एक्सप्लोरर

Bank Open Sunday: संडे को खुलेंगे बैंक, रिजर्व बैंक ने लिया बड़ा फैसला

RBI Decision: आरबीआई ने 31 मार्च को रविवार होने के बावजूद सभी बैंक खुले रखने का फैसला किया है. वित्त वर्ष का आखिरी दिन होने के चलते यह निर्णय लिया गया.

RBI Decision: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बड़ा फैसला लेते हुए रविवार, 31 मार्च को भी बैंक खुले रखने का फैसला लिया है. आरबीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट के जरिए इस फैसले की जानकारी दी है. केंद्रीय बैंक ने कहा कि 31 मार्च, 2024 को रविवार होने के बावजूद सभी बैंक खुले रहेंगे. चालू वित्त वर्ष 2023-24 का आखिरी दिन होने के चलते यह फैसला लिया गया है.   

ट्रांजेक्शन इसी वित्त वर्ष में दर्ज होने चाहिए  

आरबीआई ने कहा है कि 31 मार्च को वित्त वर्ष की एनुअल क्लोजिंग है. इसलिए सभी बैंक खुले रहेंगे. सभी बैंकों को भेजे निर्देश में कहा गया है कि वित्त वर्ष एक अंत तक होने वाले ट्रांजेक्शन उसी साल दर्ज होने चाहिए, इसलिए सभी बैंकों को काम करने को कहा गया है. सभी बैंक 31 मार्च, रविवार को अपने नियमित समय से खुलेंगे और बंद होंगे. शनिवार को भी सभी बैंक खुले रहेंगे. इसके अलावा एनईएफटी (NEFT) और आरटीजीएस (RTGS) ट्रांजेक्शन भी रात 12 बजे तक जारी रहेंगे. इसके अलावा सरकारी चेक की क्लीयरिंग के लिए भी विशेष प्रावधान किए जाएंगे. हालांकि, स्टॉक मार्केट बंद रहेगा.  

खुले रहेंगे इनकम टैक्स के सभी ऑफिस 

इससे पहले इनकम टैक्स विभाग ने अपने सभी ऑफिस खुले रखने का फैसला किया था. विभाग ने गुड फ्राइडे की छुट्टी समेत शनिवार और रविवार की छुट्टी भी कैंसिल कर दी थी. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गुड फ्राइडे के चलते इसी महीने पड़ने वाले लॉन्ग वीकेंड को कैंसिल कर दिया था. गुड फ्राइडे 29 मार्च को है. 30 मार्च को शनिवार और 31 मार्च को को फिर रविवार है. इसलिए 3 दिन की लंबी छुट्टी पड़ रही थी. इससे वित्त वर्ष के अंत में विभाग के कई काम अटक जाते. 31 मार्च को वित्त वर्ष 2023-24 का अंत होने वाला है. इसी वजह से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि देश भर के आईटी ऑफिस 29, 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे. 

ये भी पढ़ें 

Income Tax Department: गुड फ्राइडे का लॉन्ग वीकेंड हुआ कैंसिल, शनिवार और रविवार को भी खुलेंगे ऑफिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Middle East Tensions: एक तरफ लड़ते रहे इजरायल-ईरान, दूसरी तरफ भारत के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी
एक तरफ लड़ते रहे इजरायल-ईरान, दूसरी तरफ भारत के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी
Middle East Tensions: यूएस-ईरान वॉर के भारत के ऊपर हो रहे ये 5 बड़े साइड इफैक्ट्स, अब आगे क्या होगा?
यूएस-ईरान वॉर के भारत के ऊपर हो रहे ये 5 बड़े साइड इफैक्ट्स, अब आगे क्या होगा?
Iran War: वेस्ट एशिया में तनाव लाया भारत के लिए बुरी खबर, अब कैसे साकार होगा 'विकसित भारत' का सपना?
वेस्ट एशिया में तनाव लाया भारत के लिए बुरी खबर, अब कैसे साकार होगा 'विकसित भारत' का सपना?
Stock Market News: ईरान वॉर से उछले क्रूड ऑयल के दाम के बीच गिरकर बंद सेंसेक्स-निफ्टी, एक साल में सबसे खराब परफॉर्मेंस
ईरान वॉर से उछले क्रूड ऑयल के दाम के बीच गिरकर बंद सेंसेक्स-निफ्टी, एक साल में सबसे खराब परफॉर्मेंस

वीडियोज

Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal
Iran Israel War: इजरायल के बीचो-बीच ईरान ने दागीं मिसाइलें, मची अफरा-तफरी | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget