एक्सप्लोरर

PM Kisan: क्या पीएम-किसान सम्मान निधि बढ़कर होगी 12 हजार रुपये, क्यों इस बार हो सकती है ये आस पूरी

Budget 2025: देश के किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि की राशि दोगुनी होने की उम्मीद है. वित्त मंत्री ने किसान यूनियनों, किसान संगठनों और कृषि अर्थशास्त्रियों से इस बारे में चर्चा भी की है.

Budget 2025: देश के बजट 2025-26 की संभावित तारीख 1 फरवरी 2025 है जिस तरह हर साल 1 फरवरी को बजट पेश होता है. इस आगामी बजट के लिए तैयारियां शुरू भी हो गई हैं और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो बैठकों की अध्यक्षता भी कर ली है. 7 दिसंबर, रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान यूनियनों, कृषि अर्थशास्त्रियों और कृषक संगठनों के साथ मुलाकात की और बजट-पूर्व बैठक में उनकी आकांक्षाओं और उम्मीदों के साथ सुझाव-प्रस्ताव भी जानें.

लंबी चली मीटिंग में किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर फोकस रखा गया

वित्त मंत्री ने 2 घंटे की मीटिंग में किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों और चुनौतियों पर बड़ी मंत्रणा और विचार-विर्मश किया. कृषि सेक्टर में वित्तीय जरूरतों को पूरा करने और इसके जरिए किसानों को कैसे फायदा पहुंचाया जा सकता है और उनके हितों को और बढ़ाया जा सकता है. इसके लिए वित्त मंत्री ने किसान संगठनों के प्रमुखों के साथ चर्चा की है. भारत कृषक समाज चेयरमैन अजय वीर जाखड़ ने कृषि उत्पादकता को ज्यादा अहम बनाने के साथ किसानों के हितों को और बढ़ाने के लिए किसी लक्ष्य के साथ निवेशकों को आकर्षित करने की जरूरत पर जोर दिया. 

क्या हैं किसान यूनियनों-कृषि संगठनों की प्रमुख मांगें

  • किसान संगठनों की सबसे प्रमुख मांगों में से सबसे बड़ी मांग रही पीएम-किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर दोगुनी करने की. पीएम-किसान सम्मान निधि की रकम को 6000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 करने की मांग रखी गई जो पहले भी की जाती रही है. 
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत छोटे किसानों को भी लाने की मांग रखी गई है और इसके तहत जीरो प्रीमियम पर फसल का बीमा कराने की सुविधा छोटे किसानों को मिले, इसका इंतजाम करने की सिफारिश की गई है. 
  • किसानों को मिलने वाले किसान लोन के लिए ब्याज दरों को घटाने की मांग रखी गई है और इसको घटाकर एक फीसदी पर लाने की सिफारिश की गई है. 
  • टैक्स निर्धारण के लिए कर सुधारों पर जोर देने की वकालत इस मीटिंग में की गई है और इसके तहत सबसे पहले कृषि में काम आने वाले उपकरण या मशीनरी, फर्टिलाइजर्स या उर्वरक, बीजों और दवाइयों के लिए जीएसटी से छूट देने की मांग वित्त मंत्री के सामने रखी गई है.
  • इस बैठक में ये भी प्रस्ताव रखा गया है कि राष्ट्रीय कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए चना, सोयाबीन और सरसों जैसी खास फसलों पर फोकस करते हुए आठ सालों के लिए हर साल 1000 करोड़ रुपये की टारगेटेड निवेश स्ट्रेटेजी बनाई जाए जिससे इन खास फसलों के लिए किसानों को ज्यादा प्रोत्साहित किया जा सके. 

बैठक में वित्त मंत्री ने सबके सुझाव-प्रस्ताव और सिफारिशों पर दिया ध्यान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज की बैठक में सभी सुझावों-प्रस्तावों और सिफारिशों पर ध्यान दिया है. माना जा सकता है कि अगर सरकार के बजट में गुंजाइश होगी तो पीएम-किसान सम्मान निधि की रकम बढ़कर 12 हजार की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें

Budget: बजट 2025 की तैयारी चालू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो बैठक में सुन लिए सुझाव और सिफारिशें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार लेकर आ रही है 2 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी स्कीम! जानें किन्हें मिलेगा इसका फायदा?
सरकार लेकर आ रही है 2 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी स्कीम! जानें किन्हें मिलेगा इसका फायदा?
पहले तेल और अब पानी पर संकट... क्यों ईरान में जंग के बीच भारत में बढ़ी Bisleri की कीमत?
पहले तेल और अब पानी पर संकट... क्यों ईरान में जंग के बीच भारत में बढ़ी Bisleri की कीमत?
Gold Silver Price Today: शादी सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमतों में हलचल जारी, जानिए आज आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा सोना
शादी सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमतों में हलचल जारी, जानिए आज आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा सोना
अमीर बनना है तो छोड़नी होंगी ये 5 आदतें, वॉरेन बफे की ये सीख आपके आएगी काम ; जानिए डिटेल
अमीर बनना है तो छोड़नी होंगी ये 5 आदतें, वॉरेन बफे की ये सीख आपके आएगी काम ; जानिए डिटेल

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
Iran US War: क्या है SERE ट्रेनिंग? जिसके भरोसे ईरानी सीमा में खुद को बचा रहे हैं अमेरिकी फाइटर पायलट
क्या है SERE ट्रेनिंग? जिसके भरोसे ईरानी सीमा में खुद को बचा रहे हैं अमेरिकी फाइटर पायलट
गुजरात टाइटंस या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का दूसरा मैच? जानें GT और RR में कौन मारेगा बाजी
गुजरात टाइटंस या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का दूसरा मैच? जानें GT और RR में कौन मारेगा बाजी
'आपने हनुमान के साथ शूट किया?', नन्हीं राहा 'रामायण' की शूटिंग के वक्त पूछती थीं रणबीर कपूर से ऐसे सवाल
'आपने हनुमान के साथ शूट किया?', नन्हीं राहा 'रामायण' की शूटिंग के वक्त पूछती थीं रणबीर कपूर से ऐसे सवाल
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
Donald Trump On Iran: ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
UP scholarship 2025-26: यूपी सरकार ने फिर खोला स्कॉलरशिप पोर्टल, ये छात्र कर सकते हैं अप्लाई
यूपी सरकार ने फिर खोला स्कॉलरशिप पोर्टल, ये छात्र कर सकते हैं अप्लाई
Google Vids: अब फ्री में AI से बनाएं प्रोफेशनल वीडियो, एडिटिंग भी होगी मिनटों में, जानिए तरीका
Google Vids: अब फ्री में AI से बनाएं प्रोफेशनल वीडियो, एडिटिंग भी होगी मिनटों में, जानिए तरीका
Embed widget