब तक 1.45 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति दान की है. इनका फाउंडेशन विभिन्न तरह के विकास कार्य चलाता है. 

नई दिल्ली: सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के कार्यकारी चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने हाल ही में रिटायरमेंट की घोषणा की है. 30 जुलाई को अपने पद से रिटायर हो रहे अजीम प्रेमजी का पद कंपनी में अब उनके बेटे रिशद प्रेमजी संभालेंगे. अजीम प्रेमजी बेहद सादा जीवन जीते हैं और वो अपनी कमाई का एक बड़ा भाग सामाजिक कामों के लिए कुछ सालों पर दान कर देते हैं. उनकी दानवीरता की कहानी ऐसी है कि उन्हें आधुनिक कर्ण कहा जा सकता है. अजीम प्रेमजी अभी तक एक लाख 45 हजार करोड़ रूपए की राशि दान कर चुके हैं. अजीम प्रेमजी की सफलता की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है. कभी साबुन का व्यापार करने वाले प्रेमजी अभी देश के सबसे बड़े साफ्टवेयर कंपनियों में से एक विप्रो को हेड कर रहे हैं. पिता के निधन के बाद संभाला पद

24 जुलाई 1945 में को मुंबई में जन्मे अजीम हाशम प्रेमजी के पिता मोहम्मद हाशम प्रेमजी एक जाने माने व्यापारी थे और देश के व्यापारियों में उनका अच्छा नाम था. अजीम के जन्म के समय उनके पिता ने वेस्टर्न इंडियन वेजीटेबल प्रोडक्ट्स लिमिटेड की स्थापना की. वह उस समय बहुलता से इस्तेमाल होने वाले वनस्पति का उत्पादन करते थे. अजीम के जन्म के दो बरस बाद ही देश का बंटवारा हो गया. कहते हैं कि अजीम के शिया मुस्लिम परिवार को जिन्ना ने पाकिस्तान चलने को कहा, लेकिन उन्होंने भारत में ही रहने का निर्णय किया. 1966 में अजीम स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, जब अचानक उनके पिता का निधन हो गया और उन्हें अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़कर वापिस लौट आना पड़ा. 21 बरस के अजीम पर अपने परिवार के कारोबार को संभालने की जिम्मेदारी आन पड़ी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया और साबुन, जूते, बल्ब और हाइड्रोलिक सिलेंडर जैसे उपभोक्ता उत्पाद बनाने शुरू किए. सादगी भरा जीवन जीते हैं

प्रेमजी ने 1977 ने कंपनी को नया नाम दिया विप्रो और नये नामकरण के दो बरस बाद ही कंपनी को पंख लगने लगे. दरअसल 1979 में भारत सरकार ने आईबीएम से देश छोड़कर जाने को कहा और अजीम प्रेमजी को कंप्यूटर व्यवसाय में हाथ आजमाने का मौका मिल गया. उनका यह नया कदम बेहद सफल साबित हुआ और देखते ही देखते विप्रो ने कंप्यूटर के विश्व बाजार में अपना एक खास मुकाम बना लिया. 1990 के दशक के अंतिम वर्षों में तो अजीम प्रेमजी दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों की कतार में शुमार हो गए. उन्होंने 21वीं शताब्दी में भी अपना यह रूतबा बनाए रखा. इतने विशाल कारोबार और अरबो-खरबों डॉलर के मालिक होने के बावजूद अजीम प्रेमजी को उनकी सादगी और परोपकार की भावना के लिए जाना जाता है. 2001 में उन्होंने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की स्थापना की, जो देश के ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक शिक्षा का स्तर सुधारने की दिशा में काम कर रहा है. इस साल दान किए 52 हजार करोड़ से अधिक रुपए

इसी साल प्रेमजी ने अपनी कंपनी की 34 परसेंट हिस्सेदारी परोपकार के लिए दान कर दी, जिसका मूल्य 52,750 करोड़ रुपए है. उनके द्वारा इससे पहले दान की गई राशि को भी जोड़ लिया जाए तो उनके परोपकार के कामों के लिए दान की गई कुल रकम 1,45,000 करोड़ रुपये (21 अरब डॉलर) हो गई है, जो विप्रो लिमिटेड के कुल आर्थिक स्वामित्व का 67 फीसदी है. बिल गेट्स और वॉरेन बफेट की ओर से शुरू की गई पहल 'द गिविंग प्लेज' पर हस्ताक्षर करने वाले अजीम प्रेमजी पहले भारतीय थे. वह भारत ही नहीं, बल्कि एशिया के सबसे बड़े दानवीर हैं. हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित करने वाले धनकुबेरों की भीड़ में अजीम प्रेमजी सबसे अलग नजर आते हैं क्योंकि उन्होंने अपनी कमाई में से दान का हिस्सा कभी कम नहीं होने दिया.

आज श्रीलंका जाएंगे पीएम मोदी, धमाकों के बाद देश का दौरा करने वाले पहले विदेशी नेता होंगे

आतंक के खात्मे से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर किलेबंदी तक, ये है गृह मंत्री शाह का 'मिशन कश्मीर'

बंगाल: 24 परगना में झड़प, TMC के 1 और BJP के 3 कार्यकर्ताओं की मौत, अमित शाह ने पार्टी यूनिट को सतर्क रहने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार
रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार
FASTag News: उत्तर से दक्षिण तक... 1 अप्रैल से किन राज्यों के नेशनल हाईवे पर सफर होगा सबसे ज्यादा महंगा?
FASTag News: उत्तर से दक्षिण तक... 1 अप्रैल से किन राज्यों के नेशनल हाईवे पर सफर होगा सबसे ज्यादा महंगा?
चोरों की बिजनेस खोपड़ी! यूरोप के बदमाशों ने 12 टन KitKat से भरा ट्रक ही क्यों चोरी किया? ये हैं कारण
चोरों की बिजनेस खोपड़ी! यूरोप के बदमाशों ने 12 टन KitKat से भरा ट्रक ही क्यों चोरी किया? ये हैं कारण
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की फीस
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की फीस

वीडियोज

Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update
Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar
Chitra Tripathi: जंग पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | America | Donald Trump | War Update
Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Iran Israel War: ‘ये नहीं हमारी लड़ाई’, ईरान वॉर में बुरे फंसे ट्रंप, इस सहयोगी देश का भी साथ देने से इनकार
‘ये नहीं हमारी लड़ाई’, ईरान वॉर में बुरे फंसे ट्रंप, इस सहयोगी देश का भी साथ देने से इनकार
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget