एक्सप्लोरर

Budget 2024: बजट में चौंका सकती है सरकार, लुभाने वाले वादों से बचेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Budget Expectations: वित्त मंत्री एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी. हालांकि, विभिन्न अर्थशास्त्रियों ने कहा है कि इस बजट में सरकार से ज्यादा उम्मीदें नहीं लगाई जानी चाहिए.

Budget Expectations: आम चुनाव से ठीक पहले एक फरवरी को आ रहे बजट से सारे देश ने अलग-अलग उम्मीद लगाई हुई हैं. लोगों के अलावा हर उद्योग ने बजट पर नजर टिकाई हुई है. उन्हें उम्मीद है कि चुनावी साल होने से राहत के कई लुभावने वादे इस बजट में किए जा सकते हैं. हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) सबको चौंका भी सकती हैं. आशंका जताई जा रही है कि अंतरिम बजट (Interim Budget) में सरकार लोकलुभावन घोषणाओं से बचेगी. साथ ही सरकारी खजाने को मजबूत रखने पर ज्यादा ध्यान देगी. 

एनपीएस को बनाया जा सकता है बेहतर 

हालांकि, पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) को लागू करने की मांग के बीच एनपीएस (New Pension Scheme) को आकर्षक बनाया जा सकता है. साथ ही महिलाओं के लिए अलग से कुछ टैक्स छूट भी मिलने की उम्मीद है. चुनावी साल में स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़ाकर नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग को कुछ राहत दिए जाने की भी संभावना है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में एक फरवरी को 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करेंगी. यह उनका छठा बजट होगा.

अंतरिम बजट में टैक्स सिस्टम में बदलाव की उम्मीद नहीं

जाने-माने अर्थशास्त्री और बेंगलुरु स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स यूनिवर्सिटी के कुलपति एनआर भानुमूर्ति ने भाषा से बातचीत में कहा कि सरकार के पिछले रुख को देखते हुए अंतरिम बजट के लोकलुभावन होने की संभावना नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पहले ही गरीब कल्याण अन्न योजना जैसे उपायों की घोषणा कर चुके हैं. कई राज्यों में पुरानी पेंशन योजना राजनीतिक मुद्दा बन चुकी है. इसे देखते हुए सरकार नई पेंशन व्यवस्था में बदलाव कर सकती है. भानुमूर्ति ने कहा कि अंतरिम बजट में टैक्स सिस्टम में बदलाव की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. इसका मकसद पूरे साल का बजट पेश होने तक केवल व्यय बजट के लिए मंजूरी लेना होता है. टैक्स सिस्टम में बार-बार बदलाव से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं. 

स्टैंडर्ड डिडक्शन में हो सकता है इजाफा 

सेंटर फॉर डेवलपमेंट स्टडीज के चेयरमैन सुदिप्तो मंडल ने भी कहा कि पिछले अनुभव से पता चलता है कि इस सरकार ने पॉलिसी में बड़े बदलाव से खुद को बचाया है. चुनावी वर्ष 2019 में भी बहुत अधिक लोकलुभावन योजनाओं और खर्च का सहारा नहीं लिया गया था. इसलिए मुझे आगामी बजट में ऐसी ज्यादा घोषणाओं की उम्मीद नहीं है. हालांकि, किसान सम्मान निधि जैसी पुरानी योजनाएं बरकरार रखी जा सकती हैं. इनकम टैक्स में कुछ राहत मिल सकती है. स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार रुपये की थोड़ा बढ़ाया जा सकता है. 

किसानों को मिल सकती है बड़ी राहत 

आर्थिक शोध संस्थान, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी में प्रोफेसर लेखा चक्रवर्ती ने कहा कि बजट लोकलुभावन नहीं होगा. वित्त मंत्री राजकोषीय मजबूती के रास्ते से नहीं हटेंगी. हालांकि, बढ़ती खाद्य महंगाई और आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान को देखते हुए किसानों के लिए और ज्यादा राहत दी जा सकती है. लेखा चक्रवर्ती ने कहा कि महिलाओं के लिए अलग से कर छूट मिल सकती है.

ये भी पढ़ें

Railway Stocks: रेलवे की कंपनियों ने शेयर मार्केट पर मचा दी धूम, निवेशकों पर बरसा रहीं पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: TATA ग्रुप का असल मालिक कौन, 25.29 लाख करोड़ का साम्राज्य चलता कैसे है?
TATA ग्रुप का असल मालिक कौन, 25.29 लाख करोड़ का साम्राज्य चलता कैसे है?
UPI फ्री रखने के लिए अब सरकार ने निकाले 2 फॉर्मूले, आप पर असर होगा या नहीं?
UPI फ्री रखने के लिए अब सरकार ने निकाले 2 फॉर्मूले, आप पर असर होगा या नहीं?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
Xप्लेन: टाटा संस का अगला चेयरमैन कैसे चुना जाएगा? कौन-कौन हैं रेस में?
Xप्लेन: टाटा संस का अगला चेयरमैन कैसे चुना जाएगा? कौन-कौन हैं रेस में?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget