एक्सप्लोरर

Toor Dal Price: अरहर और उड़द दाल की बढ़ती कीमत को लेकर सरकार ने उठाया सख्त कदम, लोगों को होगा फायदा 

Toor and Urad Dal Price: केंद्र सरकार ने अरहर और उड़द दाल की बढ़ती कीमत पर अंकुश लगाने के लिए एक खास कदम उठाया है, जिससे ग्राहकों को फायदा पहुंच सकता है. 

Toor and Urad Dal Price: पिछले कुछ समय से दाल की कीमतों में उछाल देखी जा रही है. खासकर अरहर और उड़द जैसे दालों के दाम बढ़ रहे हैं. अब इनकी बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने एक खास कदम उठाया है. केंद्र सरकार को उम्मीद है कि इससे आम लोगों को फायदा पहुंचेगा. 

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को ही थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, आयातकों और मिलरों के पास अक्टूबर तक के लिए रखी अरहर और उड़द दाल पर स्टॉक सीमा लगाई है. इसका मतलब है कि जमाखोरी कम होगी, जिस कारण अरहर और उड़द के दाम में गिरावट आ सकती है या फिर दाम स्थिर रह सकते हैं. 

अरहर और उड़द के कितने बढ़े दाम 

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्रालय की ओर से जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल प्रभाव से इस संबंध में आदेश जारी किया गया. बता दें कि शुक्रवार को अरहर का एवरेज रिटेल प्राइस 19 फीसदी बढ़कर 122.68 रुपये प्रति किग्रा, जो एक साल पहले 103.25 रुपये प्रति किलो था. वहीं उड़द का एवरेज रिटेल प्राइस 105.05 रुपये से 5.26 प्रतिशत बढ़कर 110.58 रुपये प्रति किलो हो चुका है. 

रिटेल सेलर्स के लिए स्टॉक लिमिट 

पीटीआई भाषा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 31 अक्टूबर 2023 तक अरहर और उड़द के लिए स्टॉक सीमा तय की गई है. आदेश के अनुसार, थोक विक्रेताओं के लिए तूर और उड़द की स्टॉक सीमा 200 टन, खुदरा विक्रेताओं और रिटेल शॉपर्स के लिए पांच टन और बड़े रिटेल विक्रेताओं के लिए डिपो पर 200 टन की स्टॉक लिमिट तय की गई है. 

पोर्टल पर स्टॉक लिमिट अपलोड करने को कहा 

एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि मिलरों के मामले में स्टॉक सीमा उत्पादन के अंतिम तीन महीने या वार्षिक स्थापित क्षमता का 25 प्रतिशत होगा. जबकि आयातकों को सीमा शुल्क निकासी की तारीख से 30 दिनों से अधिक स्टॉक रखने की अनुमति नहीं है. मंत्रालय ने उपभोक्ता मामलों के विभाग पोर्टल (https://fcainfoweb.nic.in/psp) पर स्टॉक लिमिट की स्थिति अपलोड करने के लिए कहा है. 

दालों का उत्पादन घटने का अनुमान 

कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सत्र 2022-23 जुलाई-जून में देश का अरहर उत्पादन पिछले वर्ष के 4.22 मिलियन टन के मुकाबले कम होकर 3.43 मिलियन टन रहने का अनुमान है. वहीं उड़द का उत्पादन 2.77 मिलियन टन से घटकर 2.61 मिलियन टन रहने का अनुमान है. 

ये भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price: लखनऊ-गाजियाबाद समेत इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को टैरिफ का राजा बताने वाले अमेरिका के बदल गए सुर, EU के साथ डील के बाद बोला- इंडिया टॉप पर...
भारत को टैरिफ का राजा बताने वाले अमेरिका के बदल गए सुर, EU के साथ डील के बाद बोला- इंडिया टॉप पर...
अयोध्या गैंगरेप केस: सरकार ने गिराया जिसका घर, कोर्ट ने उस नेता मोईद खान को बाइज्जत किया बरी
अयोध्या गैंगरेप केस: सरकार ने गिराया जिसका घर, कोर्ट ने उस नेता मोईद खान को बाइज्जत किया बरी
भारत से डील होते ही आसिफ अली जरदारी भी पहुंच गए UAE, मोहम्मद बिन जायद के सामने गिड़गिड़ाए- पाकिस्तान को भी...
भारत से डील होते ही आसिफ अली जरदारी भी पहुंच गए UAE, मोहम्मद बिन जायद के सामने गिड़गिड़ाए- पाकिस्तान को भी...
IND vs NZ 4th T20: चौथे टी20 में भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें विशाखापट्टनम में कैसे डूबी टीम इंडिया की नैया
IND vs NZ 4th T20: चौथे टी20 में भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें विशाखापट्टनम में कैसे डूबी टीम इंडिया की नैया

वीडियोज

Crime News : विमान पायलट का वो आखिरी सिग्नल | Sansani
Bihar News: रात के अंधेरे में दर्दनाक हादसा, साइकिल सवार की मौत | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: क्या मौसम की वजह से लैंडिंग में दिक्कत हुई ? | Ajit Pawar Death | ABP
Bharat Ki Baat: अजित पवार के प्लेन हादसे के दौरान क्या हुआ? |Ajit Pawan Death | Baramati Palne Crash
Sandeep Chaudhary: अजित के जाने के बाद महायुति में बढ़ेगी खीचतान? सबसे बड़ा विश्लेषण! | Ajit Pawar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को टैरिफ का राजा बताने वाले अमेरिका के बदल गए सुर, EU के साथ डील के बाद बोला- इंडिया टॉप पर...
भारत को टैरिफ का राजा बताने वाले अमेरिका के बदल गए सुर, EU के साथ डील के बाद बोला- इंडिया टॉप पर...
अयोध्या गैंगरेप केस: सरकार ने गिराया जिसका घर, कोर्ट ने उस नेता मोईद खान को बाइज्जत किया बरी
अयोध्या गैंगरेप केस: सरकार ने गिराया जिसका घर, कोर्ट ने उस नेता मोईद खान को बाइज्जत किया बरी
भारत से डील होते ही आसिफ अली जरदारी भी पहुंच गए UAE, मोहम्मद बिन जायद के सामने गिड़गिड़ाए- पाकिस्तान को भी...
भारत से डील होते ही आसिफ अली जरदारी भी पहुंच गए UAE, मोहम्मद बिन जायद के सामने गिड़गिड़ाए- पाकिस्तान को भी...
IND vs NZ 4th T20: चौथे टी20 में भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें विशाखापट्टनम में कैसे डूबी टीम इंडिया की नैया
IND vs NZ 4th T20: चौथे टी20 में भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें विशाखापट्टनम में कैसे डूबी टीम इंडिया की नैया
क्या बॉर्डर 2 के गाने 'संदेसे आते हैं' के लिए अरिजीत सिंह को किया गया फोर्स? प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने बताई सच्चाई
क्या बॉर्डर 2 के गाने 'संदेसे आते हैं' के लिए अरिजीत सिंह को किया गया फोर्स? प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने बताई सच्चाई
UGC के नए नियमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच कल करेगी सुनवाई 
UGC के नए नियमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच कल करेगी सुनवाई 
भारत ने बचाई थी इस देश के राष्ट्रपति की जान, जानें कैसे दुश्मनों के बीच से निकाला था सुरक्षित?
भारत ने बचाई थी इस देश के राष्ट्रपति की जान, जानें कैसे दुश्मनों के बीच से निकाला था सुरक्षित?
खौफ हो तो ऐसा, बीवी के डर से अपने ही मुल्क में अवैध तरीके से घुसा शख्स, वजह जान माथा पकड़ लेंगे आप
खौफ हो तो ऐसा, बीवी के डर से अपने ही मुल्क में अवैध तरीके से घुसा शख्स, वजह जान माथा पकड़ लेंगे आप
Embed widget