एक्सप्लोरर

Bajaj Auto: बजाज ने महिंद्रा को पछाड़ा, हासिल की बड़ी उपलब्धि, शेयर बायबैक का ऐलान 

Share Buyback: बजाज ऑटो ने लगभग 43 फीसदी प्रीमियम पर अपने शेयर खरीदने का फैसला लिया है. इससे निवेशकों में जबरदस्त उत्साह जगा है. साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी महिंद्रा से आगे निकल गया है.

Share Buyback: बजाज ऑटो ने शेयर बायबैक (Share Buyback) का ऐलान किया है. इसके साथ ही देश की दिग्गज दोपहिया निर्माता कंपनी ने बड़ी उपलब्धि भी हासिल की. अब बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का मार्केट कैप महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) से ज्यादा हो गया है. इसके साथ ही बजाज ऑटो अब देश की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी बन गई है. उससे आगे सिर्फ मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) ही रह गए हैं.

बजाज ऑटो का मार्केट कैप 2.02 लाख करोड़ रुपये हुआ 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, बजाज ऑटो का मार्केट कैप सोमवार को 2.02 लाख करोड़ रुपये हो गया. जो कि महिंद्रा के मार्केट कैप से लगभग 1110 करोड़ रुपये ज्यादा है. महिंद्रा का मार्केट कैप 2.01 लाख करोड़ है. ऑटो सेक्टर में मारुति सुजुकी 3.13 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ नंबर वन और टाटा मोटर्स 2.89 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ नंबर 2 की सीट पर विराजमान हैं.  

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 5 ऑटो कंपनियां 

  • मारुति सुजुकी - 3.13 लाख करोड़ 
  • टाटा मोटर्स - 2.89 लाख करोड़ 
  • बजाज ऑटो - 2.02 लाख करोड़
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा - 2.01 लाख करोड़
  • आयशर मोटर्स - 1.06 लाख करोड़

बायबैक के लिए कंपनी प्रति शेयर 10 हजार रुपये देगी 

सोमवार को बजाज ऑटो ने स्टॉक एक्सचेंज की दी जानकारी में बताया कि वह लगभग 40 लाख शेयरों को बायबैक करेगी. इसके लिए कंपनी प्रति शेयर 10 हजार रुपये का भुगतान करेगी. सोमवार को कंपनी का शेयर 6983.85 रुपये पर बंद हुआ. इस हिसाब से कंपनी ने शेयर बायबैक में 43 फीसदी प्रीमियम देने का ऐलान किया है. 

साल 2023 में दोगुने हुए बजाज ऑटो के शेयर 

साल 2023 में बजाज ऑटो के शेयर लगभग दोगुने भाव पर पहुंच गए थे. साल 2024 के शुरुआती कुछ दिनों में ही यह लगभग 3 फीसदी बढ़ चुके हैं. उधर, महिंद्रा के शेयरों में जनवरी, 2024 में 7 फीसदी की गिरावट आई है.

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में तीसरे नंबर पर आई बजाज 

पहले कोविड फिर सरकारी नियमों के दबाव में लगभग तीन साल से दोपहिया वाहनों की मांग कमजोर हुई है. इस वित्त में ट्रेक्टर की मांग में लगभग 9 फीसदी की कमी आने की उम्मीद है. उधर, इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में ओला भले ही नंबर वन के स्थान पर काबिज हो. मगर, बजाज ऑटो ने ने एथर को पीछे छोड़कर तीसरी पोजीशन हासिल कर ली है. दूसरे नंबर पर टीवीएस ने कब्जा जमाया हुआ है.

ये भी पढ़ें 

Luxury Housing: सिर्फ 3 दिन में बिक गए 7200 करोड़ रुपये के मकान, एनआरआई ने भी जमकर बरसाया पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहत: रेटिंग एजेंसी S&P ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए भारत का ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 7.1 प्रतिशत
राहत: रेटिंग एजेंसी S&P ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 7.1 प्रतिशत
महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा...
महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा...
एटीएम निकासी से आधार तक... 1 अप्रैल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा इसका असर
एटीएम निकासी से आधार तक... 1 अप्रैल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा इसका असर
पहले मजबूरी अब संकल्प…, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा देश अब ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर है सवार
पहले मजबूरी अब संकल्प…, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा देश अब ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर है सवार

वीडियोज

Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria
जारी है घमासान, क्या है सरकार का प्लान?
Abhira लाल साड़ी में ढाह रही हैं कयामत! Armaan के साथ romance या सिर्फ एक सपना?
शर्तों का खेल...दुनिया का निकल रहा तेल!
फिल्म 'धुरंधर 2' पर संकट के बादल, गुरबानी के गलत इस्तेमाल पर मचा घमासान!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget