एक्सप्लोरर

Multi Allocation Fund: इन मल्टी एसेट एलोकेशन फंड ने दिया शानदार रिटर्न, दो दशक में सालाना रिटर्न 20 पर्सेंट से भी ज्यादा

Best Multi Allocation Funds: म्यूचुअल फंडों के प्रति लोगों के बढ़े आकर्षण के बीच मल्टी एसेट एलोकेशन फंड लोगों को काफी प्रभावत कर रहे हैं. उनका रिटर्न भी शानदार है...

शेयर बाजार में पिछले सालों के दौरान लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. इसके साथ ही लोगों का रुख म्यूचुअल फंडों की तरफ भी बढ़ा है. आंकड़े बताते हैं कि बीते कुछ सालों के दौरान मल्टी एसेट एलोकेशन फंड ने लोगों को खासा आकर्षित किया है. अगर हम इन फंडों के ऐतिहासिक रिटर्न के आंकड़े को देखें तो वजह भी साफ हो जाती है.

इस शानदार उदाहरण से समझें

उदाहरण के लिए- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी एसेट फंड को देख लीजिए. यह देश के सबसे बड़े मल्टी एसेट एलोकेशन फंडों में से एक है और हाल ही में 21 साल पूर किए हैं. इसने पिछले 21 सालों के दौरान 21 फीसदी सालाना की दर से रिटर्न दिया है. वैल्यू रिसर्च के आंकड़े बताते हैं कि 30 सितंबर 2023 तक इस स्कीम का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 24,060.99 करोड़ रुपये था. इसका 57 फीसदी हिस्सा मल्टी एसेट एलोकेशन कैटेगरी में है. यह स्कीम अभी से करीब 21 साल पहले शुरू हुई थी. इसके रिटर्न का कैलकुलेशन देखें तो पजा चलता है कि अगर कोई आदमी 31 अक्टूबर 2002 को 10 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश इस फंड में करता तो 30 सितंबर 2023 तक उसके पास 21 फीसदी सीएजीआर की दर से लगभग 5.49 करोड़ रुपये रहते.

बेंचमार्क से इस तरह बेहतर

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के मल्टी एलोकेशन फंड की इस स्कीम के समान बेंचमार्क में निवेश जैसे कि निफ्टी 200 टीआरआई में 10 लाख रुपये का निवेश लगभग 2.57 करोड़ रुपये हुआ है, जहां सालाना 16 फीसदी का रिटर्न मिला है. आईप्रू सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के प्रदर्शन की बात करें तो 21 साल पहले 10 हजार रुपये के एसआईपी के आधार पर 25.2 लाख रुपये का निवेश अभी बढ़कर 2.1 करोड़ रुपये हो जाता. यानी सालाना 17.5 फीसदी की दर से रिटर्न मिलता. स्कीम के बेंचमार्क में इतने ही निवेश से 13.7 फीसदी की दर से रिटर्न मिल पाता.

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के मल्टी एलोकेशन फंड ने पिछले साल भर के दौरान भी सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है. आइए देखें कुछ अन्य प्रमुख फंडों के रिटर्न: 

  • UTI Multi Asset Allocation Fund: 18.01%
  • ICICI Prudential Multi-Asset Fund: 18.01%
  • SBI Multi Asset Allocation Fund: 16.17%
  • Nippon India Multi Asset Fund: 14.39%
  • Motilal Oswal Multi Asset Fund: 13.99%

इन कारणों से पसंद कर रहे निवेशक

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के एमडी एवं सीईओ निमेश शाह कहते हैं कि इस तरह की रणनीति ने मार्केट साइकल में रिस्क को एडजस्ट करते हुए निवेश की सहूलियत दी है. विभिन्न एसेट क्लासों में पोर्टफोलियो को डायवर्स बनाने से अस्थिरता को कम करने में मदद मिलती है. इन्हीं सब कारणों से म्यूचुअल फंड की मल्टी एसेट एलोकेशन में निवेशकों का आकर्षण तेजी से बढ़ा है. निवेशकों को इस बात का अहसास हो गया है कि वे इन फंडों से लंबे समय में वेल्थ क्रिएट कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: क्या है भारत का डिजिटल रुपया? रिजर्व बैंक की डिजिटल करेंसी कैसे करती है काम? जानिए सारे जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने की तेजी क्या सिर्फ ट्रेंड या बड़ा बदलाव? ब्रोकरेज फर्म ने बता दिया आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें डिटेल
सोने की तेजी क्या सिर्फ ट्रेंड या बड़ा बदलाव? ब्रोकरेज फर्म ने बता दिया आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें डिटेल
China Japan Tensions: यूएस-ईरान तनाव के बीच खुला एक और फ्रंट, ड्रैगन के सीधे एक्शन ने बढ़ा दी इस देश की टेंशन
यूएस-ईरान तनाव के बीच खुला एक और फ्रंट, ड्रैगन के सीधे एक्शन ने बढ़ा दी इस देश की टेंशन
शुरुआती तेजी गंवा मामूली बढ़त के साथ बंद बाजार, गिरे RIL-SBI के शेयर, जानें कल कैसी रहेगी मार्केट की चाल
शुरुआती तेजी गंवा मामूली बढ़त के साथ बंद बाजार, गिरे RIL-SBI के शेयर, जानें कल कैसी रहेगी मार्केट की चाल
कंपाउंडिंग के जादू से बस इतने रुपये में बन जाएगा 1 करोड़ से ज्यादा का फंड, समझिए पूरा कैलकुलेशन
कंपाउंडिंग के जादू से बस इतने रुपये में बन जाएगा 1 करोड़ से ज्यादा का फंड, समझिए पूरा कैलकुलेशन

वीडियोज

Crime News: दूल्हा- दुल्हन और 'धांय-धांय' ! | Sansani
Maharashtra News: बकरी पर विवाद...हिंसक भीड़ ने चलाए पत्थर...भड़का माहौल! | Latest News | ABP News
Janhit: इजराइली संसद में PM मोदी का जलवा | PM Modi Israel Visit | Netanyahu | Jerusalem | ABP News
Bharat Ki Baat: अखिलेश गठबंधन पर बोले..राहुल चुप हैं... | Yogi | Akhilesh
Blood Moon फिर आ गया! होली में रंग भंग? | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
CM योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव बोले, 'यह पहले मुख्यमंत्री हैं जो...'
CM योगी के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, 'विदाई से पहले ही दौरा हो रहा है'
Rashmika- Vijay Wedding Live: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया
लाइव: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया
श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, 19 साल में पहली बार हुआ ऐसा
श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
अब घोड़े और खच्चर का भी कराना होगा बीमा और फिटनेस, 26 फरवरी से शुरू रहे हैं रजिस्ट्रेशन
अब घोड़े और खच्चर का भी कराना होगा बीमा और फिटनेस, 26 फरवरी से शुरू रहे हैं रजिस्ट्रेशन
PM Modi Israel Visit: विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?
विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?
Embed widget