एक्सप्लोरर

Bitcoin MCap: बिटकॉइन की रिकॉर्ड रैली का असर, चांदी छूटी पीछे, अब सोने पर नजर!

Most Valuable Assets: बिटकॉइन ने हालिया रैली के दम पर वैल्यू के मामले में फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा जैसी दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है...

क्रिप्टोकरेंसी के संसार के लिए नया साल शानदार साबित हो रहा है. सबसे प्रमुख टोकन बिटकॉइन की ऐतिहासिक रैली के दम पर ओवरऑल क्रिप्टो वर्ल्ड में गतिविधियां तेज हो चुकी हैं. अगुवाई कर रही क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन को इसमें सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है और इस टोकन के नाम नए-नए रिकॉर्ड दर्ज होते जा रहे हैं.

8वीं सबसे वैल्यूएबल एसेट

बिटकॉइन के नाम पहले ही नया ऐतिहासिक उच्च स्तर दर्ज हो चुका है. इस जबरदस्त रैली के दम पर बिटकॉइन के प्रति निवेशकों का आकर्षण फिर से नए शिखर पर है. भाव में तेजी और लगातार मिल रहे निवेश के कारण अब बिटकॉइन ने कीमती धातुओं को पीछे करना शुरू कर दिया है. बिटकॉइन चांदी को पीछे छोड़कर अभी वैश्विक बाजार की 8वीं सबसे वैल्यूएबल एसेट बन चुकी है.

60 लाख के पार निकल चुका भाव

अभी बिटकॉइन के एक टोकन यानी एक यूनिट की वैल्यू 72,160 डॉलर है. एक दिन पहले 12 मार्च के कारोबार में बिटकॉइन की कीमत 72,850 डॉलर तक जा चुकी है, जो अब उसका नया ऐतिहासिक उच्च स्तर है. भारतीय करेंसी में बात करें तो बिटकॉइन का भाव 60 लाख रुपये प्रति यूनिट के स्तर को भी पार कर चुका है. हालिया रैली से पहले कभी भी बिटकॉइन की कीमत 70 हजार डॉलर को पार नहीं कर पाई थी.

इतना हो गया बिटकॉइन का एमकैप

इस रैली के बाद बिटकॉइन का मार्केट कैप अभी 1.414 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. वहीं कीमती धातुओं में एक चांदी का मार्केट कैप अभी 1.38 ट्रिलियन डॉलर है. इस तरह बिटकॉइन ने चांदी को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया के सबसे बहुमूल्य एसेट क्लास के मामले में अब आठवें स्थान पर काबिज है. 14.7 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ सोना सबसे ज्यादा वैल्यू वाले एसेट क्लास में से एक है.

बस दो कदम दूर गूगल की पैरेंट कंपनी

इस रैली में बिटकॉइन ने कई दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ा है. फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा भी उन दिग्गज कंपनियों में शामिल है, जो बिटकॉइन से पीछे छूट चुकी हैं. मेटा का मौजूदा मार्केट कैप 1.23 ट्रिलियन डॉलर है. जिस तरह से बिटकॉइन का भाव बढ़ रहा है, अगर यही रफ्तार जारी रही तो जल्दी ही गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट भी पीछे छूट सकती है, जिसका मौजूदा मार्केट कैप 1.72 ट्रिलियन डॉलर है.

ये भी पढ़ें: डिविडेंड में वेदांता ने की देरी, अब 45 दिनों में करना होगा इतना भुगतान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर ने निकाला रुपये का दम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.82 पर पहुंचा, और कितना गिरेगा?
ईरान वॉर ने निकाला रुपये का दम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.82 पर पहुंचा, और कितना गिरेगा?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रोपर्टी में भारी उछाल, जानें अगले 2 साल में कहां पहुंच सकती है कीमत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रोपर्टी में भारी उछाल, जानें अगले 2 साल में कहां पहुंच सकती है कीमत
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच 200 डॉलर तक पहुंच सकता है कच्चा तेल, नई वॉर्निंग से वैश्विक बाजार में हड़कंप
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच 200 डॉलर तक पहुंच सकता है कच्चा तेल, नई वॉर्निंग से वैश्विक बाजार में हड़कंप
टीवी-एसी से वाशिंग मशीन तक… ईरान वॉर की दोहरी मार, 10-15% महंगा हुआ इलेक्ट्रॉनिक्स सामान
टीवी-एसी से वाशिंग मशीन तक… ईरान वॉर की दोहरी मार, 10-15% महंगा हुआ इलेक्ट्रॉनिक्स सामान

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
Israel US Iran War Live: ईरान के न्यूक्लियर ठिकाने पर इजरायल का हमला, FBI डायरेक्टर की E-Mail आईडी हैक
Live: ईरान के न्यूक्लियर ठिकाने पर इजरायल का हमला, FBI डायरेक्टर की E-Mail आईडी हैक
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Embed widget