एक्सप्लोरर

byju Loss: सबसे बड़े घाटे वाला स्टार्टअप बन गया बायजू, 8245 करोड़ रुपये पहुंचा आंकड़ा

Sinking Startup: एडटेक कंपनी बायजू का घाटा तेजी से बढ़ रह है. इसके लिए व्हाइटहैट जूनियर और ओस्मो को जिम्मेदार ठहराया गया है. ऑडिटर्स ने कंपनी के भविष्य पर गंभीर चिंता व्यक्त की है.

Sinking Startup: कभी देश का सबसे मूल्यवान स्टार्टअप कहा जाने वाला बायजू (Byju's) अब खुद को मुसीबतों में घिरा पा रहा है. एडटेक कंपनी का घाटा तेजी से बढ़ रहा है. वित्त वर्ष 2022 में बायजू को 8245 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. फिलहाल यह ना केवल सबसे बड़े घाटे वाला स्टार्टअप बन गया है बल्कि देश की सबसे ज्यादा घाटे में चलने वाली कंपनियों में भी शामिल हो गया है. 

इससे बड़ा घाटा वोडाफोन आइडिया और टाटा मोटर्स को हुआ  

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने वित्त वर्ष 2022 में 28245 करोड़ रुपये का सबसे अधिक घाटा दर्ज किया था. इसके बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors) का नंबर था. देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी का शुद्ध घाटा 11441 करोड़ रुपये रहा था. टाटा मोटर्स तो वित्त वर्ष 2023 में 2414 करोड़ का लाभ दर्ज कर उबर गई. मगर, वोडाफोन आइडिया वित्त वर्ष 2023 में घाटे के दलदल में और फंस गई. कंपनी घाटा इस दौरान 1056 करोड़ रुपये बढ़ गया.

वित्त वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा घाटा इन कंपनियों को हुआ 

  • वोडाफोन आइडिया - 28245 करोड़ रुपये
  • टाटा मोटर्स - 11441 करोड़ रुपये
  • बायजूस - 8245 करोड़ रुपये
  • रिलायंस कैपिटल - 8116 करोड़ रुपये
  • रिलायंस कम्युनिकेशंस - 6620 करोड़ रुपये

व्हाइटहैट जूनियर और ओस्मो को जिम्मेदार ठहराया गया

बायजू ने 22 महीने की देरी के बाद मंगलवार को वित्त वर्ष के लिए अपनी वित्तीय स्थिति का खुलासा किया. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का राजस्व पिछले वित्त वर्ष में दोगुना होकर 5298 करोड़ रुपये हो गया. इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व 2428 करोड़ रुपये रहा था. मगर, घाटा भी लगभग दोगुना हो गया. इस रिकॉर्ड घाटे के लिए व्हाइटहैट जूनियर (Whitehat Junior) और ओस्मो (Osmo) को जिम्मेदार ठहराया गया है.

कुल घाटे में नए बिजनेस का योगदान 3800 करोड़ रुपये

बायजू के मुताबिक, कुल घाटे में नए बिजनेस का योगदान 45 फीसदी या 3800 करोड़ रुपये रहा. वित्तीय लागत भी वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 519 करोड़ रुपये हो गई. एक साल पहले यही आंकड़ा 62 करोड़ रुपये था. घाटे के अलावा कंपनी को बायजू अल्फा इंक (Byju's Alpha Inc) द्वारा लिए गए 1.2 बिलियन डॉलर के टर्म लोन के संबंध में कुछ मुकदमों का भी सामना करना पड़ रहा है. यह एक स्टेप डाउन सब्सिडरी है, जिसकी गारंटर बायजू है.

कंपनी के भविष्य पर चिंता के बादल मंडरा रहे

ऑडिटर ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि इन परिस्थितियों से कंपनी के भविष्य पर चिंता के बादल मंडरा रहे हैं. उसके परिचालन की संभावनाएं भी चिंताजनक स्थिति में हैं. बिगड़ती वित्तीय स्थिति का बुरा असर कंपनी की मार्केट वैल्यू पर भी पड़ा है. आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल बायजू की मार्केट वैल्यू 1 अरब डॉलर रह गई है. यह आंकड़ा अप्रैल, 2023 में लगभग 22 अरब डॉलर था.

ये भी पढ़ें 

Elon Musk: भारत में एलन मस्क की एंट्री जल्द, मिलने वाला है लाइसेंस, जिओ और एयरटेल से होगी सीधी टक्कर  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात
दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात
‘स्वाभिमान’ के तहत 10 लाख महिलाओं को सशक्त बनाएगा अडानी फाउंडेशन, प्रीति अडानी बोलीं- पीढ़ियों के भविष्य में निवेश
‘स्वाभिमान’ के तहत 10 लाख महिलाओं को सशक्त बनाएगा अडानी फाउंडेशन, प्रीति अडानी बोलीं- पीढ़ियों के भविष्य में निवेश
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget