एक्सप्लोरर

दुनिया भर में सेंट्रल बैंकों ने 2010 के बाद से पहली बार खूब बेचा सोना: WGC की रिपोर्ट

मुख्य रूप से दो केंद्रीय बैंकों, तुर्की और उजबेकिस्तान की सोने में बिक्री के कारण तीसरी तिमाही में सोने की सेल में 78.9 टन का इजाफा हुआ. डब्ल्यूजीसी ने कहा कि तुर्की और उज्बेकिस्तान के सेंट्रल बैंकों ने तीसरी तिमाही में क्रमश: 22.3 टन और 34.9 टन सोना बेचा.

भारत के केंद्रीय बैंक आरबीआई ने पिछले एक दशक में पहली बार देश का सोना बेचा है. सोने की रिकॉर्ड कीमतों को देखते हुए कोरोना महामारी के दौर में गोल्ड के उत्पादक राष्ट्रों ने इसको बेचने का फैसला किया है और आरबीआई ने भी ऐसा ही कुछ किया. दुनिया के कुछ देशों के केंद्रीय बैंक ने तीसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही में 12 टन सोने की बिक्री की है और ये साल 2010 की चौथी तिमाही के बाद पहली बार हुआ है.

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि नकारात्मक दरों के माहौल के बीच डाइवर्सिफिकेशन और सुरक्षा की जरूरत से प्रेरित होकर मध्यम स्तर पर सोने की खरीदारी हो तो रही है लेकिन इस समय खरीदारी से ज्यादा बिक्री की जा रही है. दो प्रमुख केंद्रीय बैंकों के जरिए सोने की बिक्री करने के बाद ये ट्रेंड दिखा है.

रूस ने 13 सालों के बाद बेचा अपना सोना वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक मुख्य तौर पर उजबेक्सितान और तु्र्की ने ये बिक्री शुरू की वहीं रूस के केंद्रीय बैंक ने पिछले 13 सालों में पहली बार तिमाही बिक्री की है. डब्ल्यूजीसी में मार्केट इंटेलिजेंस लुईस स्ट्रीट ने कहा कि ''दुनिया भर के सोने के बाजार में कोविड-19 का प्रभाव अभी भी महसूस किया जा रहा है. कई बाजारों में निरंतर सामाजिक प्रतिबंध, लॉकडाउन का आर्थिक प्रभाव और कई करेंसी में सभी उच्च सोने की कीमतें कई आभूषण खरीदारों के लिए बहुत अधिक साबित हुईं हैं. हमें विश्वास है कि यह प्रवृत्ति भविष्य में भी जारी रहेगी.''

इसके अलावा लुइस ने कहा कि इंवेस्टर सेंटीमेंट को देखते हुए हमने तीसरी तिमाही में सोने के सपोर्ट वाले ईटीएफ में रिकॉर्ड इनफ्लो देखा, जो वैश्विक सोने के दामों को कुल रिकॉर्ड स्तर तक ले गया. इस तिमाही के दौरान रिटेल निवेशकों के लिए एक सुरक्षित आश्रय के रूप में गोल्ड की भूमिका बनी रहेगी और ये समान रूप से प्रोत्साहित करने वाली है क्योंकि लोग अस्थिर बाजारों में स्थिरता की तलाश जारी रखते हैं जो उन्हें सोने के रूप में मिल सकती है.

तुर्की और उज्बेकिस्तान ने की मुख्य रूप से सोने की बिक्री सितंबर में सिटीग्रुप ने भविष्यवाणी की थी कि केंद्रीय बैंक की तरफ से गोल्ड डिमांड 2021 में दोबारा लौटकर आएगी जबकि इस साल इसमें धीमापन देखा गया है. हालांकि 2018-2019 में ये लगभग रिकॉर्ड खरीदारी के आसपास थी और सोने की खरीदारी के लिए कई केंद्रीय बैंक बहुत आगे थे. मुख्य रूप से दो केंद्रीय बैंकों, तुर्की और उजबेकिस्तान की सोने में बिक्री के कारण तीसरी तिमाही में सोने की सेल में 78.9 टन का इजाफा हुआ. डब्ल्यूजीसी ने कहा कि तुर्की और उज्बेकिस्तान के सेंट्रल बैंकों ने तीसरी तिमाही में क्रमश: 22.3 टन और 34.9 टन सोना बेचा.

ग्लोबल डिमांड वैश्विक सोने की मांग देखें तो ये साल दर साल आधार पर 19 फीसदी गिरी है और तीसरी तिमाही में 892 टन पर आ गई थी. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कोविड-19 महामारी का असर लोगों पर लगातार देखा जा रहा है और लोग लगातार सोने की खरीदारी कम कर रहे हैं. इसका नतीजा ये हुआ कि 2009 की तीसरी तिमाही के बाद से ये इस साल की तीसरी तिमाही में सबसे कम रही है.

भारतीय मांग अगर बात करें भारतीय ग्राहकों की तो इनकी तरफ से भी सोने की मांग में बेतहाशा गिरावट आई है और इसके पीछे बड़ी वजह रही-लगातार लॉकडाउन और सोने की कीमतों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी जो पहले कभी नहीं देखी गई. इसके अलावा पितृ पक्ष और अधिकमास की वजह से भी सोने की खरीदारी पर नकारात्मक असर पड़ा और सितंबर में ये काफी घटी. बता दें कि पितृ पक्ष और अधिकमास दोनों ही ऐसे समय हैं जब सोने की खरीदारी को शुभ नहीं माना जाता है.

भारत में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारत में सोने की कीमत प्रति 10 ग्रााम 50 हजार रुपये के पार पहुंच गई जो कि देश के लिए एक मील का पत्थर जैसी घटना थी. इसके चलते सोने की उतनी ही खरीदारी हुई जितनी जरूरी थी और लोगों ने शौकिया गोल्ड की खरीदारी नहीं की. इसके चलते हल्के वजन वाले सादे सोने की खरीदारी को प्रोत्साहन मिला.

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की 2020 की तीसरी तिमाही की गोल्ड डिमांड ट्रेंड रिपोर्ट में ये बातें खास रहीं

  • साल दर साल आधार पर सोने की मांग 19 फीसदी घटकर 892 टन पर आ गई.
  • गोल्ड ईटीएफ के इंवेस्टर्स ने अपनी होल्डिंग में 272.5 टन का इजाफा किया जिससे ग्लोबल होल्डिंग नए रिकॉर्ड यानी 3800 टन पर जा पहुंची.
  • गोल्ड बार और सोने के सिक्कों की डिमांड साल दर साल आधार पर काफी बढ़ी और 222.1 टन पर जा पहुंची.
  • साल 2010 के बाद से पहली बार देशों के केंद्रीय बैंक ने 12 टन सोने की बिक्री की है.
  • ग्लोबल ज्वैलरी डिमांड दूसरी तिमाही के रिकॉर्ड निचले स्तर से तो सुधरी पर साल दर साल आधार पर 333 टन से 29 फीसदी गिर गई.
  • टेक्नोलॉजी सेक्टर में सालाना आधार पर मांग 6 फीसदी गिरकर 76.7 टन पर आ गई है.
  • वहीं कुल सप्लाई की बात करें तो साल दर साल आधार पर ये 3 फीसदी गिरी है.
ये भी पढ़ें Gold Silver Rate: गोल्ड में लगातार गिरावट का दौर, जानिए-क्या है आज सोने और चांदी की ताजा कीमतें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
Iran War Impact: मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब
मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब

वीडियोज

Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
Tooth Pain And Cancer: दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
Embed widget