एक्सप्लोरर

जानिए कौन हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं Bernard Arnault, क्या करती है उनकी कंपनी LVMH 

LVMH: बर्नार्ड अर्नोल्ट हाल ही में एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए थे. उनके पांचों बच्चे भी LVMH से ही जुड़े हुए हैं.

LVMH: बर्नार्ड अर्नोल्ट (Bernard Arnault) ने हाल ही में एलन मस्क (Elon Musk) को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर आदमी होने का तमगा हासिल कर लिया था. फोर्ब्स के अनुसार, उनकी संपत्ति लगभग 233 अरब डॉलर आंकी गई थी. बर्नार्ड अर्नोल्ट फ्रांसीसी ग्रुप एलवीएमएच (LVMH) के फाउंडर और सीईओ हैं. वह और उनकी फैमिली इस लग्जरी ब्रांड के मालिक हैं. बर्नार्ड अर्नोल्ट के बच्चे भी LVMH में कई पद संभालते हैं. 

LVMH के सीईओ हैं बर्नार्ड अर्नोल्ट

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, LVMH कई लग्जरी ब्रांड की मालिक है. बर्नार्ड अर्नोल्ट की उम्र 74 वर्ष हो चुकी है. इस फ्रेंच ब्रांड LVMH का पूरा नाम मोएत हेनेसी लुई वितों (Moët Hennessy Louis Vuitton) है. यह कंपनी लगभग 4 दशक से काम कर रही है. कंपनी ने फैशन, ज्वेलरी और एलकोहल सेगमेंट में लुई वितों (Louis Vuitton), टैग हेयर (TAG Heuer) और डॉम पेरिगनों (Dom Pérignon) जैसे ब्रांड खड़े किए हैं. बर्नार्ड अर्नोल्ट के 5 बच्चे इस फैमिली बिजनेस में शामिल हो चुके हैं. 

पिता की कंस्ट्रक्शन कंपनी से शुरू किया था 

बर्नार्ड अर्नोल्ट के पास क्रिश्चियन डिओर (Christian Dior) की 97.5 फीसदी हिस्सेदारी है. क्रिश्चियन डिओर के पास LVMH में 41.4 फीसदी हिस्सेदारी है. बर्नार्ड अर्नोल्ट ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. इसके बाद वह अपने पिता की कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने लगे थे. इसके बाद उन्होंने अगाशे विलोट बुसाक नाम कंपनी को खरीदा, जो कि बॉन मार्शे और क्रिश्चियन डिओर की मालिक थी. इसके बाद उन्होंने तेजी से आगे बढ़ना शुरू कर दिया है. इसके बाद उन्होंने 1987 में फैशन ब्रांड सेलीन को भी खरीदा. साथ ही फ्रेंच डिजाइनर क्रिश्चियन लैक्रो (Christian Lacroix) को भी फंड किया. इसके बाद वह LVMH में हिस्सेदारी बढ़ाते चले गए.  

5 बच्चों में डेल्फाइन को माना जाता है उत्तराधिकारी

बर्नार्ड अर्नोल्ट को पहली शादी से दो बच्चे एंटोआन और डेल्फाइन हैं. इसके अलावा दूसरी शादी से अलेक्जेंडर, फ्रेडरिक और जीन हैं. डेल्फाइन को बर्नार्ड अर्नोल्ट का उत्तराधिकारी माना जाता है. दुनिया के सबसे रईस इंसान के पद पर बैठने के लिए बर्नार्ड अर्नोल्ट, टेस्ला के एलन मस्क और अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस के बीच उठापटक चलती रहती है.

ये भी पढ़ें 

Drip Pricing: ड्रिप प्राइसिंग के खिलाफ सरकार ने जारी की वॉर्निंग, जानिए कैसे पहुंचाती है आपको नुकसान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India US Trade Deal: ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस डील? जानें दावे की सच्चाई
India US Trade Deal: ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस डील? जानें दावे की सच्चाई
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
Real Estate Trend: युवाओं ने बदला रियल एस्टेट ट्रेंड, कम उम्र में घर खरीद रहे युवा; जानिए विशेषज्ञों की राय
युवाओं ने बदला रियल एस्टेट ट्रेंड, कम उम्र में घर खरीद रहे युवा; जानिए विशेषज्ञों की राय
पिछले 10 महीने में हाई पर पहुंची महंगाई, 93 के करीब रुपया, जानें ईरान वॉर के बीच आपकी जेब पर कैसा असर
पिछले 10 महीने में हाई पर पहुंची महंगाई, 93 के करीब रुपया, जानें ईरान वॉर के बीच आपकी जेब पर कैसा असर

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Severe Aplastic Anemia: सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
Embed widget