एक्सप्लोरर

FD Scheme: बैंक ऑफ इंडिया ने लॉन्च की नई एफडी स्कीम स्टॉर धन वृद्धि, आपको मिलेगा उच्च ब्याज दर का लाभ

Bank of India: बैंक ऑफ इंडिया ने स्टार धन वृद्धि स्कीम लॉन्च की है. इस स्कीम के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर अच्छी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है.

Bank of India Launches New FD Scheme: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करना पसंद कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने नई एफडी स्कीम लॉन्च की है. इस स्कीम में निवेश करके आपको उच्च ब्याज दर का लाभ मिल सकता है. इस स्कीम का नाम है, स्टार धन वृद्धि स्कीम (Star Dhan Vriddhi Scheme). इस स्कीम के तहत सामान्य ग्राहकों से लेकर सीनियर सिटीजन दोनों को ही सामान्य से अधिक ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. इस स्कीम के तहत ग्राहक बैंक में 3 करोड़ रुपये तक डिपॉजिट कर सकते हैं.

जानिए क्या है स्टार धन वृद्धि स्कीम

बैंक ऑफ इंडिया की स्टार धन वृद्धि स्कीम के तहत ग्राहकों को कम अवधि में ही उच्च ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. इस स्कीम के तहत आप 333 दिन के लिए पैसे डिपॉजिट कर सकते हैं. सामान्य ग्राहकों को 333 दिन की इस स्कीम पर 7.25 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. वहीं, सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी उच्च ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. ऐसे उन्हें डिपॉजिट पर 7.75 फीसदी ब्याज का लाभ मिलेगा. सुपर सीनियर सिटीजन को 7.90 फीसदी ब्याज का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही बैंक ने अपनी एफडी की ब्याज दरों को भी रिवाइज किया ह. नई दरें 1 सितंबर, 2024 से ही लागू हो चुकी हैं.

बैंक ऑफ इंडिया ऑफर कर रहा यह ब्याज दर

बैंक सामान्य ग्राहकों को 7 से लेकर 45 दिन की एफडी स्कीम पर 3 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं, 46 से 179 दिन की एफडी स्कीम पर 4.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. 180 दिन से लेकर 1 साल तक (333 दिन को छोड़कर) की एफडी स्कीम पर 6 फीसदी ब्याज दर, 333 दिन की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज दर, 1 साल से लेकर 2 साल की एफडी स्कीम पर 6.80 फीसदी, 2 से 3 साल की एफडी स्कीम पर 6.75 फीसदी, 3 से 5 साल की एफडी स्कीम पर 6.5 फीसदी और 5 साल से ऊपर की एफडी स्कीम पर 6 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. वहीं, सीनियर सिटीजन ग्राहकों को बैंक 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

इन स्पेशल एफडी स्कीम में भी कर सकते हैं निवेश

  • भारतीय स्टेट बैंक अमृत कलश स्कीम लेकर आया है. इस स्कीम के तहत आप 400 दिन की एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत सामान्य नागरिकों को 7.10 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. इस स्कीम की डेडलाइन 30 सितंबर को खत्म हो रही है.
  • इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम यानी Ind Super 300 Days के सामान्य ग्राहकों को 7.05 फीसदी, सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.80 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.
  • पंजाब एंड सिंध बैंक भी 222 दिन, 333 दिन और 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम लेकर आया है. बैंक 222 दिन की एफडी स्कीम पर 6.30 फीसदी, 333 दिन की एफडी स्कीम पर 7.15 फीसदी और 444 दिन की एफडी स्कीम पर 7.25 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Ethanol: एथनॉल ने बचाए सरकार के 99000 करोड़ रुपये, हरदीप सिंह पुरी ने प्रोडक्शन बढ़ाने की दी मंजूरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget