एक्सप्लोरर

Top PMS Managers: ये हैं मार्केट के टॉप 8 पोर्टफोलियो मैनेजर, जिन्होंने साल भर में दिया कम से कम 50 पर्सेंट रिटर्न

Best PMS In India In 2023: पोर्टफोलियो मैनेजर्स हाई नेटवर्थ वाले लोगों को निवेश में मदद करने के लिए प्रोफेशनल सर्विस प्रोवाइड करते हैं और उन्हें ज्यादा से ज्यादा रिटर्न दिलाते हैं...

शेयर बाजार में निवेश करने वालों में अच्छी-खासी हिस्सेदारी वैसे निवेशकों की होती है, जिन्हें हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स यानी एचएनआई कहा जाता है. ये एचएनआई अपने पोर्टफोलियो को मैनेज करने के लिए मैनेजर्स नियुक्त करते हैं. पिछले एक साल के दौरान इनमें से कई पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स यानी पीएमएस मैनेजर्स ने अपने क्लाइंट को शानदार रिटर्न दिलाया है.

बाजार को बड़े अंतर से दी है मात

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम 8 ऐसे पीएमएस मैनेजर हैं, जिन्होंने पिछले एक साल के दौरान अपने क्लाइंट को 50-50 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिलाया है. यह रिटर्न इस कारण शानदार हो जाता है क्योंकि बाजार की तुलना में यह कई गुना ज्यादा है. पिछले एक साल के दौरान बीएसई सेंसेक्स में करीब 16 फीसदी की तेजी आई है. इसका मतलब हुआ कि टॉप-8 पीएमएस मैनेजर्स ने बाजार की तुलना में कम से कम 3 गुने का रिटर्न दिलाया है.

इन तीनों का रिटर्न रहा सबसे शानदार

पिछले एक साल के दौरान Aequitas Investment Consultancy की पीएमएस स्कीम India Opportunities Product रिटर्न देने के मामले में सबसे आगे रही है. इस स्कीम ने 68.98 फीसदी का रिटर्न दिया है. उसके बाद 66.56 फीसदी के रिटर्न के साथ Samvitti Capita की PMS Active Alpha Multicap का स्थान रहा है. तीसरे नंबर पर InvestSavvy Portfolio Management LLP की स्कीम Alpha Fund रही है, जिसने 61.68 फीसदी का रिटर्न दिया है.

इन पीएमएस स्कीम ने भी दिया बढ़िया रिटर्न

रिपोर्ट के अनुसार, हेम सिक्योरिटीज (Hem Securities) की इंडिया राइजिंग एसएमई स्टार्स (India Rising SME Stars) ने 60.60 फीसदी, 03 सिक्योरिटीज (O3 Securities) की स्पेशल सिचुएशंस पोर्टफोलियो (Special Situations Portfolio) ने 59.82 फीसदी, मैक्सिमल कैपिटल (Maximal Capital) की पाथफाइंडर वैल्यू फंड (Pathfinder Value Fund) ने 58.72 फीसदी, आई थॉट फाइनेंशियल कंसल्टिंग एलएलपी (Ithought Financial Consulting LLP) की वृद्धि (Vrddhi) ने 56.51 फीसदी और असित सी मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स (Asit C Mehta Investment Intermediates) की एस प्राइम इक्विटी (Ace Prime Equity) ने 51.58 फीसदी का रिटर्न दिया है.

ये है मिनिमम टिकट साइज

एचएनआई के लिए पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस प्रोवाइड करने वाले मैनेजर्स पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़े हैं. ये उच्च नेटवर्थ वाले लोगों को बेहतर से बेहतर रिटर्न वाला निवेश करने में प्रोफेशनल मदद करते हैं. भारत में पीएमएस इन्वेस्टमेंट की शुरुआत कम से कम 50 लाख रुपये के निवेश से होती है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुकिंग से पहले चेक करें आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत, कहीं बढ़ तो नहीं गया रेट?
बुकिंग से पहले चेक करें आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत, कहीं बढ़ तो नहीं गया रेट?
महंगा हुआ सोना और सस्ती हुई चांदी, जानें प्रति 10 ग्राम दोनों की आज ताजा कीमत
महंगा हुआ सोना और सस्ती हुई चांदी, जानें प्रति 10 ग्राम दोनों की आज ताजा कीमत
रूस से सस्ता तेल बंद हुआ तो 120 रुपए के पार होगा पेट्रोल? समझें 100% US टैरिफ का गणित
रूस से सस्ता तेल बंद हुआ तो 120 रुपए के पार होगा पेट्रोल? समझें 100% US टैरिफ का गणित
Bank Closed: आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें अगस्त में कब-कब कामकाज रहेगा ठप
Bank Closed: आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें अगस्त में कब-कब कामकाज रहेगा ठप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget