एक्सप्लोरर

Bank Strike: हड़ताल के चलते बैंक के कामकाज पर दिख रहा है असर, इन तरीकों से करें अपने पैसों से जुड़े या वित्तीय काम

Bank Strike: बैंकों की स्ट्राइक से अगर आपको वित्तीय काम कराने में परेशानी हो रही है तो इस समस्या का समाधान आपके लिए है. आप कई अन्य माध्यमों से अपने वित्तीय कामकाज करा सकते हैं, जानें उनके बारे में.

Bank Strike: दिल्ली में अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण की सरकार की योजना के विरोध में आज और कल पूरे भारत में बैंकों की हड़ताल का आह्वान किया है. इसके चलते देश में कई जगह बैंक बंद हैं और लोगों को बैंकिंग के कामकाज कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं केंद्रीय श्रमिक संगठनों की दो दिन की हड़ताल शुरू हो गई है. सरकारी नीतियों के विरोध में आज और कल देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई है, इसमें बिजली, परिवहन, बीमा समेत कई क्षेत्रों में निजीकरण का विरोध किया गया है.

बैंकों की हड़ताल का दिख रहा है असर
देश के कई हिस्सों में बैंकों के बंद रहने से बैंकिंग कामकाज पर असर पड़ रहा है. ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (AIBEA) ने कहा, "हमने हड़ताल के इस आह्वान का समर्थन करने का फैसला किया है. हम इस हड़ताल में बैंकिंग क्षेत्रों की मांगों पर ध्यान दिलाने के लिए शामिल हो रहे हैं. एआईबीईए के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा कि बैंक यूनियन की मांग है कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण बंद करे और उन्हें मजबूत करे. इसके अलावा हमारी मांग है कि डूबे कर्ज की वसूली को तेज किया जाए, बैंक जमा पर ब्याज बढ़ावा जाए, सेवा शुल्कों में कमी की जाए और पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए.

बैंकों के बाहर दिख रहा है सन्नाटा
हालांकि SBI ऑफिसर्स एसोसिएशन का कहना है कि दिल्ली समेत कई शहरों में इस बैंक स्ट्राइक का असर नहीं दिखेगा क्योंकि बैंक एसोसिएशन के नौ में से छह संगठन इसमें शामिल नहीं हैं. इसके चलते एसबीआई के ज्यादातर कर्मचारी इस हड़ताल में हिस्सा नहीं लेंगे. वहीं चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाने जैसे कई काम इस स्ट्राइक के चलते अटक सकते हैं, हालांकि सामान्य ट्रांजेक्शन के लिए बैंकों के एटीएम और अन्य माध्यम से अपना वित्तीय कामकाज कर सकते हैं. 

आप कई और तरीकों से कर पाएंगे अपना बैंकिंग कामकाज
हालांकि आज हड़ताल के चलते देश के कई हिस्सों में कुछ बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी लेकिन आपके पास ऐसे कई विकल्प हैं जिनके जरिए आप अपना बैंकिंग कामकाज कर सकते हैं. यहां आप उन तरीकों के बारे में जान सकते हैं.

नेटबैंकिंग के जरिए- अगर आप नेटबैंकिंग का इस्तेमाल करना जानते हैं तो इसपर जाकर लॉगिन करिए और पैसे भेजने-मंगाने से लेकर एफडी खोलने और डेबिट-क्रेडिट कार्ड पिन चेंज करने से लेकर उनके बिलों का भुगतान भी कर सकते हैं.

मोबाइप एप बैंकिंग के जरिए- बैंकों की मोबाइल एप के जरिए आप सभी तरह के वित्तीय काम घर बैठे-बैठे कर सकते हैं और इसके लिए आपको सिर्फ अपने मोबाइल पर बैंक की ऑफिशयल एप को इंस्टॉल करना होगा.

यूपीआई या मोबाइल वॉलेट के जरिए- इन माध्यमों का उपयोग आप पैसे भेजने और पैसे मंगाने के लिए कर सकते हैं और इसके जरिए बिना साथ में कैश रखे भी आप अपने फ्रेंड्स, रिश्तेदारों या जानने वालों को पैसे भेज या मंगा सकते हैं. बिल पेमेंट कर सकते हैं और इनके साथ कई तरह की बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. पेटीएम, फोनपे, मोबिक्विक, अमेजन पे यहां तक कि व्हॉट्सएप के जरिए भी आप ऑनलाइन मनी ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

Gold Rate Today: सोना हो गया आज सस्ता, चांदी भी 550 रुपये से ज्यादा टूटी-चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Stock Market Opening: खुलने के तुरंत बाद शेयर बाजार फिसला, सेंसेक्स 180 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी में भी कमजोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अपने नाम खुलवा सकते हैं एक से ज्यादा PPF अकाउंट? जान लीजिए पूरा नियम
क्या अपने नाम खुलवा सकते हैं एक से ज्यादा PPF अकाउंट? जान लीजिए पूरा नियम
बाजार में गिरावट के लेकिन इस आईटी स्टॉक में आया उछाल, भारी बिकवाली के बीच 12 परसेंट चढ़ा शेयर
बाजार में गिरावट के लेकिन इस आईटी स्टॉक में आया उछाल, भारी बिकवाली के बीच 12 परसेंट चढ़ा शेयर
Emergency Fund Rule: नौकरीपेशा या बिजनेस वालों के लिए कितना होना चाहिए इमरजेंसी फंड? सही नियम जानें, नहीं होगी कोई दिक्कत
नौकरीपेशा या बिजनेस वालों के लिए कितना होना चाहिए इमरजेंसी फंड? सही नियम जानें, नहीं होगी कोई दिक्कत
GDP Growth Update: इकोनॉमी मोर्चे पर भारत की रफ्तार से पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची, नए आंकड़ों में दिख रहा दौड़ती अर्थव्यवस्था की तस्वीर
इकोनॉमी मोर्चे पर भारत की रफ्तार से पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची, नए आंकड़ों में दिख रहा दौड़ती अर्थव्यवस्था की तस्वीर

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: किस बात पर बीच डिबेट गुस्साए फडणवीस ? । Ideas Of India Summit
UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
PUSU Live: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव आज, शाम को होगी मतगणना, जानें क्या है तैयारी
PUSU Live: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव आज, शाम को होगी मतगणना, जानें क्या है तैयारी
Border 2 BO Day 36: ‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट-पोस्टग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन;जानें डिटेल्स
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट-पोस्टग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन;जानें डिटेल्स
इमरजेंसी में ChatGPT कितना सुरक्षित? रिसर्च ने जताई चिंता, जानें AI की सीमाएं
इमरजेंसी में ChatGPT कितना सुरक्षित? रिसर्च ने जताई चिंता, जानें AI की सीमाएं
Embed widget