एक्सप्लोरर

World Bank: वर्ल्ड बैंक के इस इंडेक्स में सुधरेगी भारत की रैंक, सरकार ने अभी से शुरू की तैयारी

Ease of Doing Business: वर्ल्ड बैंक कारोबार करने की सुगमता के बारे में बताने के लिए इस साल से बिजनेस रेडी नाम से नई रिपोर्ट लाने वाला है...

विभिन्न देशों में कारोबार करने के माहौल के बारे में बताने के लिए विश्व बैंक इस साल से नया सूचकांक जारी करने वाला है. वर्ल्ड बैंक अभी तक इसके लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट जारी करता था. अब उसकी जगह बिजनेस रेडी रिपोर्ट (B-READY) जारी की जाएगी, जिसमें बेहतर प्रदर्शन के लिए भारत ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है.

अब विश्व बैंक लाएगा बिजनेस रेडी रिपोर्ट

विश्व बैंक की पहली बिजनेस रेडी रिपोर्ट इस साल 25 सितंबर को लॉन्च होगी. यानी रिपोर्ट आने में अभी पूरे 5 महीने का समय बचा हुआ है. हालांकि भारत सरकार चाहती है कि विश्व बैंक की इस नई रिपोर्ट में देश को उचित स्थान मिले. इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने अभी से तैयारियां तेज कर दी है. केंद्र सरकार के स्तर पर आगामी रिपोर्ट के मद्देनजर बैठकों का सिलसिला शुरू हो चुका है.

इस तरह से तैयार की जाएगी रिपोर्ट

विश्व बैंक की बिजनेस रेडी रिपोर्ट अभी तक हर साल आने वाले ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स की जगह लेगी. इस रिपोर्ट में दुनिया भर की विभिन्न प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार करने की स्थितियों व निवेश करने के माहौल के बारे में बताया जाएगा. इसे कंपनियों से जुड़े विभिन्न नियमों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा. रिपोर्ट से पता चलेगा कि किसी देश में नई कंपनी बनाना या कंपनी का परिचालन करना कितना आसान है.

भारत सरकार का है ये प्रयास

भारत सरकार देश को दुनिया भर के कॉरपोरेट के सामने सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में पेश करने का प्रयास कर रही है. सरकार का प्रयास है कि दुनिया की तमाम बड़ी कंपनियां भारत में निवेश करें. इससे स्थानीय स्तर पर न सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग में तेजी आ सकती है, बल्कि सरकार के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. साथ ही देश में बेरोजगारी की समस्या को बड़ी हद तक दूर किया जा सकता है. यही कारण है कि भारत सरकार विश्व बैंक की इस रिपोर्ट को गंभीरता से ले रही है.

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत का स्थान

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (कारोबार सुगमता) की रिपोर्ट (2019) में भारत को 190 देशों में 63वां स्थान मिला था. उससे 5 साल पहले 2014 में भारत की रैंकिंग 142 थी. यानी 5 साल में भारत ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की लिस्ट में 79 पायदानों की लंबी छलांग लगाई थी. इससे पहले फरवरी में सरकार ने बताया था कि देश में कारोबार व निवेश को सुगम बनाने के लिए डीपीआईआईटी विभिन्न प्रयास कर रहा है.

ये भी पढ़ें: 11 हजार किलो सोना, 19 हजार करोड़ रुपये कैश, ये है दुनिया का सबसे अमीर मंदिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bonus Share: स्मॉल कैप कंपनी मुफ्त में देने जा रही 5 बोनस शेयर, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
स्मॉल कैप कंपनी मुफ्त में देने जा रही 5 बोनस शेयर, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
Dividend Alert: पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
घर खरीदने का है प्लान? विभिन्न बैंकों की होम लोन ब्याज दर जरूर करें चेक, वरना हो सकता है भारी नुकसान...
घर खरीदने का है प्लान? विभिन्न बैंकों की होम लोन ब्याज दर जरूर करें चेक, वरना हो सकता है भारी नुकसान...
गोल्डमैन सैक्स की इस रियल एस्टेट कंपनी में एंट्री, 230 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील; जानिए डिटेल्स
गोल्डमैन सैक्स की इस रियल एस्टेट कंपनी में एंट्री, 230 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील; जानिए डिटेल्स

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Farsa Baba Death: गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत से आक्रोशित बागेश्वर महाराज, बोले- दोषियों को दी जाए फांसी
गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत से आक्रोशित बागेश्वर महाराज, बोले- दोषियों को दी जाए फांसी
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget