एक्सप्लोरर

Best Multicap Mutual Funds: साल भर में 40 फीसदी तक रिटर्न, पैसा बनाने की मशीन हैं ये 10 मल्टीकैप म्यूचुअल फंड

Top Multi Cap Funds: भारत में धीरे-धीरे शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड की लोकप्रियता बढ़ रही है. अगर अच्छे से निवेश किया जाए तो आप महंगाई और बैंक एफडी को कई गुणा से मात दे सकते हैं...

घरेलू शेयर बाजार फिर से रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाने लगा है. हर रोज यह नये उच्च स्तर पर पहुंच रहा है. तमाम एनालिस्ट भारतीय बाजार की आगे की संभावनाओं को लेकर भी आश्वस्त दिखते हैं. आज सेंसेक्स ने 65 हजार अंक के स्तर को पार किया है, लेकिन कई सारे एनालिस्ट का मानना है कि यह जल्दी ही 1 लाख अंक के स्तर को भी पार कर सकता है. बाजार की इस तेजी का फायदा उठाकर उसकी चाल से भी कई गुणा ज्यादा तेज पैसा बनाया जा सकता है और इसमें म्यूचुअल फंड आपकी मदद कर सकते हैं.

लगातार बन रहा है रिकॉर्ड

जुलाई महीने के पहले कारोबारी दिन यानी 3 जुलाई को बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स करीब 500 अंकों की छलांग लगाकर 65,200 अंक के पार निकल गया. कारोबार के दौरान यह 65,300 अंक के उच्च स्तर तक पहुंचा, जो पिछले 52 सप्ताह का इसका नया उच्च स्तर है. इसी तरह एनएसई निफ्टी 133 अंक की छलांग लगाकर 19,325 अंक के पास बंद हुआ. यह निफ्टी का नया क्लोजिंग हाई है.

ऐसा रहा है साल भर में बाजार

पिछले एक साल के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 22 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. निफ्टी भी इस दौरान लगभग 22 फीसदी तेज हुआ है. इस साल दोनों प्रमुख घरेलू शेयर सूचकांक करीब 6-6 फीसदी की बढ़त लेने में कामयाब हुए हैं. वहीं जून महीने के दौरान इनमें करीब 4-4 फीसदी की तेजी आई है. आज हम आपको कुछ ऐसे मल्टी कैप फंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस अवधि में बाजार को काफी पीछे छोड़ा है.

मल्टी कैप फंड के ये फायदे

मल्टी कैप फंड कई लिहाज से फायदेमंद साबित होते हैं. खासकर ये बाजार की उथल-पुथल से निवेशकों का बचाव करते हैं. इसे ऐसे समझिए. एक ही अवधि में लार्ज कैप, मिड कैप या स्मॉल कैप कंपनियों का प्रदर्शन एक जैसा नहीं रहता. जैसे इस साल की बात करें तो अब तक बड़ी कंपनियों का प्रदर्शन खास नहीं रहा है, लेकिन मिड कैप और स्मॉल कैप ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इसका फायदा उठाने के लिए मल्टी कैप फंड हर कैटेगरी में एक तय हिस्सा निवेश करते हैं. इससे उन्हें तब भी मदद मिलती है, जब कोई खास कैप नुकसान में चला जाता है. मल्टी कैप फंड अन्य म्यूचुअल फंड की तुलना में ज्यादा स्थिर माने जाते हैं.

10 सबसे शानदार मल्टी कैप फंड (Top10 Multicap Funds):

स्कीम का नाम पिछले 1 साल का रिटर्न
Nippon India Multicap Fund - Direct Plan - Growth 38.60%
HDFC Multicap Fund - Direct Plan - Growth 39.39%
Kotak Multicap Fund - Direct Plan - Growth 32.89%
Mahindra Manulife Multi Cap Fund - Direct Plan - Growth 32.06%
ITI Multi Cap Fund - Direct Plan - Growth 30.81%
IDFC Multicap Fund - Direct Plan - Growth 30.65%
Bandhan Multicap Fund - Direct Plan - Growth 30.65%
ICICI Prudential Multicap Fund - Direct Plan - Growth 29.45%
Axis Multicap Fund - Direct Plan - Growth 29.01%
Baroda BNP Paribas Multi Cap Fund - Direct Plan - Growth 27.25%

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इन 10 स्मॉल कैप फंड ने दी बाजार को मात, साल भर में मिला 45 फीसदी तक रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, बुधवार की गिरावट के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स में 414 अंकों का उछाल
भारतीय शेयर बाजार में तेजी, बुधवार की गिरावट के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स में 414 अंकों का उछाल
शेयर बाजार में हाहाकार के बीच आई नई रिपोर्ट, दिसंबर तक सेंसेक्स के 107000 पर पहुंचने का दावा
शेयर बाजार में हाहाकार के बीच आई नई रिपोर्ट, दिसंबर तक सेंसेक्स के 107000 पर पहुंचने का दावा
पैसों का कर लें बंदोबस्त, मार्केट में धाकड़ IPO की होगी एंट्री; कंपनी ने सेबी के पास जमा कराया DRHP
पैसों का कर लें बंदोबस्त, मार्केट में धाकड़ IPO की होगी एंट्री; कंपनी ने सेबी के पास जमा कराया DRHP
ईरान-इजरायल के बीच तनाव का असर, ताश की पत्तों की तरह ढह गए ये शेयर; आखिर क्या है कनेक्शन?
ईरान-इजरायल के बीच तनाव का असर, ताश की पत्तों की तरह ढह गए ये शेयर; आखिर क्या है कनेक्शन?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
JDU कार्यकर्ताओं का भारी हंगामा, CM नीतीश को दिल्ली भेजने के पीछे किसे बताया साजिशकर्ता?
JDU कार्यकर्ताओं का भारी हंगामा, CM नीतीश को दिल्ली भेजने के पीछे किसे बताया साजिशकर्ता?
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
ईरान पर हमला करने की डोनाल्ड ट्रंप की पावर रोकने की कोशिश फेल, संसद में पास नहीं हो पाया प्रस्ताव, जानें क्या हुआ
ईरान पर हमला करने की ट्रंप की पावर रोकने की कोशिश फेल, संसद में पास नहीं हो पाया प्रस्ताव, जानें क्या हुआ
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
IND vs ENG Semifinal Live: आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, कब-कहां देखें लाइव
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
Trump on Middle East War: जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
Embed widget