एक्सप्लोरर

आज ‘मोदी सरकार 2’ का पहला बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जानिए उनके बारे में सबकुछ

निर्मला सीतारमण ने अपने आरंभिक करियर में प्राइस वाटर हाउस कूपर में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्य किया. इसके बाद उन्हें बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में लंदन में भी कार्य करने का मौक़ा मिला.

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना पहला बजट पेश करने जा रही हैं. निर्मला सीतारमण की पहचान एक ऐसी नेत्री की है जो कुशल वक्ता हैं, लक्ष्य बनाकर उसे भेदने में माहिर हैं और कुशल गृहिणी भी हैं. पहली बार कोई गृहिणी से राजनेता बनी महिला देश का बजट पेश करने जा रही हैं. निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरई में हुआ था. इनके पिता का नाम नारायण सीतारमण और माता का नाम सावित्री देवी है. निर्मला सीतारमण में बचपन से ही देश की राजनैतिक व्यवस्था को समझने की ललक थी. उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की. इसके बाद इन्होने जेएनयू से साल 1980 में इकोनॉमिक्स में एमए की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने यहीं से एमफील की डिग्री भी हासिल की.

निर्मला सीतारमण की शादी डॉ प्रभाकर से हुई. दोनों की मुलाकात जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में हुई थी. यहां पर ये दोनों एक साथ पढ़ते थे. जहां एक तरफ निर्मला सीतारमण का झुकाव भारतीय जनता पार्टी की तरफ था, दूसरी तरफ डॉ परकला प्रभाकर एक कांग्रेसी परिवार से थे.

निर्मला सीतारमण ने अपने आरंभिक करियर में प्राइस वाटर हाउस कूपर में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्य किया. इसके बाद उन्हें बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में लंदन में भी कार्य करने का मौक़ा मिला. ये हैदराबाद के प्रणव स्कूल के संस्थापकों में से एक हैं और ‘नेशनल कमीशन ऑफ़ वीमेन’ की सदस्य भी रह चुकी हैं.

1991 में निर्मला सीतारमण और उनके पति वापस भारत लौट आए और हैदराबाद में रहने लगे. साल 2010 में उन्हें नितिन गडकरी ने बीजेपी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया. इसके बाद निर्मला सितारमण ने पीछे पलट कर नहीं देखा.

बीजेपी के 2014 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद 26 मई 2014 में इन्हें स्वतंत्र चार्ज के तहत ‘मिनिस्टर ऑफ स्टेट’ का पद सौंपा गया. इसी के साथ ही इन्हें मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, मिनिस्ट्री ऑफ़ फाइनेंस एंड कॉर्पोरेट अफेयर्स का कार्य भार भी दिया गया.

निर्मला सीतारमण के राजनैतिक करियर में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें रक्षा मंत्री का पद मिला. उन्होंने तीन सितंबर 2017 को रक्षा मंत्री के तौर पर शपथ ली. इस तरह से निर्मला सीतारमण उस वक्त पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनी. इस तरह से निर्मला सीतारमण भारत की पूर्व प्रधानंमत्री इंदिरा गांधी के बाद दूसरी महिला रक्षा मंत्री और पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनी. निर्मला सीतारमण के जीवन में दूसरा महत्वपूर्ण पड़ाव 2019 में तब आया जब पीएम मोदी ने उन्हें वित्त मंत्री बनाया.

राजनीति से परे निर्मला सीतारमण एक बहुत अच्छी पाठक हैं. इन्हें किताबे पढना बहुत पसंद है. इसके अलावा इन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत में भी काफ़ी रूचि है. वो अक्सर भगवान श्रीकृष्ण के भजन सुनतीं रहती हैं और उनके पास बहुत ही अच्छा भजन संग्रह है. वो अपने परिवार को भी काफी समय देती हैं और अपने राजनैतिक जिम्मेवारियां भी अच्छे से निभाती हैं.

निर्मला सितरामण जब पार्टी की प्रवक्ता थीं, उस वक्त उनकी बेटी की बोर्ड की परीक्षाएं चल रही थी. बेटी को परीक्षा की तैयारी कराने के लिए निर्मला खुद कई-कई घंटे बेटी के साथ पढ़ाई करती थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget