एक्सप्लोरर

Byju Raveendran: बायजू रविंद्रन की नेट वर्थ हो गई जीरो, अब तक सबसे बड़ा नुकसान

Forbes Billionaire Index: फोर्ब्स के मुताबिक, बायजू रविंद्रन की नेट वर्थ पिछले साल 17545 करोड़ रुपये थी. जो कि अब शून्य हो चुकी है. कंपनी की वैल्युएशन भी अब सिर्फ एक अरब डॉलर रह गई है.

Forbes Billionaire Index: संकट में फंसी एडटेक कंपनी बायजू के सीईओ बायजू रविंद्रन (Byju Raveendran) को पिछले एक साल में तगड़ा झटका लगा है. एक तरफ तो देश में अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है वहीं, दूसरी तरफ युवा अरबपतियों की लिस्ट में शामिल रहे बायजू रविंद्रन की नेट वर्थ अब जीरो आंकी गई है. एक साल पहले उनकी नेट वर्थ 17545 करोड़ रुपये (2.1 अरब डॉलर) थी. यह खुलासा फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स 2024 (Forbes Billionaire Index 2024) के जरिए हुआ है. 

फोर्ब्स लिस्ट से हुआ खुलासा 

फोर्ब्स (Forbes) ने बताया कि पिछले साल की लिस्ट के मुकाबले इस साल सिर्फ 4 लोग ही इससे बाहर गए हैं. इनमें से एक बायजू रविंद्रन भी हैं. पिछले एक साल से जारी संकट के बाद ब्लैकरॉक ने एडटेक कंपनी बायजू की वैल्युएशन 22 अरब डॉलर से घटकर 1 अरब डॉलर कर दी थी. इसके चलते भारतीय स्टार्टअप के पोस्टर बॉय रहे बायजू रविंद्रन को भी तगड़ा झटका लगा है और उनकी नेट वर्थ शून्य कर दी गई है. 

1 अरब डॉलर पर आ गई बायजू की वैल्यू 

बायजू की स्थापना 2011 में हुई थी. यह स्टार्टअप बहुत तेजी से आगे बढ़ा और 2022 में 22 अरब डॉलर की बड़ी वैल्युएशन हासिल कर ली. जल्दी-जल्दी मिल रही सफलता से उत्साहित होकर कंपनी ने अमेरिका में भी कदम रखे. मगर, इसके बाद लगातार कंपनी को झटके पर झटके लगते रहे. फिर बायजू रविंद्रन और कंपनी के कुछ निवेशकों में विवाद छिड़ गया. अब हालत यह है कि बायजू जनवरी, 2024 से ही अपने कर्मचारियों को समय से सैलरी नहीं दे पा रहा है. साथ ही कंपनी में लगातार छंटनी भी जारी है. 

बायजू का घाटा 1 अरब डॉलर 

बायजू ने हाल ही में वित्त वर्ष 22 के नतीजे घोषित किए थे. इसमें कंपनी ने अपना शुद्ध घाटा एक अरब डॉलर बताया था. यह भारत की सबसे ज्यादा घाटे वाली कंपनियों की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है. इन वित्तीय नतीजों के बाद बायजू की मार्केट वैल्यू को घटाकर सिर्फ 1 अरब डॉलर कर दिया गया था. कंपनी के खराब प्रदर्शन का ठीकरा बायजू रविंद्रन के सिर पर ही फोड़ा गया है. पिछले महीने बड़े शेयरहोल्डर्स ने बायजू रविंद्रन को सीईओ के पद से हटाने के लिए वोट किया था. हालांकि, यह मामला कोर्ट में फंसा हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

World Bank: गरीबी की शिकंजे में फंसने वाले हैं करोड़ों पाकिस्तानी और बांग्लादेशी, वर्ल्ड बैंक ने जताई आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...
Gold-Silver Price: अकेले फरवरी में 81300 रुपये बढ़ गई सोने की कीमत, जानें आज कितना है 24 कैरेट का भाव?
अकेले फरवरी में 81300 रुपये बढ़ गई सोने की कीमत, जानें आज कितना है 24 कैरेट का भाव?
अमेरिका के 126 परसेंट टैरिफ से बेअसर यह एनर्जी कंपनी, ब्रोकरेज ने कहा- 1500 रुपये से ज्यादा उछलेगा भाव
अमेरिका के 126 परसेंट टैरिफ से बेअसर यह एनर्जी कंपनी, ब्रोकरेज ने कहा- 1500 रुपये से ज्यादा उछलेगा भाव
FD Rates for Senior Citizens: रिटायरमेंट के बाद भी ठाठ में कटेगी जिंदगी, FD पर 8 परसेंट तक इंटरेस्ट दे रहे ये बैंक; देखें लिस्ट
रिटायरमेंट के बाद भी ठाठ में कटेगी जिंदगी, FD पर 8 परसेंट तक इंटरेस्ट दे रहे ये बैंक; देखें लिस्ट

वीडियोज

US-Israel Iran War: 'शुक्रिया ट्रंप', Khamenei की मौत पर Reza Pahlavi का बयान | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: इजरायल ने ईरान के 30 ठिकानों पर फिर किया हमला | Netanyahu | ALi Khamenei | Trump
US-Israel Iran War: Netanyahu ने ईरान की नौसेना को खत्म करने का किया एलान | ALi Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
IND vs WI T20 World Cup Head-To-Head: भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
Dubai Missile Attack: अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान के UAE पर ताबड़तोड़ हमले, दुबई समेत कई जगहों पर धमाके
अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान के UAE पर ताबड़तोड़ हमले, दुबई समेत कई जगहों पर धमाके
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
Embed widget