एक्सप्लोरर

Afghan Currency: रुपया या युआन नहीं, इस पड़ोसी देश की करेंसी निकली डॉलर से आगे, सितंबर तिमाही में बनी नंबर-1

Best Performing Currency: इस देश का नाम सुनकर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन सच है कि इसकी करेंसी ने सितंबर तिमाही में अमेरिकी डॉलर को भी पीछे छोड़ दिया है...

आपसे दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी के बारे में पूछा जाए तो सबसे पहले डॉलर का नाम आ सकता है. पौंड, यूरो या दीनार के बारे में भी आप सोच सकते हैं. आप जिस नाम के बारे में बिलकुल नहीं सोच सकते हैं, उसी ने सितंबर तिमाही में अमेरिकी डॉलर को भी मात दे दी है. और डॉलर ही क्यों, यूरो से लेकर पौंड तक और रुपये से लेकर युआन तक, सितंबर तिमाही में दुनिया की सारी करेंसी उससे पीछे छूट गई हैं.

तालिबान के पास सबसे मजबूत करेंसी

हम जिसके बारे में बात कर रहे हैं, वो है अफगानी, अफगानिस्तान की करेंसी. उस अफगानिस्तान की करेंसी, जहां अभी तालिबान का कब्जा है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अफगानी सितंबर तिमाही के दौरान पूरी दुनिया में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली करेंसी बनकर उभरी है. 26 सितंबर तक के आंकड़ों के अनुसार, अभी डॉलर के मुकाबले अफगानी की वैल्यू 78.25 है. यानी एक डॉलर और 78.25 अफगानी की वैल्यू बराबर है.

अभी इतनी है भारतीय रुपये की वैल्यू

भारतीय करेंसी रुपये की बात करें तो सोमवार को बाजार बंद होने के बाद यह डॉलर के मुकाबले 83.27 पर रहा था. यानी एक अमेरिकी डॉलर और 83.27 भारतीय रुपये की वैल्यू एक समान है. इसका मतलब हुआ कि अफगानी की वैल्यू फिलहाल रुपये से ठीक-ठाक ज्यादा है. विनिमय दर के हिसाब से अभी एक अफगानी में 1.06 भारतीय रुपये आ जाएंगे.

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली करेंसी

सितंबर तिमाही में अफगानी की वैल्यू में 9 फीसदी की तेजी आई है. यह दुनिया की किसी भी अन्य करेंसी की तुलना में ज्यादा है. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर तिमाही में दूसरे नंबर पर कोलम्बिया की करेंसी पेसो है. सितंबर तिमाही में पेसो का भाव करीब 3 फीसदी बढ़ा है. सालाना आधार पर देखें तो पिछले एक साल की सबसे मजबूत करेंसी पेसो ही है. दूसर नंबर पर श्रीलंका की करेंसी है और इस मामले में तीसरे नंबर पर अफगानी है.

इन दो कारणों से मिल रही है मदद

अफगानिस्तान की करेंसी में आ रही मजबूती अकारण नहीं है. इसके दो मुख्य कारण हैं. पहला कारण- अफगानिस्तान पर फिलहाल तालिबान का शासन चल रहा है और तालिबानी व्यवस्था ने अफगानी करेंसी को मजबूत करने के कई कदम उठाए हैं. दूसरा कारण- अफगानिस्तान की सामाजिक-आर्थिक स्थिति तालिबान के कब्जे के बाद और बिगड़ गई है. ऐसे में वैश्विक समुदाय से अफगानिस्तान को बड़े पैमाने पर मदद मिल रही है, जो अंतत: अफगानी करेंसी की वैल्यू बढ़ा रही है.

अफगानी को मजबूत बनाने वाले फैक्टर

आपको बता दें कि फिलहाल अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए विदेशी मदद सबसे बड़ा फैक्टर साबित हो रही है. तालिबान ने अफगानिस्तान पर अगस्त 2021 में कब्जा किया था. उसके बाद से अकेले संयुक्तराष्ट्र अफगानिस्तान को 5.8 बिलियन डॉलर की मदद कर चुका है. उसमें से 4 बिलियन डॉलर की मदद सिर्फ 2022 में की गई. दूसरी ओर अफगानिस्तान को प्राकृतिक संसाधनों से विदेशी मुद्रा जुटाने में मदद मिल रही है. अफगानिस्तान के पास बैटरी में इस्तेमाल होने वाली लिथियम समेत कई प्राकृतिक संसाधनों के विशाल भंडार हैं.

ये भी पढ़ें: भारत के साथ विवाद में कनाडा का नुकसान, लेकिन इन देशों को हो जाएगा जबरदस्त फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर के बीच बड़ा झटका, 5 रु. महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल पर बढ़ा 3 रु., जानें शहरवार क्या है नए रेट्स
ईरान वॉर के बीच बड़ा झटका, 5 रु. महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल पर बढ़ा 3 रु., जानें शहरवार क्या है नए रेट्स
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आज आपको इन्हें खरीदने के लिए कितना पैसा करना होगा खर्च
सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आज आपको इन्हें खरीदने के लिए कितना पैसा करना होगा खर्च
खत्म होगा संकट? चीन जा रहे LPG टैंकर भारत के लिए रवाना, 8 साल में पहली बार ईरान से आ रही खेप
खत्म होगा संकट? चीन जा रहे LPG टैंकर भारत के लिए रवाना, 8 साल में पहली बार ईरान से आ रही खेप
यूएस से वॉर के बीच ईरान ने खोले 'मित्र देशों' के लिए हॉर्मुज के दरवाजे, भारत समेत इन 5 देशों के नाम
यूएस से वॉर के बीच ईरान ने खोले 'मित्र देशों' के लिए हॉर्मुज के दरवाजे, भारत समेत इन 5 देशों के नाम

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
Lockdown Fact Check: क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
Viral Video: भाई दूसरी दुनिया में है... मुंह में बीड़ी दबाए एक ही पोजीशन में घंटों खड़ा रहा शख्स, वीडियो वायरल
Viral Video: भाई दूसरी दुनिया में है... मुंह में बीड़ी दबाए एक ही पोजीशन में घंटों खड़ा रहा शख्स, वीडियो वायरल
Embed widget