एक्सप्लोरर

'बिल गेट्स का भी निकल जाएगा दिवाला', एलन मस्क ऐसा क्यों कह रहे हैं?

एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर बिल गेट्स के दिवालिया हो जाने की बात की है. उनका कहना है कि अगर टेस्ला दुनिया की अब तक की सबसे महंगी कंपनी बन जाती है, तो गेट्स घाटे में जा सकते हैं.

Elon Musk: इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क सोशल मीडिया पर अपनी बयानबाजी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. एलन मस्क ने एक्स पर शेयर अपने एक पोस्ट में लिखा, अगर टेस्ला दुनिया की अब तक की सबसे महंगी कंपनी बन जाती है, तो माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स तक दिवालिया हो सकते हैं.

मौजूदा समय में टेस्ला का बाजार पूंजीकरण 1.251 ट्रिलियन डॉलर है, जो दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Apple Inc. से बहुत पीछे है. एप्पल 3.729 ट्रिलियन डॉलर के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे है. अगर टेस्ला को लिस्ट में पहला स्थान हासिल करना है, तो इसके लिए कंपनी को लगभग 200 फीसदी तक बाजार पूंजीकरण को बढ़ाने की आवश्यकता होगी.

क्या होता है शॉर्ट पोजीशन

एलन मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा है, अगर टेस्ला दुनिया की अब तक की सबसे मूल्यवान कंपनी बन जाती है, तो वह शॉर्ट पोजीशन बिल गेट्स को भी दिवालिया बना देगी. शेयर बाजार में शॉर्ट पोजीशन लेने का मतलब है कि इंवेस्टर के पास कोई स्टॉक न होते हुए भी वह इस उम्मीद के साथ उसे ब्रोकर से उधार लेकर बेचता है कि बाद में इसकी कीमत में गिरावट आएगी और तब वह इसे अधिक कीमत में बेचेगा. इसका मकसद स्टॉक की कीमत में आई गिरावट से प्रॉफिट कमाना है. 

टेस्ला के खिलाफ गेट्स ने खेला बड़ा दांव

दरअसल, एलन मस्क का बिल गेट्स पर आरोप है कि उन्होंने टेस्ला के खिलाफ करीब 2 अरब डॉलर का दांव लगाया हुआ है, जिसके चलते गेट्स को कथित तौर पर 1.5 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है. इसका जिक्र साल 2023 में वाल्टर इसाकसन की लिखी मस्क की बायोग्राफी में है.

इस दौरान मस्क का एक पुराना ट्वीट वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि "टेस्ला के खिलाफ शॉर्ट पोजीशन लेना, जैसा कि गेट्स ने किया है, इसमें सबसे ज्यादा रिटर्न तभी मिलता है जब कोई कंपनी दिवालिया हो जाती है!''

उन्होंने कहा कि गेट्स ने यह दांव तब लगाया था जब कंपनी एक बुरे दौर से गुजर रही थी. गेट्स ने इसी के साथ 500 मिलियन डॉलर कमाने का लक्ष्य रखा था. जबकि इस साल टेस्ला के स्टॉक में 56.91 फीसदी का उछाल आया है. इसके पीछे वजह 2024 में ट्रम्प की जीत और उनके साथ मस्क का मजबूत होता रिश्ता है.

Emami: गोरा बनाने का दावा फेयरनेस क्रीम को पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगाया 15 लाख रुपये का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Middle East Tensions: एक तरफ लड़ते रहे इजरायल-ईरान, दूसरी तरफ भारत के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी
एक तरफ लड़ते रहे इजरायल-ईरान, दूसरी तरफ भारत के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी
Middle East Tensions: यूएस-ईरान वॉर के भारत के ऊपर हो रहे ये 5 बड़े साइड इफैक्ट्स, अब आगे क्या होगा?
यूएस-ईरान वॉर के भारत के ऊपर हो रहे ये 5 बड़े साइड इफैक्ट्स, अब आगे क्या होगा?
Iran War: वेस्ट एशिया में तनाव लाया भारत के लिए बुरी खबर, अब कैसे साकार होगा 'विकसित भारत' का सपना?
वेस्ट एशिया में तनाव लाया भारत के लिए बुरी खबर, अब कैसे साकार होगा 'विकसित भारत' का सपना?
Stock Market News: ईरान वॉर से उछले क्रूड ऑयल के दाम के बीच गिरकर बंद सेंसेक्स-निफ्टी, एक साल में सबसे खराब परफॉर्मेंस
ईरान वॉर से उछले क्रूड ऑयल के दाम के बीच गिरकर बंद सेंसेक्स-निफ्टी, एक साल में सबसे खराब परफॉर्मेंस

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget