एक्सप्लोरर

Budget 2024: ये थे वो 5 बजट जिन्होंने देश को बदलकर रख दिया, एक फरवरी को आएगा अंतरिम बजट 

Landmark Budgets: यूं तो बजट हर साल आता है. मगर, आज हम आपको ऐसे 5 बजटों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने देश की इकोनॉमी पर बड़ा असर डाला.

Landmark Budgets: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) एक फरवरी को अपना छठा बजट पेश करने जा रही हैं. चुनावी साल होने के चलते वित्त वर्ष 2024-25 के लिए यह अंतरिम बजट होगा. पूर्ण बजट नई सरकार बनने के बाद आएगा. जनता को इससे कई उम्मीदें हैं. मगर, आज हम आपको देश के 5 ऐसे बजटों से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने देश में कई बड़े बदलाव किए. इन सभी बजट ने भारतीय इकोनॉमी की नई दिशा दिखाई थी. आइए एक नजर इन 5 बजटों पर डाल लेते हैं.

टीटी कृष्णमाचारी (1957-58)

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, टीटी कृष्णमाचारी (T T Krishnamachari) ने वित्त वर्ष 1957-58 में टैक्स सुधार लागू किए थे. इसमें लोगों की व्यक्तिगत संपत्तियों पर वेल्थ टैक्स (Wealth Tax) लगाया गया था. यह वेल्थ टैक्स 2015 तक अलग-अलग बदलावों के साथ जारी रहा. इसके बाद इसका अंत हो गया.

मनमोहन सिंह (1991-92)

प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव (P V Narasimha Rao) की सरकार जब आर्थिक संकट में फंसी तो उन्होंने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को वित्त मंत्री बनाया. उस समय किसी को भी पता नहीं था कि आगे क्या होने वाला है. मगर, मनमोहन सिंह ने 1991-92 में जो बजट पेश किया उसे आज भी भारतीय इतिहास में एक लैंडमार्क के तौर पर देखा जाता है. पूर्व आरबीआई गवर्नर मनमोहन सिंह ने सुधारों की झड़ी लगा दी. इसके चलते देश गंभीर आर्थिक संकट के चंगुल में फंसने से बच गया. उन्होंने राजनेता की बजाय एक अर्थशास्त्री की तरह फैसले लिए. अपने अनुभवों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इंम्पोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी में आमूलचूल परिवर्तन कर दिए. साथ ही भारतीय बाजार को पूरी दुनिया के लिए खोल दिया. कस्टम ड्यूटी को 220 फीसदी से घटाकर 150 फीसदी कर दिया गया. साथ ही एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए भी फैसले लिए गए. इसे लाइसेंस राज के खात्मे के तौर पर देखा गया और आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत हो गई.

पी चिदंबरम (1997-98)

नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री मनमोहन सिंह के साथी रहे पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने 1997-98 में एक और बदलावों वाला बजट पेश किया. इसे वित्तीय विशेषज्ञों ने ड्रीम बजट का दर्जा दिया. इसमें चिदंबरम ने इनकम टैक्स और कॉरपोरेट टैक्स को घटा दिया. इनकम टैक्स की अधिकतम दर को 40 फीसदी से घटाकर 30 फीसदी कर दिया गया. साथ ही कई सरचार्ज भी हटा दिए गए. देश की जनता और उद्योगों ने इस बजट की बहुत सराहना की थी. 

यशवंत सिन्हा (2000-01)

वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) सरकार के दौरान पूर्ण बजट पेश किया. इससे पहले चंद्रशेखर सरकार जल्दी गिर जाने की वजह से वह बजट पेश नहीं कर पाए थे. यशवंत सिन्हा के इस बजट को आईटी सेक्टर में क्रांति लाने के लिए जाना जाता है. उन्होंने 21 चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाई थी. इनमें से एक कम्प्यूटर भी था. इसके बाद जो हुआ वह सभी जानते ही हैं. आज भारतीय आईटी सेक्टर का लोहा पूरी दुनिया मानती है. 

अरुण जेटली (2017-18)

देश में रेल बजट को अलग से पेश करने की परंपरा खत्म करने वाले वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ही थे. वित्त वर्ष 2017-18 से पहले तक रेल मंत्री अलग से रेलवे बजट पेश करते थे और वित्त मंत्री केंद्रीय बजट. मगर, अरुण जेटली ने आम बजट पेश किया. इसके बाद से ही यह परंपरा जारी है.

ये भी पढ़ें 

Budget 2024: बजट में चौंका सकती है सरकार, लुभाने वाले वादों से बचेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
Stock Market News: US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें
ईरान-इजरायल जंग के बीच एक और बड़ा झटका, इस कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान; निकाले जाएंगे 2500 वर्कर्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच एक और बड़ा झटका, इस कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान; निकाले जाएंगे 2500 वर्कर्स

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget